CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारत-पाक तनाव पर सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान बर्बाद हो रखा है, आतंकियों के लिए इनका…

भारत-पाक तनाव पर सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा बयान, ‘पाकिस्तान बर्बाद हो रखा है, आतंकियों के लिए इनका…

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

09 मई 2025 :

India-Pakistan Conflict News: भारत-पाकिस्तान तनाव पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बर्बाद हो रखा है, उधारी-भीख पर अर्थव्यवस्था टिकी हुई है, लेकिन आतंकियों के लिए इनका प्यार कम नहीं हो रहा है. आतंकियों के जनाजे पर इनकी सेना जाती है. पूरी दुनिया में आतंक फैलाने वाले मास्टरमाइंड को छिपाकर रखती है.

स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि अभी तो भारत ने वार्म अप किया है और इनका ये हाल हो गया. एक-एक भारतीय तन-मन-धन से तैयार है, आतंक का नाश होकर रहेगा.

कायरता की हदें भी पार कर चुका है पाकिस्तान- स्वाति मालीवाल

इससे पहले स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था, “पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न केवल आतंक का निर्यातक है, बल्कि कायरता की हदें भी पार कर चुका है. कल रात भारत के बड़े शहरों पर हमला कर निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन हमारी सेना ने उनके हर नापाक इरादे को नाकाम कर दिया. भारतीय सेना को दिल से सलाम.”

वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी स्वाति मालीवाल की प्रतिक्रिया आई थी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा था, “करारा जवाब, सटीक वॉर, भारत की तरफ आंख भी उठाई तो मिट्टी में मिला दिए जाओगे. जय हिंद.”

भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमान

बता दें कि पाकिस्तान ने जम्मू और पंजाब के कई इलाकों पर हमला करने की कोशिश की तो भारत ने उसे करारा जवाब दिया और पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान और दो जेएफ-17 विमान भी मार गिराए. गुरुवार को पाकिस्तान ने भारत के कई हिस्सों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा ने उनके भेजे गए ड्रोन को भी गिरा दिया. भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में उड़ रहे उनके एयरबोर्न वार्निंग और कंट्रोल सिस्टम को भी गिरा दिया.

उधर, जम्मू-कश्मीर के उधमपुर और राजस्थान के जैसलमेर में भी ड्रोन हमले नाकाम किए गए. जम्मू के अखनूर में एक ड्रोन गिराया गया. पूंछ में दो ‘कामिकाजे’ ड्रोन भी गिराए गए. सूत्रों के अनुसार, भारत की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) ने पाकिस्तान का एफ-16 विमान सरगोधा एयरबेस के पास गिरा दिया. एफ-16 पाकिस्तान के सबसे अहम लड़ाकू विमानों में से एक है, जिसे उसने अमेरिका से लिया था. इसके साथ जेएफ-17 भी एक अहम विमान है.

Ex ब्वायफ़्रेंड ने लड़की के सीने पर मारा चाकू, धमकी दी- किसी और का नहीं होने दूंगा, भेजा गया जेल
CG Congress News : दुर्ग बालोद कोरबा सहित कांग्रेस के 11 जिलाध्यक्ष बदले गए, नवनियुक्त अध्यक्ष 3 अप्रैल को करेंगे राहुल गांधी से मुलाकात
PM Modi Red Fort Speech : 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य, पीएम मोदी बोले- दुनिया बदल रही भारत को देखने का नजरिया
NIA ने तहव्वुर राणा से लिए वॉयस और हैंडराइटिंग सैंपल, तिहाड़ शिफ्ट होने से पहले जुटाए गए अहम सबूत
सघन वृक्षारोपण, भू जल संग्रहण का संकल्प ले प्लास्टिक को किया Bye-Bye, हरिओम इंगोट्स एन्ड पावर लिमिटेड में पर्यावरण दिवस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Nandini Ahivara
Nandini Ahivara : नंदिनी-अहिवारा में तिरंगे की शान, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान, स्कूलों में बच्चों ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति

नंदिनी-अहिवारा क्षेत्र में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस…

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?