CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुजफ्फरनगर: बत्ती बुझाई और चलाने लगे डंडे-पत्थर…पहले लड़की को छेड़ा, फिर शिकायत पर परिवार को पीटा- Video

मुजफ्फरनगर: बत्ती बुझाई और चलाने लगे डंडे-पत्थर…पहले लड़की को छेड़ा, फिर शिकायत पर परिवार को पीटा- Video

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

सीजी भास्कर 23 मार्च उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की. लड़की अपने घर के बाहर रैकेट खेल रही थी. तभी बाइक सवार दो युवक मोनीश और आरिश ने युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़ित युवती और उसका परिवार जब आरोपी युवकों के पास शिकायत करने के लिए उनकी हलवा परांठे की दुकान पर पहुंचे तो आरोपियों ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीड़ित युवती और उसके परिवार पर गरम तेल डाल दिया और मारपीट की. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ.

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामे का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चीख-पुकार सुनाई दे रही है और बत्ती बुझाकर लाठी-डंडे चलते हुए नजर आ रहे हैं. घटना 20 मार्च की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनीश, आरिश, शहजाद, वसीम, सलमान, समीर, परवेज, आशु उर्फ बहल, कासिम, नाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी. इसके बाद जब शनिवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इस घटना में एक नामजद युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की गिरफ्तारी भी जल्दी करने की बात कही.घर के बाहर रैकेट खेल रही थी लड़कीपीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए कहा, “मैं अपनी गली में घर के बाहर रैकेट खेल रही थी. तभी दो लड़के पीछे से बाइक पर आए. पीछे से उसने मेरे शोल्डर पर मारा तो मैं बहुत तेज चिल्लाई. उस वक्त मेरी बहन भी थी. उसने भी देखा और वह चिल्लाई. हमारी आवाज सुनकर ऊपर से पापा और भाई भी उतर कर आ गए.

इतनी देर में वह लोग मुझे गाली देकर चले गए. इसके बाद हम शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन शुरुआत में हमारी सुनवाई नहीं हुई”25-30 लोगों पर हमले का आरोपलड़की ने आगे बताया कि इसके बाद हम लोग शिकायत करने के लिए आरोपियों की दुकान पर गए, जहां उन्होंने हमारे ऊपर गरम तेल डाल दिया. उन्होंने बत्ती बुझाकर मारपीट की. हमने विरोध किया तो उनके घर वाले भी आ गए और 25-30 लोगों ने हम पर हमला कर दिया.

लड़की ने ये भी कहा कि मारपीट में उसके भाई, चाचा और पापा घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था.आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशसीओ सदर देवव्रत वाजपेई ने बताया कि सोशल मीडिया पर चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत जो मारपीट हुई. उसका वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. आज इसमें एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी कर किया गया है. बाकियों की गिरफ्तारी करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गैती गैंग के 11 आरोपियों से अब तक कुल 45 लाख का सोना और 5 लाख से अधिक कीमत की चांदी करी बरामद
Bhopal Urban Development Meeting : भोपाल बनेगा शहरी विकास मंथन का केंद्र: पांच राज्यों का भविष्य रोडमैप तय करेंगे केंद्रीय मंत्री खट्टर
सनसनीखेज मामला : शादी से इनकार करने पर युवक ने लगाई फांसी, यूट्यूबर महिला पर लव जिहाद का आरोप..!
Ambikapur Fire Incident : जर्जर तीन मंजिला इमारत को 24 घंटे में ढहाने का अल्टीमेटम
AAP Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में AAP की नई रणनीति: 90 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति, बड़े नेता भी उतरेंगे मैदान में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?