CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले छिन गया बेटा, तीन परिवारों का सहारा एक साथ खत्म

हत्याकांड: शादी से एक दिन पहले छिन गया बेटा, तीन परिवारों का सहारा एक साथ खत्म

By Newsdesk Admin
13/08/2025
Share

रायपुर/धमतरी – छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुई दर्दनाक वारदात ने रायपुर के तीन घरों के चिराग बुझा दिए। सिहावा रोड स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात तीन युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में सेजबहार निवासी आलोक ठाकुर (28), संतोषी नगर निवासी सगे भाई सूरज तांडी (34) और नितिन तांडी (32) शामिल हैं। इस घटना के बाद से तीनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Contents
  • शादी से पहले मौत का सदमा
  • सगे भाइयों की भी गई जान
  • घटनाक्रम: 300 रुपये के बिल से शुरू हुआ विवाद
  • असली गुनहगार अब भी फरार
  • आरोपियों का अर्धमुंडन कर निकाला जुलूस

शादी से पहले मौत का सदमा

आलोक ठाकुर अपने घर का इकलौता बेटा था। 2015-16 में उसके पिता का पैर सड़क हादसे में कट गया था और सदमे में उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। तब से आलोक अपनी मां और दो बहनों का सहारा बना हुआ था। बीते रविवार को ही उसकी शादी का रिश्ता तय हुआ था। मां और बहनों ने कई सपने सजाए थे, लेकिन महज़ एक दिन बाद वह हमेशा के लिए चला गया।

मां रोते हुए बार-बार कह रही थीं – “मेरा राजा बेटा लौट आ, तेरी शादी के लिए मैंने कितने सपने संजोए थे।” आलोक ठेकेदारी का काम करता था और घर की आर्थिक रीढ़ था।

सगे भाइयों की भी गई जान

नितिन तांडी कार चालक था और दो बच्चों का पिता था, जबकि सूरज तांडी मैकेनिक का काम करता था और डेढ़ साल की बेटी का पिता था। दोनों अपने-अपने घर के मुख्य कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है।

घटनाक्रम: 300 रुपये के बिल से शुरू हुआ विवाद

परिवारवालों के मुताबिक, पांच दोस्त पहले मामा के घर भिलाई जाने वाले थे, लेकिन बाद में धमतरी का प्लान बनाकर वहां पहुंच गए। अन्नपूर्णा ढाबा में कुछ बदमाश 300 रुपये का खाना खाकर बिल देने से मना कर रहे थे और गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर रायपुर के युवकों का उनसे विवाद हो गया।

इसके बाद आरोपितों ने तीनों को एक किलोमीटर तक दौड़ाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

असली गुनहगार अब भी फरार

परिजनों का कहना है कि पुलिस ने जो लोग गिरफ्तार किए हैं, वे मुख्य आरोपी नहीं हैं। असली गुनहगार अब भी फरार हैं और उन्हें पकड़कर फांसी दी जानी चाहिए।

आरोपियों का अर्धमुंडन कर निकाला जुलूस

गिरफ्तार पांचों आरोपियों का पुलिस ने अर्धमुंडन कर हथकड़ी लगाई और अस्पताल से लेकर रत्नाबांधा रोड तक पैदल मार्च कराया। इस दौरान उनसे कान पकड़वाकर कहलवाया गया – “पुलिस हमारा बाप है, नशा करना पाप है, चाकू रखना पाप है।”

लोगों की भारी भीड़ इस नज़ारे को देखने के लिए जुट गई। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

Teacher Welfare Association : शिक्षक कल्याण संघ की सीएम से मुलाकात, 1998–99 एलबी संवर्ग के लिए पुरानी पेंशन की मांग
Western Disturbance India : फिर करवट लेने जा रहा मौसम, इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत
Nivedita Mandavi Content Creator : DSP की बेटी को किडनैपिंग और गैंगरेप की धमकी, ‘लीक चैट’ ने खोला आरोपियों का कच्चा चिट्ठा!
CM Vishnu Dev Sai’s visit to Dhamtari today : आज धमतरी और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Development News Chhattisgarh : जर्जर स्कूल बनेगा स्मार्ट स्कूल, ग्रामीणों की समस्याएं होंगी जल्द दूर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?