आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की नई दरें गुरुवार से लागू होंगी।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, दूध की खरीद लागत में लगातार बढ़ोतरी के चलते कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। इस बढ़ोतरी का असर रोजाना दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर पड़ सकता है।
इस साल दूसरी बार बढ़े दूध के दाम
बता दें कि मदर डेयरी ने इस साल दूसरी बार दूध की कीमतों में इजाफा किया है। इससे पहले 14 मई 2026 को भी कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाए थे। वहीं, अप्रैल 2025 में भी कीमतों में संशोधन किया गया था।
दूध खरीदने के लिए अब खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को दूध खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। खासतौर पर रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों के मासिक खर्च पर इसका असर देखने को मिल सकता है।



