सीजी भास्कर, 07 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर मलेशिया रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा को लेकर मलेशिया में रह रहे भारतीय समुदाय में उत्साह का माहौल है और प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।
प्रधानमंत्री का यह दौरा मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर केंद्रित रहेगा। यहां आयोजित स्वागत समारोह में 800 से अधिक कलाकार एक साथ मंच पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत (Narendra Modi Foreign Tour) करेंगे। भारतीय मूल के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में शास्त्रीय और लोक नृत्यों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और विविधता का प्रदर्शन करेंगे। इस सामूहिक प्रस्तुति को मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने की तैयारी है।
रक्षा और व्यापार को लेकर होगी अहम बातचीत
दौरे के दौरान भारत और मलेशिया के बीच रक्षा एवं व्यापार सहयोग को लेकर द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है। रक्षा क्षेत्र में डार्नियर विमानों की बिक्री, स्कॉर्पीन पनडुब्बियों और एसयू-30 लड़ाकू विमानों के रखरखाव जैसे मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी भारतीय प्रवासियों और व्यापारिक प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।
मलेशिया भारत के लिए आसियान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में एक अहम साझेदार माना (Narendra Modi Foreign Tour) जाता है और भारत की ‘एक्ट ईस्ट नीति’ में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
पीएम मोदी का तीसरा मलेशिया दौरा
यह प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा मलेशिया दौरा है और अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी के बाद यह पहला दौरा होगा। मलेशिया में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी आबादी है, जो वहां की अर्थव्यवस्था, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
भारत के उच्चायुक्त बी.एन. रेड्डी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मलेशिया में तैयारियां अंतिम चरण (Narendra Modi Foreign Tour) में हैं। इस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।




