CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, विधायकों ने तैयार किए एक हजार सवाल

14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, विधायकों ने तैयार किए एक हजार सवाल

By Newsdesk Admin
29/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 जून |

Contents
  • सदन में कांग्रेस का आक्रामक तेवर
  • खरगे के दौरे पर गरमाई राजनीति

विधानसभा का आगामी मानसून सत्र (Chhattisgarh Monsoon Session 2025) सियासी हलचल और तीखी बहसों से भरा रहने वाला है। 14 जुलाई से शुरू होने जा रहे पांच दिवसीय सत्र के लिए अब तक विधायकों ने करीब एक हजार सवाल लगाए हैं। खास बात यह है कि इन सवालों में सिर्फ विपक्ष ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष के विधायक भी सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

विधानसभा सचिवालय को प्राप्त सवालों में कानून-व्यवस्था, योजनाओं में भ्रष्टाचार, शासकीय कार्यों में लापरवाही, स्थानीय समस्याएं और योजनाओं की विफलता जैसे मुद्दे प्रमुखता से शामिल हैं। विपक्ष की रणनीति स्पष्ट है। वह सत्र के हर दिन सरकार को घेरे रखने के मूड में है।

सदन में कांग्रेस का आक्रामक तेवर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साफ किया है कि पार्टी इस सत्र में कानून-व्यवस्था, अवैध रेत खनन, पेड़ों की कटाई और बिलासपुर के पटवारी आत्महत्या जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक सरकार की नीतियों का विरोध करेगी और जवाब मांगने से पीछे नहीं हटेगी।

खरगे के दौरे पर गरमाई राजनीति

इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी राजनीति गरमा गई है। गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि राज्य खरगे का स्वागत नहीं करेगा, क्योंकि उन्होंने सनातन धर्म का अपमान किया है। इसके जवाब में बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि जब सीएम के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने मुख्यमंत्री साय, योगी आदित्यनाथ और यूपी भाजपा अध्यक्ष को ‘ब्रह्मा, विष्णु, महेश’ कहा था, तब भाजपा क्यों चुप रही? बैज ने भाजपा पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी भाजपा के नेताओं को फायदा होता है, तब वे धर्म की आड़ लेते हैं।

PM Modi in Naya Raipur: प्रधानमंत्री मोदी ने तीजन बाई से ली सेहत की जानकारी, बच्चों से की मुलाकात
Extortion Attempt : “मैं इलाके का गुंडा हूं…” कह कर कार रोकी, शराब के लिए मांगे 500 रुपये; मना करने पर चालक को पीटा, कार फोड़ी
Ambikapur Jobs : रोजगार की बड़ी खबर: ITI पास युवाओं के लिए 7 नवम्बर को 100 पदों पर प्लेसमेंट कैंप
Liquor Scam : शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त को बड़ी राहत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रख दी सख्त शर्त
Birthday विशेष : 15 घंटे खड़े रह MLA रिकेश लेते रहे बधाइयां, छतरियों की हुई बारिश, भोर तक चला कवि सम्मेलन, सैकड़ों सामाजिक संगठनों के पहुंचे प्रतिनिधि, Selfie लेने लगी होड़, एक हजार हेलमेट, 20 हजार रेनकोट, सैकड़ों कंबल ले पहुंचे लोग, दो सौ व्हील चेयर, 8 बैसाखी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Development
Bhilai Development : भिलाई में 150 करोड़ की 4 विकास योजनाएं प्रस्तावित, व्यावसायिक परिसर और सोलर प्लांट पर रहेगा जोर

भिलाई नगर निगम ने शहर के विकास और…

JD Steel Plant Accident : पिघला मेटल छलकने से मजदूर की मौत, प्लांट संचालक और ठेकेदार पर FIR
JD Steel Plant Accident : पिघला मेटल छलकने से मजदूर की मौत, प्लांट संचालक और ठेकेदार पर FIR

दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित जेडी स्टील इंडस्ट्रीज…

Chhattisgarh Hockey League 2026
Chhattisgarh Hockey League 2026 : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज आगाज, 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

Chhattisgarh Hockey League 2026 : प्रतियोगिता के जरिए…

Chhattisgarh Weather Forecast
Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम, 2 दिन बाद गिरेगा रात का तापमान; बढ़ेगी हल्की ठंड

Chhattisgarh Weather Forecast : प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

Indian Stock Market : बाजार में उतार-चढ़ाव की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?