CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Modern Vegetable Production : आधुनिक तकनीक से बढ़ा सब्जी का उत्पादन

Modern Vegetable Production : आधुनिक तकनीक से बढ़ा सब्जी का उत्पादन

By Newsdesk Admin
17/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जनवरी। उद्यानिकी विभाग की सहायता से आधुनिक तकनीक अपनाकर (Modern Vegetable Production) दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड के ग्राम मड़से के प्रगतिशील कृषक शिवराम वेक ने अपनी खेती को नई दिशा दी है। विभागीय मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग से उन्होंने वर्ष 2024-25 में 1000 वर्ग मीटर का शेडनेट हाउस स्थापित किया। इसमें उन्होंने बरबट्टी की उन्नत किस्मों का उत्पादन शुरू किया, जिससे उन्हें अपेक्षा से अधिक उपज मिली और अब उनकी खेती क्षेत्र में नई पहचान बना रही है।

शेडनेट हाउस एक कृषि संरचना है जिसमें जालीदार नेट का उपयोग करके एक ढाँचा बनाया जाता है, जो पौधों को तेज धूप, कीटों और अत्यधिक मौसम से बचाता है, साथ ही जरूरी नमी, हवा और सूरज की रोशनी को अंदर आने देता है। इसके कारण पौधों के लिए अनुकूल सूक्ष्म वातावरण बनता है, विशेषकर फूल, सब्जियां और नर्सरी पौधों के लिए यह फायदेमंद है। इसे नेट हाउस या छाया घर भी कहा जाता है और यह कम लागत में बेहतर उत्पादन और पानी की बचत करता है।

शिवराम वेक ने शेडनेट हाउस में (Modern Vegetable Production) तकनीक के तहत बरबट्टी की उन्नत किस्मों का सफलतापूर्वक उत्पादन किया। शेडनेट निर्माण से तापमान नियंत्रित हुआ, फसल को कीटों से सुरक्षा मिली और मिट्टी में नमी भी बनी रही। ड्रिप सिंचाई पद्धति का उपयोग करने से पानी की बचत हुई और पौधों को लगातार उचित नमी मिलती रही। इन नियंत्रित परिस्थितियों के कारण उत्पादन खुले खेत की तुलना में 35-40 प्रतिशत तक बढ़ गया। शेडनेट में तैयार हरी बरबट्टी स्थानीय बाजार में अच्छी कीमत पर बिकी, जिससे शिवराम वेक को नियमित नकद आय मिलने लगी।

शेडनेट में सफलता मिलने के बाद शिवराम ने 0.20 हेक्टेयर खुले क्षेत्र में सेम की खेती शुरू की। गुणवत्ता वाले पौध, जैविक खाद, ट्रेलिस (मचान) विधि और मौसम अनुसार सिंचाई ने फसल को मजबूत बनाया। इसके परिणामस्वरूप सेम की फलन क्षमता बढ़ी और बाजार में अच्छी मांग मिलने से प्रति चक्र उन्हें 15,000 से 20,000 रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई।

नई तकनीक अपनाने की उनकी इच्छाशक्ति और मेहनत ने उनकी खेती को लाभकारी बना दिया। अब वे अपनी सब्जियों को सीधे स्थानीय हाट-बाजार और थोक विक्रेताओं तक पहुँचाते हैं, जिससे बिचौलियों पर निर्भरता कम हुई। शेडनेट और सब्जी उत्पादन से उनकी मासिक आय में लगभग 8-12 हजार रुपये की लगातार वृद्धि दर्ज की गई। आज शिवराम वेक गांव के अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गए हैं।

शासकीय योजनाओं और उद्यानिकी विभाग की तकनीकी सहायता से उन्होंने सिद्ध किया है कि आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर सकते हैं। भविष्य में वे शेडनेट में अन्य सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने की योजना भी बना रहे हैं, ताकि क्षेत्र के किसानों को अधिक लाभ मिल सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो।

Khairagarh Murder Case : एक रिश्ता, बढ़ता दबाव और फिर खौफनाक अंजाम, जलाशय से मिली लाश ने खोला राज
Chief Minister Naunihal Scholarship 2025: नौनिहालों के भविष्य से जुड़ी योजना, आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर
कोविड काल से ठप यूनिफॉर्म फंड: DAV स्कूल में RTE के तहत बच्चों के करोड़ों रुपये अटके, जवाबदेही पर सवाल!
CM Helpline 1076 : मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी नागरिक की शिकायत, त्वरित समाधान का दिया भरोसा
Road Accident Durg : तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त की आंखों के सामने बुझ गई जिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?