CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुकेश अंबानी ने दी 151 करोड़ की गुरु दक्षिणा, लेकिन IIT बॉम्बे में क्यों नहीं की पढ़ाई? खुद बताई वजह

मुकेश अंबानी ने दी 151 करोड़ की गुरु दक्षिणा, लेकिन IIT बॉम्बे में क्यों नहीं की पढ़ाई? खुद बताई वजह

By Newsdesk Admin
07/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जून। भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने अपने अल्मा मैटर इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT), मुंबई को 151 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा दान दिया है. यह ICT के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा अनुदान है. मुकेश अंबानी ने 1970 के दशक में इसी संस्थान से पढ़ाई की थी, जो पहले यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (UDCT) के नाम से जाना जाता था. UDCT की स्थापना 1933 में मुंबई विश्वविद्यालय ने की थी. 2008 में इसे ICT का नाम दिया गया और यह डीम्ड यूनिवर्सिटी बना.

सबसे महंगी गुरु दक्षिणा
अंबानी ने अनीता पाटिल द्वारा लिखी गई किताब द डिवाइन साइंटिस्ट के लॉन्च के दौरान ICT को यह दान देने की घोषणा की. यह किताब पद्म विभूषण प्रोफेसर मन मोहन शर्मा के जीवन पर आधारित है, जिन्हें भारतीय केमिकल इंजीनियरिंग का एक महान गुरु माना जाता है. गुरु दक्षिणा की परंपरा के तहत, अंबानी ने प्रोफेसर शर्मा के निर्देश पर ICT को 151 करोड़ रुपये का अनुदान देने का फैसला किया.मुकेश अंबानी ने कहा, जब वे हमें कुछ बताते हैं, तो हम बस सुनते हैं. उन्होंने मुझसे कहा, मुकेश, तुम्हें ICT के लिए कुछ बड़ा करना होगा. मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यह दान प्रोफेसर शर्मा के लिए है.

अंबानी ने UDCT कैंपस पहुंचना पवित्र अनुभव बताया और प्रोफेसर शर्मा को अपना सबसे सम्मानित गुरु, मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत बताया. उन्होंने अनीता पाटिल की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे महान व्यक्ति के जीवन को लिखना आसान काम नहीं है.

खुद क्यों नहीं की IIT बॉम्बे में पढाई?
मुकेश अंबानी ने याद किया कि उन्होंने IIT बॉम्बे की बजाय UDCT को चुना था. उन्होंने बताया कि प्रोफेसर शर्मा का पहला व्याख्यान सुनने के बाद उनका विश्वास और मजबूत हो गया. उन्होंने कहा, मुझे लगा वे एक अलकेमिस्ट हैं, जो केवल धातुओं के नहीं बल्कि दिमागों के भी. उनके पास जिज्ञासा को ज्ञान में, ज्ञान को व्यावसायिक मूल्य में और उसे स्थायी बुद्धिमत्ता में बदलने की शक्ति है.मुकेश अंबानी ने भारतीय केमिकल इंडस्ट्री के विकास का श्रेय प्रोफेसर शर्मा को देते हुए उन्हें राष्ट्र गुरु कहा.

AUS vs IND ODI Series: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए कैमरन ग्रीन, मार्नस लाबुशेन को टीम में जगह
Digital Census Security : डिजिटल जनगणना में ‘नो लोकल स्टोरेज’ सिस्टम लागू, डेटा सीधे सर्वर पर होगा सुरक्षित
SIR Voter List Dispute पर बंगाल में टकराव गहराया—’खून में सने हाथ’ से शुरू हुई तीखी बहस, EC-TMC आमने-सामने
Premanand Maharaj : अचानक लिए गए फैसले से भक्तों में बढ़ी चिंता, अब नहीं होंगे संत प्रेमानंद के दर्शन
Indian Mango Export : भारतीय आमों की विदेशों में धूम, एयर इंडिया ने 3 महीने में पहुंचाए 1000 टन से ज्यादा आम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dharmendra Pradhan NEET UG
Dharmendra Pradhan NEET UG : धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नरेंद्र मोदी को भेजी चिट्ठी, लिखा…

विरोध प्रदर्शन और छात्रों के बीच लगातार हो…

Liquor Scam
Liquor Scam : चर्चित शराब घोटाले में चार आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नियमित जमानत देते हुए सुनाया अहम आदेश

चर्चित शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम मामले…

Raigarh Job Fair 2026
Raigarh Job Fair 2026 : 173 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं युवाओं को मौका

रायगढ़ में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं…

SAIL Recruitment 2026
SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ITI, डिप्लोमा…

Shivnath River Accident
Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  :  शिवनाथ नदी हादसा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?