CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village : गड़े धन और नरबलि की आशंका, 8 रहस्यमयी मौतों का इंतजार कर रहा सच

Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village : गड़े धन और नरबलि की आशंका, 8 रहस्यमयी मौतों का इंतजार कर रहा सच

By Newsdesk Admin
20/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 जून। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल क्षेत्र स्थित खरवे गांव में पिछले तीन महीनों के भीतर 8 लोगों की रहस्यमयी मौतों ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। लगातार हो रही मौतों के बाद ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने 7 शवों को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। मामले को लेकर गांव में तंत्र-मंत्र, गड़ा धन और मानव बलि जैसी आशंकाओं की चर्चाएं तेज हैं। (Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village)

Contents
  • तीन महीने में 8 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता : Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village
  • शांति पूजा के बाद भी नहीं थमा मौतों का सिलसिला
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौतों का राज : Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village

तीन महीने में 8 लोगों की मौत से बढ़ी चिंता : Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village

गांव में संदिग्ध मौतों का सिलसिला 6 फरवरी 2026 को बद्री पटेल की मौत से शुरू हुआ। इसके बाद 20 फरवरी को बुढालू साहू, 12 मार्च को बुधराम जायसवाल, 20 मार्च को छत्तूराम साहू, 31 मार्च को विनोद साहू, 28 अप्रैल को गजानंद मांझी, 29 अप्रैल को चैतूराम साहू और 14 मई को महेतरू साहू की मौत हो गई। एक ही गांव में कम समय के भीतर हुई इन मौतों के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शांति पूजा के बाद भी नहीं थमा मौतों का सिलसिला

लगातार चार मौतों के बाद ग्रामीणों ने देवी-देवताओं को शांत करने के लिए सामूहिक शांति पूजा कराई। इस दौरान तीन बकरों, एक सूअर और कई मुर्गों की बलि दी गई। इसके बावजूद मौतों का सिलसिला नहीं रुका। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में जमीन में गड़े धन को निकालने के लिए 21 नरबलि देने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

गांव में शांति पूजा कराने वाले बैगा गजानंद मांझी की भी बाद में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शराब पीने के लिए दी गई थी, जिसके कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौतों का राज : Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village

ग्रामीणों ने कई मौतों के पीछे एक ही व्यक्ति पर संदेह जताया है। आरोप है कि मृतकों को अलग-अलग समय पर शराब दी गई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। वहीं आरोपी पक्ष ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि जांच रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हें स्वीकार किया जाएगा।

खरवे गांव के अधिकांश लोग कबीर पंथ को मानते हैं, इसलिए मृतकों का अंतिम संस्कार दाह संस्कार की बजाय दफनाकर किया गया था। बाद में जांच के लिए कब्र खोदकर शव निकाले गए और पोस्टमॉर्टम के बाद दोबारा दफना दिए गए।

पुलिस का कहना है कि सभी नमूनों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे गांव की नजर पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे इन रहस्यमयी मौतों की असली वजह सामने आ सकेगी।

Drone Surveillance Anti Drug Action: ड्रोन की नजर में टूटा नशे का नेटवर्क, सार्वजनिक स्थलों से 10 युवक दबोचे गए
Marriage Legal Issue : पहली शादी रहते दूसरी शादी, फिर गुजारा भत्ता की मांग…हाईकोर्ट ने कहा- कानून इसकी इजाजत नहीं देता
स्कूली छात्रों से भरी बस व ट्रक में जोरदार भिड़ंत, एक शिक्षक, ड्राइवर की मौत, 12 छात्र छात्राएं गंभीर रूप से घायल, बस्तर भ्रमण से लौटने के दौरान हुआ हादसा
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार
भिलाई नेहरू नगर चौक के यात्री प्रतीक्षालय के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घायल ICU में, सिर हाथ पैर कंधे में गंभीर चोट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Beltara Congress Protest
Beltara Congress Protest : बेलतरा में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेराव का ऐलान; विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

Beltara Congress Protest : बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा…

Chhattisgarh Ration October 2026
Chhattisgarh Ration October 2026 : सितंबर-अक्टूबर का चावल लेने की बढ़ी समय-सीमा, अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा दो माह का राशन

Chhattisgarh Ration October 2026 : चावल की आपूर्ति…

Durg Firm Embezzlement Case
Durg Firm Embezzlement Case : दुर्ग में फर्म की रकम गबन करने का आरोप, 3.70 लाख रुपए का हिसाब नहीं !

Durg Firm Embezzlement Case  :

Fraud Frozen Bank Account
Fraud Frozen Bank Account : साइबर फ्रॉड में फ्रीज खाते 90 दिन में खुल सकेंगे, बैंक को मिला अधिकार

Fraud Frozen Bank Account : साइबर क्राइम प्रभारी…

Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार
Fake Gold Fraud : नकली सोना गिरवी रखकर 8.25 लाख की ठगी, दुर्ग में अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

नकली आभूषणों को असली सोना बताकर गिरवी रखा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?