CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ज्यूडिशियल सिस्टम सड़ चुका है… 40 साल में 400 तारीख, फिर भी नहीं मिला न्याय’, कोर्ट पर भड़के SC अधिवक्ता

ज्यूडिशियल सिस्टम सड़ चुका है… 40 साल में 400 तारीख, फिर भी नहीं मिला न्याय’, कोर्ट पर भड़के SC अधिवक्ता

By Newsdesk Admin
02/07/2025
Share

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 40 साल में 400 से ज्यादा तारीखें मिलने के बावजूद भी जब एक पीड़ित को न्याय नहीं मिल पाया तो ज्यूडिशियल सिस्टम पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय भड़क गए. उन्होंने कहा कि ज्यूडिशियल सिस्टम एकदम सड़ चुका है. ये मामला उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव से जुड़ा हुआ है.

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने जौनपुर के जिस मामले का जिक्र करते हुए ज्यूडिशियल सिस्टम को सड़ा हुआ बताया. वह मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहटी गांव के रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव से जुड़ा है. इस गांव के निवासी शिव मंदिर के प्रबंधक और पुजारी विजय उपाध्याय का आरोप है कि शिव मंदिर के नाम से दर्ज साढ़े सात बीघा जमीन को पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव ने अपने भाई बृजलाल यादव के बेटे निशांत के नाम दर्ज करा ली थी.

40 सालों से काट रहे अधिकारियों के चक्कर

मंदिर की जमीन न सिर्फ फर्जीवाड़ा करके अपने नाम दर्ज कराई गई. बल्कि उसे बलपूर्वक कब्जा भी कर लिया गया. पीड़ित इस मामले में अधिकारियों के पिछले 40 सालों से चक्कर काट रहा है. लेकिन उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है. कहा जा रहा है कि पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बेहद करीबी हैं.

पूर्व डीजीपी के परिवार से जुड़ा है मामला

पीड़ित की जब जौनपुर में कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के निर्देश के बाद जब मामले की जांच हुई तो जो जमीन जगमोहन यादव के भतीजे के नाम दर्ज हुई थी. वह फर्जी पाई गई. फर्जीवाड़ा समाने आने के बाद अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए निशांत यादव के नाम दर्ज जमीन वाले उस आदेश को निरस्त कर दिया. बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़ा उजागर होने के बावजूद पूर्व डीजीपी के परिवार से मामला जुड़ा होने के चलते इस मामले में कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है. आज भी शिव मंदिर की ज़मीन का कब्ज़ा मंदिर के प्रबंधक और पुजारी को वापस नहीं मिल पाया है.

शिव मंदिर की जमीन में फर्जीवाड़ा

पीड़ित न्याय की आस में पिछले 40 सालों से जौनपुर में अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहा है. ये मामला चकबंदी कार्यालय में ही लंबित है. पीड़ित के अधिवक्ता अजय उपाध्याय ने टीवी9 से बातचीत में बताया कि शिव मंदिर की साढ़े सात बीघा जमीन फर्जीवाड़ा करके बलपूर्वक पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव ने कब्जा करने के बाद दूसरी चकबंदी में गलत तरीके से तथ्यों को छिपाकर जमीन अपने भतीजे निशांत यादव के नाम दर्ज भी करा दी गई.

अब एक और अगली तारीख का इंतजार

उन्होंने आगे बताया कि इसकी जानकारी होने पर जब आपत्ति की गई तो भी कोई सुनवाई नहीं हुई. इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने के बाद कोर्ट के आदेश पर जब चकबंदी विभाग के अधिकारियों को तलब किया गया तो निशांत यादव के नाम दर्ज करने के आदेश को निरस्त करते हुए चकबंदी अधिकारियों ने फाइल को सीओ सदर के यहां ट्रांसफर कर दिया. फर्जीवाड़ा करके गलत तरीके से जमीन निशांत यादव के नाम दर्ज कराने के मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है. चकबंदी विभाग के अधिकारी डीजीपी के रसूख के आगे मौन हैं, जबकि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी. अब हाईकोर्ट ही एक सहारा है. इस मामले में अब एक और अगली तारीख का इंतजार है.

कई बार मिली जान से मारने की धमकी

वहीं, पीड़ित शिवमंदिर के पुजारी विजय उपाध्याय ने बताया कि इस मामले में कई बार पूर्व डीजीपी और उनके परिवार की ओर से जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है. कई बार शिकायत करने पर कार्रवाई करने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी ये सलाह देते हैं कि पूर्व डीजीपी हैं, बड़े लोग हैं आप क्यों उनके पीछे पड़े है, जाने दीजिए पीछे हट जाइए. मुख्यमंत्री जी से बड़ी उम्मीद थी. उनसे भी कई बार न्याय की गुहार लगाई गई. लेकिन न्याय नहीं मिला. अधिकारी मामले को लंबित करके सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहे हैं. अब मंदिर की भी जमीन सुरक्षित नहीं है.

CJI SuryaKant : जस्टिस सूर्यकांत बने देश के 53वें CJI, राष्ट्रपति भवन में ली शपथ
IGI Airport Marijuana Bust: 6.5 करोड़ का गांजा दो ट्रॉली बैग में छिपा, कस्टम्स ने किया जब्त
Silver Price Record High : चांदी ने रचा नया इतिहास, 2.42 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंचा भाव
न गर्भवती हुई, न पैदा किया बच्चा फिर भी ये गाय देने लगी 3 लीटर दूध……❗कुछ कह रहे “चमत्कार” कुछ ने कहा बीमारी या कैमिकल लोचा….तो कई ढूंढ रहे “विज्ञान”
Gadchiroli Pregnant Woman Death : 6 किलोमीटर का दर्दनाक सफर, गढ़चिरौली में इलाज की राह पर गर्भवती महिला ने तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment : 1484 पदों पर जल्द होगी लिखित परीक्षा

Big update in Chhattisgarh Forest Guard Recruitment

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi : राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर आखिर क्यों गरमाई सियासत, खर्च को लेकर उठे बड़े सवाल

सीजी भास्कर, 14 मई। देश की राजनीति में…

Kubbra Sait
Kubbra Sait : जिस रोल को लोगों ने बताया था बड़ी गलती, उसी ने बदल दी इस एक्ट्रेस की पूरी किस्मत

सीजी भास्कर, 14 मई। फिल्मी दुनिया में पहचान…

DA Hike
DA Hike : थलापति विजय ने कर्मचारियों और महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब खातों में आएगी राहत

सीजी भास्कर, 14 मई। तमिलनाडु में गुरुवार को…

Governance Review
Governance Review : मुख्य सचिव ने अधिकारियों से आखिर किन योजनाओं का मांगा हिसाब, मंत्रालय में घंटों चला मंथन

सीजी भास्कर, 14 मई। मुख्य सचिव विकासशील ने…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Marriage with aunt’s daughter declared invalid : फिर भी महिला को मिलेगा गुजारा भत्ता

02/05/2026
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

मिट्टी में मिलाए जा रहे आतंकियों के घर, त्राल से कुलगाम तक Full ऑन Action

26/04/2025
अपराधदेश-दुनिया

Delhi court marriage murder case : 221 दिन की मोहब्बत, 1 दिन में मौत—दिल्ली का ‘कोर्ट मैरिज मर्डर केस’ हैरान करने वाला मोड़

28/11/2025
अपराधदेश-दुनियाराज्य

दीदी के देवर पर आया Dil… जिसके नाम का लगाती थी सिंदूर, उसी की जान की बन बैठी प्यासी, सदमे में पति और तीन बच्चे

26/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?