CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वन विभाग की कार्रवाई: शिकार करते 5 आरोपी पकड़े, पक्षी और गिलहरी बरामद

वन विभाग की कार्रवाई: शिकार करते 5 आरोपी पकड़े, पक्षी और गिलहरी बरामद

By Newsdesk Admin
20/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 अप्रैल |

बलरामपुर: जिले के वन परिक्षेत्र धमनी में अवैध शिकार के मामले का वन विभाग ने खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, उप परिक्षेत्र सुंदरपुर के परिसार डुग्गर क्षेत्र में आरोपियों को ‘चिड़िया रंग प्यारी’ के 3 नग और एक गिलहरी का अवैध शिकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। इस मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 2(16), 9, 39, 50 एवं 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण क्रमांक 22296/18, दिनांक 18 अप्रैल 2026 को दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें 19 अप्रैल 2026 को जिला जेल रामानुजगंज भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लिया गया है।

यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार वाजपेयी के मार्गदर्शन में की गई। उनके निर्देश पर उप वनमंडलाधिकारी वाड्रफनगर प्रेमचंद मिश्रा और परिक्षेत्राधिकारी धमनी केशव राज खटकर ने टीम का नेतृत्व किया। इस अभियान में परिक्षेत्र सहायक हरिशंकर सिंह, बसंतलाल नेताम, परिसार रक्षक मनदेव प्रसाद गुप्ता, लालमती सोनवानी, वाहन चालक तथा वन प्रबंधन समिति के सदस्यों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शिकार के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, ‘तोड़ा जा रहा सीजफायर, हमारी सेना तैयार, अभी वहां से…’
Bhilai निधन-बिल्किश बेगम
Coal Smuggling : कोयले के कारोबार में खुला बड़ा खेल, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच
दुर्ग-भिलाई में नौकरी का गोल्डन चांस, 28 को रोजगार कार्यालय में प्लेसमेंट केम्प, 18 से 35 वर्ष के युवा लें सकेंगे भाग, 10वीं से ग्रेजुएट को अवसर
Cricket Break: जय शाह चुने गए ICC के निर्विरोध अध्यक्ष, किस दिन से संभालेंगे कार्यभार, पहले भी भारत की ये हस्तियां संभाल चुकीं हैं कमान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Supervisor Murder Case
Bilaspur Supervisor Murder Case : हथौड़े से हमला कर सुपरवाइजर की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Bilaspur Supervisor Murder Case : आसपास के लोगों…

Bhilai Online Fraud Case
Bhilai Online Fraud Case : ऑनलाइन ठगी की रकम निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Online Fraud Case : गिरफ्तारी के बाद…

Raigarh Ganja Smuggling Case
Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस की घेराबंदी देख कार छोड़ भागे तस्कर, 3 बोरी गांजा बरामद होने की आशंका

Raigarh Ganja Smuggling Case : पुलिस यह भी…

Jagdalpur History Sheeter Arrest
Odisha History Sheeter Arrest : जगदलपुर में हिस्ट्रीशीटर की फिल्मी अंदाज में गिरफ्तारी, कनपटी पर हथियार रखकर दबोचा

Odisha History Sheeter Arrest : अब आरोपी से…

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026
Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 : स्वाइन फ्लू के 158 केस, रायपुर में सबसे ज्यादा 66 मरीज

Chhattisgarh Swine Flu Cases 2026 :फ्लू जैसे लक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?