CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nava Raipur Rail Project : नई राजधानी बनेगी रेल हब, नवा रायपुर-खरसिया नई रेल लाइन परियोजना

Nava Raipur Rail Project : नई राजधानी बनेगी रेल हब, नवा रायपुर-खरसिया नई रेल लाइन परियोजना

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। नवा रायपुर को देश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने नवा रायपुर-खरसिया-परमालकसा नई रेल लाइन परियोजना के लिए रायपुर जिले में आने वाली जमीनों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही जमीन अधिग्रहण की शुरुआती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। (Nava Raipur Rail Project)

Contents
  • पहले चरण में 12.95 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी
  • इंडस्ट्री और माल ढुलाई को मिलेगा बड़ा फायदा : Nava Raipur Rail Project 
  • पीएम मोदी ने 2025 में दी थी मंजूरी : Nava Raipur Rail Project 
  • 5वीं और 6वीं लाइन के रूप में होगा विकास 

प्रभावित जमीन मालिकों को 30 दिन का समय : Nava Raipur Rail Project 

रेलवे प्रशासन ने प्रभावित जमीन मालिकों से दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए 30 दिन का समय दिया है। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन में मंदिर हसौद क्षेत्र के धमनी, गुजरा, गनौद, रींवा, टेकारी, नारा, डिघारी और खौली समेत कई गांव शामिल हैं।इन गांवों की जमीन परियोजना के दायरे में आने के कारण संबंधित लोगों से तय समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां और दावे प्रस्तुत करने को कहा गया है।

पहले चरण में 12.95 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मुदित भटनागर के मुताबिक पूरी परियोजना करीब 154 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। पहले चरण में रायपुर जिले के भीतर लगभग 12.95 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी।रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना नई राजधानी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

इंडस्ट्री और माल ढुलाई को मिलेगा बड़ा फायदा : Nava Raipur Rail Project 

नई रेल लाइन बनने के बाद नवा रायपुर की रायगढ़, राजनांदगांव और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे माल परिवहन पहले की तुलना में ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना से बलौदाबाजार और आसपास के सीमेंट प्लांट, स्टील यूनिट और अन्य उद्योगों को विशेष लाभ मिलेगा। उद्योगों के लिए परिवहन का नया विकल्प तैयार होने से लागत और समय दोनों में कमी आने की उम्मीद है।

पीएम मोदी ने 2025 में दी थी मंजूरी : Nava Raipur Rail Project 

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्र सरकार ने प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2025 में देश की चार मल्टी ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी थी, जिसमें नवा रायपुर-खरसिया-परमालकसा रेल लाइन भी शामिल थी।इसके बाद से परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

5वीं और 6वीं लाइन के रूप में होगा विकास 

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस परियोजना (Nava Raipur Rail Project) को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नेटवर्क की पांचवीं और छठवीं लाइन के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे मौजूदा व्यस्त रेल नेटवर्क पर दबाव कम होगा और नई राजधानी क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Raipur Delhi Flights Update  : अगले 90 दिनों तक रायपुर-दिल्ली रूट पर फ्लाइट्स का टोटा, टिकट मिलना मुश्किल और जेब पर पड़ेगा बोझ!
PM Modi Chhattisgarh Visit 2025 : नया विधानसभा भवन, डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम और ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र छत्तीसगढ़ को मिले विकास के तीन नए प्रतीक
Jagdalpur hospital negligence : बस्तर के सबसे बड़े अस्पताल में बदहाल व्यवस्था
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Abujhmad Development : सड़क, स्कूल और नेटवर्क से बदल रही अबूझमाड़ की तस्वीर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?