CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mobile Manufacturing : भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश

Mobile Manufacturing : भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share
Mobile Manufacturing
Mobile Manufacturing

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को जानकारी दी कि भारत ने इलेक्ट्रानिक्स उत्पादन को पिछले कुछ वर्षों में छह गुना बढ़ा दिया है और अब यह दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल उत्पादक देश (Mobile Manufacturing) बन गया है। उन्होंने बताया कि इस सफलता में प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना (PLI Scheme) का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में इलेक्ट्रानिक निर्यात को आठ गुना बढ़ाने में PLI योजना की अहम भूमिका रही है। इस योजना के तहत 13,475 करोड़ रुपये से अधिक निवेश (Investment) आकर्षित हुआ है, जिससे इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र में लगभग 9.8 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन (Production) की संभावना बनी है। इससे न केवल निर्माण और निर्यात को बढ़ावा मिला है बल्कि रोजगार (Employment) के अवसर भी सृजित हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में 1.3 लाख से अधिक नौकरियों का सृजन हुआ है और इलेक्ट्रॉनिक्स अब भारत की तीसरी सबसे बड़ी निर्यात श्रेणी बन गई है, जो पहले सातवें स्थान पर थी। उन्होंने कहा कि पहले देश का ध्यान केवल तैयार उत्पादों पर था, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरिंग योजना (Electronics Component Manufacturing Scheme) ने माड्यूल, कंपोनेंट, सब-माड्यूल और कच्चे माल के उत्पादन की क्षमता विकसित करने में मदद की है।

इस योजना के तहत अब तक 249 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 1.15 लाख करोड़ रुपये के निवेश, 10.34 लाख करोड़ रुपये के उत्पादन और 1.42 लाख नौकरियों का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा, सेमीकंडक्टर (Semiconductor) क्षेत्र में भी अब तक दस इकाइयों को मंजूरी दी जा चुकी है। मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण क्षेत्र ने पिछले दशक में 25 लाख नौकरियों का सृजन किया है।

उन्होंने यह भी बताया कि PLI योजना ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है और भारत को वैश्विक इलेक्ट्रानिक्स आपूर्ति श्रृंखला में एक मजबूत खिलाड़ी बना दिया है। इससे भारत का मोबाइल उत्पादन (Mobile Manufacturing) और निर्यात क्षमता बढ़ी है, और देश तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

आग ने मचाया कोहराम : तीन घर जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिसबि
Kapil Sharma को SFJ की धमकी: “Canada तुम्हारा Playground नहीं”, Kap’s Cafe पर फायरिंग के बाद बढ़ा विवाद
Student Suicide Case Surajpur: मां की डांट के बाद टूट गया भरोसे का धागा, छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम
11/05/2025
बॉयफ्रेंड के साथ गलत अवस्था में थी दो बच्चों की मां… देखते ही भड़का पति, दांतों से काट डाली पत्नी की नाक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर
Chhattisgarh Rain Update : बारिश की रफ्तार थमी, जलाशय हुए फुल! 25 बांधों में 90% से ज्यादा पानी, महानदी उफान पर

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर (Chhattisgarh Rain…

Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित

हायर सेकेंडरी स्कूल छोटेबेठिया में पदस्थ रवि प्रकाश…

Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच
Tara Coal Block : नीलामी हुई, खनन अभी दूर! वन-पर्यावरण मंजूरी के बिना नहीं कटेगा एक भी पेड़, जानें तारा ब्लॉक का पूरा सच

तारा कोल ब्लॉक को लेकर चल रही चर्चाओं…

PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ
PM Awas Yojana Urban : गरीबों के पक्के घर का रास्ता साफ, 2015 की जगह 2024 हुई कट-ऑफ डेट, 9 साल बाद हजारों परिवारों को मिलेगा लाभ

सरकार के इस फैसले से शहरी गरीबों के…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर

Rajnandgaon Thef Case : पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?