CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

By Newsdesk Admin
15/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 मई। करोड़ों रुपये की जमीन से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सिम्पलेक्स कास्टिंग्स की प्रबंध निदेशक संगीता केतन शाह ने बड़ा पलटवार किया है। संगीता शाह ने वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी विशाल सोन पर ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और कंपनी की चल-अचल संपत्तियों को हड़पने की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। (Businesswoman makes serious allegations)

Contents
  • ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे’
  • कंपनी के विवादों की जानकारी लेकर रची साजिश!
  • पुलगांव, कोहका-जुनवानी की जमीन समेत कई संपत्तियों पर नजर
  • ‘कंपनी बंद करवाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल’ :Businesswoman makes serious allegations 

उन्होंने अखबार में जारी एक सार्वजनिक सूचना के माध्यम से पूरे मामले को सार्वजनिक किया, जिसके बाद कारोबारी और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

2013-14 में हुई पहचान, फिर बढ़ा संपर्क : Businesswoman makes serious allegations 

संगीता शाह के मुताबिक, वर्ष 2013-14 में जब विशाल सोन दुर्ग जिले में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ थे, उसी दौरान दोनों की पहचान हुई। कंपनी क्षेत्र से जुड़े पुलिस अधिकारी होने के कारण उनका कंपनी में आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे व्यक्तिगत संबंध भी बन गए।

शाह का आरोप है कि इसी दौरान विशाल सोन ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से अपने करीबी संबंधों का हवाला देते हुए वैशाली नगर विधानसभा सीट से भाजपा टिकट दिलाने का भरोसा दिलाया।

‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे’

संगीता शाह ने दावा किया कि राजनीतिक टिकट दिलाने और बड़े नेताओं से मुलाकात कराने के नाम पर उनसे कई बार पैसे लिए गए।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान विशाल सोन ने कथित तौर पर फर्जी मेडिकल लीव लेकर अपनी सरकारी ड्यूटी से छुट्टी ली और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई। शाह का कहना है कि वह रैलियों और प्रचार अभियानों में भी साथ दिखाई दिए।

कंपनी के विवादों की जानकारी लेकर रची साजिश!

संगीता शाह के अनुसार, कंपनी में लगातार आने-जाने की वजह से विशाल सोन को कंपनी के आंतरिक विवादों और संपत्तियों की पूरी जानकारी हो गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसी जानकारी का फायदा उठाते हुए विशाल सोन ने अपने करीबी लोगों, जमीन कारोबारियों, सिविल ठेकेदारों और कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों के साथ मिलकर कंपनी की संपत्तियों पर कब्जा करने की योजना बनाई।

पुलगांव, कोहका-जुनवानी की जमीन समेत कई संपत्तियों पर नजर

शाह का आरोप है कि साजिश के तहत कंपनी की पुलगांव स्थित भूमि, कोहका-जुनवानी की जमीन, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, कंपनी के वाहन और अन्य चल-अचल संपत्तियों को विवादित कर कब्जे की कोशिश की गई।

उन्होंने कहा कि जब उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो 6 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक को विस्तृत शिकायत भी दी गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

‘कंपनी बंद करवाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल’ :Businesswoman makes serious allegations 

संगीता शाह ने आरोप लगाया कि विशाल सोन बड़े अधिकारियों, नेताओं और मंत्रियों से करीबी संबंध होने का हवाला देकर उन्हें लगातार धमका रहे हैं।

उनका कहना है कि कंपनी बंद करवाने और सड़क पर लाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा है, जिसके चलते वह मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजर रही हैं और परिवार से अलग रहने को मजबूर हैं।

UGC Bill Protest : यूजीसी बिल के खिलाफ मुंगेली में सवर्ण समाज का ऐलान, 30 जनवरी को रैली के बाद सौंपेंगे ज्ञापन
महादेव बेटिंग ऐप केस: जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ईडी की रेड, मिले डिजिटल सबूत..
ACB Raid Chhattisgarh : 2000 करोड़ के शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी के ठिकानों पर ACB का छापा
Korba SS Plaza Fire: सुबह की खामोशी में उठा धुएं का गुबार, शहर के सबसे व्यस्त प्लाजा में तबाही
WhatsApp Status Suicide : व्हाट्सऐप स्टेटस पर लिखा ‘Sorry’, कुछ घंटे बाद लगाई फांसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक जांच में बड़े खुलासे, कम नंबर वाले छात्र को भी डॉक्टर बनाने की थी तैयारी

सीजी भास्कर, 15 मई। नीट पेपर लीक मामले…

Businesswoman makes serious allegations : ‘टिकट दिलाने के नाम पर लिए पैसे, अब संपत्ति हड़पने की साजिश’

Businesswoman makes serious allegations

Virtual Hearing
Virtual Hearing : सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का तरीका बदला, अब हफ्ते में दो दिन होगी ऑनलाइन सुनवाई

सीजी भास्कर, 15 मई। देश की सबसे बड़ी…

Big fall in gold and silver : MCX पर गोल्ड 3 हजार टूटा, सिल्वर 17 हजार से ज्यादा लुढ़की

Big fall in gold and silver

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्यसांस्कृतिक

West बंगाल में रामनवमी पर जगह-जगह जुलूस और शोभा यात्राएं, गूंज रहा “जय श्री राम” हाई अलर्ट पर पुलिस

06/04/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

‘पता पूछा फिर अपनी जिंस की चेन…’ कोचिंग जा रही दो बहनों के साथ बीच सड़क अश्लील हरकत, युवक अरेस्ट

04/05/2025
Bee Attack Bastar
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bee Attack Bastar : मधुमक्खियों के हमले से बचने तालाब में कूदे पिता-पुत्र, डूबने से दोनों की मौत

23/10/2025
Raipur SP Notice
छत्तीसगढ़

Raipur SP Notice : हाईकोर्ट का सख्त रुख! रायपुर एसपी को अवमानना का नोटिस, जवाब तलब

03/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?