CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mosquito Research : मच्छरों को पसंद हैं बियर पीने वाले लोग… लेकिन नहाने वालों से नफरत, पढ़े रिसर्च की ये रिपोर्ट

Mosquito Research : मच्छरों को पसंद हैं बियर पीने वाले लोग… लेकिन नहाने वालों से नफरत, पढ़े रिसर्च की ये रिपोर्ट

By Newsdesk Admin 05/10/2025
Share
Mosquito Research
Mosquito Research

सीजी भास्कर, 05 अक्टूबर। नीदरलैंड के साइंटिस्ट ने एक रिसर्च (Mosquito Research) किया जिसमें सामने आया कि जो लोग शराब पीते हैं, उन्हें मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं. इस रिसर्च को म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल होने वाले 500 लोगों में किया गया. इस दौरान 500 लोगों के हाथ मच्छर से भरे डब्बे में डलवाया और इसे कैमरे में रिकॉर्ड किया.

इस रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों ने शराब पी रखी थी, उन्हें 34 फीसदी ज्यादा मच्छर काट रहे थे. वहीं, जिन लोनों ने नहाया नहीं था, या सनस्क्रीन लगा कर नहीं गए थे या पिछले रात किसी के साथ सोए थे. उनलोगों को भी मच्छर ने ज्यादा काटा. इस रिसर्च (Mosquito Research) में पता लगा कि शराब पीने वाले इंसान को मच्छर सबसे ज्यादा काटते हैं.

म्यूजिक फेस्टिवल में किया अनोखा रिसर्च

नीदरलैंड के सबसे मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल लोलैंड्स (Lowlands) में सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि मच्छरों का भी धमाल देखने को मिला. साल 2023 में जब बिली इलिश और फ्लोरेंस + द मशीन ( Billie Eilish and Florence + The Machine) जैसे बड़े कलाकार स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, उसी फेस्टिवल में रैडबाउड यूनिवर्सिटी, निजमेगेन के कुछ साइंटिस्ट भी पहुंचे थे, लेकिन वे गाने सुनने नहीं, बल्कि मच्छरों के रहस्य जानने आए थे.

इस रिसर्च टीम को फेलिक्स होल नाम की साइंटिस्ट लीड कर रही थीं, यह पता लगाना चाहती थी कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं और कुछ को कम. इसके लिए उन्होंने फेस्टिवल में आए लोगों को एक खास एक्सपेरिमेंट (Mosquito Research) में शामिल किया. वहां आए लोगों से कहा गया कि वे अपना हाथ मच्छरों से भरे एक डिब्बे में डालें, लेकिन घबराइए नहीं. उनके हाथ एक सुरक्षित कपड़ों से ढके थे, जिससे मच्छर सूंघ तो सकते थे, पर काट नहीं सकते थे. तीन दिन तक चले इस फेस्टिवल में करीब 60,000 लोग शामिल हुए.

मच्छरों को बियर पसंद है, लेकिन नहाने से नफरत

लोलैंड्स म्यूजिक फेस्टिवल में किए गए इस मजेदार रिसर्च से वैज्ञानिकों को कुछ दिलचस्प नतीजे मिले. फेस्टिवल के दौरान करीब 500 लोगों ने अपने हाथ मच्छरों से भरे जाल में डाली. हर एक्सपेरिमेंट को वीडियो में रिकॉर्ड किया गया ताकि बाद में देखा जा सके कि किसके हाथ पर कितने मच्छर बैठे और कितनी देर तक रहे. इसके साथ ही, सभी लोगों से एक प्रश्नावली (Questionnaire) भी भरवाई गई, जिसमें पूछा गया कि उन्होंने क्या खाया, क्या पिया या कैसे रहे.

मच्छरों को पसंद आए ये लोग

जब वैज्ञानिकों ने इन जवाबों को वीडियो से जोड़ा, तो सामने आया कि बीयर पीने वाले, मारिजुआना (गांजा) इस्तेमाल करने वाले, और दूसरों के साथ बिस्तर शेयर करने वाले लोग मच्छरों को सबसे ज्यादा पसंद आए! रिसर्ट टीम ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मच्छरों को हमारे बीच के मौज-मस्ती करने वालों का स्वाद ज्यादा पसंद आता है. वहीं, जो लोग सनस्क्रीन लगाते थे या हाल ही में नहाए थे, उन्हें मच्छरों ने कम तवज्जो दी यानी की मच्छरों ने उन्हें ज्यादा नहीं काटा (Mosquito Research).

मच्छर ऐसे तय करते हैं अपना शिकार

जब मच्छरों को लोगों का एक ग्रूप मिलता है, तो वे यह तय करने के लिए सबसे पहले लोगों को सूंघते हैं कि किसे काटना है और किसे नहीं. लेकिन अभी तक यह पूरी तरह पता नहीं चला कि उन्हें कौन-सी गंध सबसे ज्यादा पसंद आती है. हालांकि, रिसर्च में ये सामने आया कि मच्छरों को बीयर पीने वाले लोग ज्यादा पसंद आते हैं, लेकिन साइंटिस्ट फेलिक्स होल का कहना है कि शायद ऐसा शराब की वजह से नहीं, बल्कि उनके व्यवहार में आने वाले बदलाव की वजह से होता है. उन्होंने बताया कि, “जो लोग शराब पीते हैं, वे ज्यादा जोश से नाचते हैं, जिससे उनके शरीर का तापमान और पसीने की गंध बदल जाती है और यही बात मच्छरों को आकर्षित कर सकती है.

हालांकि, म्यूजिक फेस्टिवल बीयर पीने वाले लोगों को ढूंढने की एक अच्छी जगह है. जो खुशी-खुशी अपने हाथ मच्छरों वाले डिब्बे में डालने को तैयार हो जाते हैं. लेकिन ऐसी जगह पर रिसर्च करने के कुछ नुकसान भी होते हैं. सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि फेस्टिवल में आने वाले लोग ज्यादातर युवा और सेहतमंद होते हैं, जबकि आम आबादी में हर उम्र और स्वास्थ्य वाले लोग शामिल होते हैं. इसलिए यह समझने के लिए कि मच्छर असल में किन लोगों को ज्यादा काटते हैं, साइंटिस्ट को फेस्टिवल के बाहर भी ऐसे स्टडी करने होंगे.

You Might Also Like

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

Newsdesk Admin 05/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sajag Korba Satark Korba : ‘सजग कोरबा’ में पुलिस की चौपाल: बस्तीवासियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, अवैध कारोबार से दूरी का संकल्प

सीजी भास्कर, 19 मार्च। जिले में कानून-व्यवस्था को…

Deepak Baij Statement Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बनेगी आदिवासी सलाहकार परिषद, दीपक बैज का ऐलान, कानून व्यवस्था और बिलों पर सरकार को घेरा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के…

Chhattisgarh Assembly Crime Data : विधानसभा में उजागर हुआ रायपुर संभाग का क्राइम ग्राफ, 3 साल में 510 मर्डर, 1885 रेप केस ने बढ़ाई चिंता

सीजी भास्कर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Gondia Mega Block Trains List : 20 दिन का रेल ब्लॉक, छत्तीसगढ़ रूट की 10 ट्रेनें रद्द, 2 बीच में ही होंगी खत्म, सफर से पहले जरूर चेक करें

सीजी भास्कर, 19 मार्च। अगर आप अप्रैल में…

Janjgir Champa Fraud Case : पत्नी को ‘कागजों में मृत’ दिखाकर हड़पी सहायता राशि, जांजगीर में पति गिरफ्तार, जांच में खुला बड़ा फर्जीवाड़ा

सीजी भास्कर, 19 मार्च। सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी…

You Might Also Like

अन्य

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

13/03/2026
Nitish Kumar Resigns
अन्य

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

05/03/2026
अन्यछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

22/02/2026
अन्य

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

22/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?