CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सामूहिक विवाह आयोजन में शादी के लिए दिव्यागों की भीड़ में पहुंचे अधिकांश जोड़े पहले से शादी शुदा 🛑 लेन देन को लेकर हुए विवाद का देखिए विडियो 🔵 आस्था बहुउद्देशीय संस्था भिलाई का आयोजन

सामूहिक विवाह आयोजन में शादी के लिए दिव्यागों की भीड़ में पहुंचे अधिकांश जोड़े पहले से शादी शुदा 🛑 लेन देन को लेकर हुए विवाद का देखिए विडियो 🔵 आस्था बहुउद्देशीय संस्था भिलाई का आयोजन

By Newsdesk Admin
16/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 जून। दुर्ग जिले में एक सामूहिक विवाह के आयोजन में आज लेन देन को लेकर जमकर हंगामा हो गया। यह आयोजन आस्था बहुद्देशीय कल्याण संस्थान छत्तीसगढ़ का था। वैसे यह संस्था पहले भी सैकड़ों युवक-युवतियों का विवाह करा चुकी है लेकिन इस बार हल्ला मचा कि संस्था हर जोड़े को एक लाख रुपए देगी। साथ में दहेज़ भी दिया जाएगा। बस…उसके बाद सरगुजा, अंबिकापुर, सूरजपुर, बिलासपुर बस्तर से बसों और ट्रेनों में भर-भरकर जोड़े दुर्ग पहुंच गए। पंजीयन केवल 301 का होना था और पहुंच गए 350 से ज्यादा जोड़े।

हैरत की बात यह है कि इसमें 30 से ज्यादा ऐसे जोड़े भी हैं जो पहले से शादी शुदा हैं, इतना ही नहीं, एक 27 साल का युवक 45 साल की महिला को लेकर विवाह करने पहुंचा था। सभी जोड़ों को धमधा टोल नाका स्थित अग्रसेन वेलफेयर सोसाइटी और आदित्य नगर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे भवन में ठहराया गया।

आस्था संस्था द्वारा कराए जा रहे इस सामूहिक विवाह में पंजीयन 301 जोड़ों का किया गया लेकिन 350 से ज्यादा जोड़े शादी के लिए पहुंचे। दावा किया जा रहा है कि आयोजन में छत्तीसगढ़ के आलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, झारखंड से भी जोड़े पहुंचे हैं।इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों ने बताया कि शादी के बाद 1 लाख रुपए मिलेंगे। इसके आलावा आस्था संस्था प्रमाणपत्र और दहेज का सामान अलग से देगी, इसकी वजह से वे आयोजन में शामिल होने के के लिए पहुंचे हैं। बस्तर, छुरिया, मोहला जैसे क्षेत्रों से भी कुछ लोग यहां आए हुए हैं। नियमित: इस योजना के तहत शादी के 6 महीने के अंदर दिव्यांग दंपत्ति को आवेदन करना होता है। इसमें जीवन में सिर्फ एक बार शादी, पार्षद या पंच का सहमति पत्रक, पुलिस वेरीफिकेशन, शपथ पत्र आवश्यक है। इसके बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वयं सत्यापन करने के बाद दिव्यांगजन के खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है।

आज दुर्ग के अग्रसेन भवन में होने वाला सामूहिक विवाह पूरे सरगुजा और अंबिकापुर क्षेत्र में कौतुहल का विषय बना हुआ है। आयोजन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले कई गांवों में बारात निकली। गाजे-बाजे के बीच रस्म अदायगी की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में जोड़ों के रिश्तेदार अंबिकापुर-दुर्ग ट्रेन में रवाना हुए। अंबिकापुर के अलावा सूरजपुर जिले के लोग भी आयोजन में शामिल हुए। सूरजपुर में जानकारी के बाद जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास की टीम गांव तक भी पहुंची लेकिन लोग रवाना हो चुके थे।

इस मामले में महिला एवं बाल विकास अधिकारी रमेश साहू ने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष सामूहिक विवाह कराया जाता है। विभाग ने संस्था से किसी भी प्रकार से संबंध होने से इंकार कर दिया। इधर शनिवार को जोड़े और रिश्तेदार दुर्ग पहुंचे। शाम के समय मेहंदी और हल्दी का कार्यक्रम भी हुआ।

जिम्मेदारों का कहना हमने एक लाख देने जैसी कोई बात नहीं कही

आयोजक संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गेडाम ने बताया कि एक लाख रूपये दिए जाने की बात गलत है, हमारी संस्था ऐसा कोई वायदा नहीं कर रही है। शादी शुदा लोगों के पहुंचने के सवाल पर कहा कि हमने सभी का पंजीयन कराया है, शपथ पत्र भी लिया है, यदि वे गलत जानकारी दे रहे हैं, तो उनकी गलती। लोग अपनी मर्जी से ट्रेन से आए हैं, हमने स्टेशन से लाने के इंतजाम किए, खाने-पीने और ठहरने की भी व्यवस्था की है। हमने सिर्फ 301 जोड़ों का पंजीयन किया है, कुछ निर्धन भी पहुंचे हैं, जिनकी शादी हम कराने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि समाज कल्याण विभाग द्वारा शासन की योजना के तहत दिव्यांगजनों को नियम और शर्तों के तहत शादी किए जाने पर यह राशि उपलब्ध कराई जाती है। उसमें भी यदि दंपत्ति में एक दिव्यांग है, तो सिर्फ 50 हजार और दोनों दिव्यांग हो, तो 1 लाख रुपए की राशि दी जाती है। यह राशि समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी की जाती है। विभाग के उप संचालक ने कहा कि यह आयोजन हमारा नहीं है, न हम पैसे देंगे। अगर देंगे तो नियमानुसार केवल दुर्ग के दिव्यांगों को ही राशि मिलेगी। दुर्ग के समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक प्रकाश परिहार ने बताया कि संस्था को लेकर हमारा कोई लेना-देना नहीं है। शादी के 6 महीने के अंदर यदि दिव्यांग दंपत्ति आवेदन करते हैं, तो पात्रता के आधार पर उन्हें योजना का लाभ दिया जाता है। वह भी हम अपने दुर्ग जिले के ही दिव्यांगजनों को योजना का लाभ देंगे। अब इतने सारे दिव्यांग हमारे यहां आ रहे हैं, तो लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए मौके पर टीम गई थी।

कांग्रेस की सरकार में रायपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपए की ठगी, युवक कांग्रेस का महासचिव अपने भाई के साथ गिरफ्तार
Bhilai Township me दर्दनाक हादसा : भिलाई स्टील प्लांट अफसर के सेक्टर-9 बंगले में लगी आग, सो रहे वृद्ध पिता जिंदा जल गए, ग्रिल तोड़ कर निकला तिवारी परिवार
औरंगजेब की कब्र का मुद्दा थमा नहीं, हुमायूं के मकबरे पहुंचे VHP के नेता… केंद्र को सौपेंगे रिपोर्ट
1 लाख की भीड़… सोनू निगम के साथ लाइव कॉन्सर्ट में हुआ बड़ा ‘हादसा’, लोगों ने फेंके पत्थर
MLA रिकेश की मांग पर भिलाई निगम को मिलेगी 5 जेसीबी, वार्डों में सड़क पाथवे डामरीकरण के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?