CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नवजोत सिंह सिद्धू अब बनेंगे मोटिवेशनल स्पीकर, कहा- कॉमेडी शो, क्रिकेट कमेंट्री सब कर ली

नवजोत सिंह सिद्धू अब बनेंगे मोटिवेशनल स्पीकर, कहा- कॉमेडी शो, क्रिकेट कमेंट्री सब कर ली

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

सीजी भास्कर 30 अप्रैल क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जीवन के एक नए अध्याय की शुरुआत का ऐलान किया था. सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस अध्याय का ऐलान करने की बात कही थी, जिसके बाद उनके फिर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने या नया संगठन बनाने के कयास लगाए जा रहे थे.

अब सिद्धू के जीवन के नए अध्याय से पर्दा उठ गया है.पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने का ऐलान किया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जीवन में एक नया अध्याय शुरू कर रहा हूं. पहली बार है कि आत्मनिर्भर बनकर यह कह रहा हूं. उन्होंने कहा कि इसमें सब कुछ होगा, लेकिन राजनीति नहीं होगी. इस मंच पर बहुत समय दूंगा.पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू ने ‘Navjot Sidhu official’ नाम से यूट्यूब चैनल शुरू करने का ऐलान किया और कहा कि इस चैनल पर अपने जीवन से जुड़ी हर बात डालूंगा लेकिन इस पर कोई राजनीति नहीं होगी. उन्होंने आगे कहा कि क्रिकेट खेला, क्रिकेट मैचों की कमेंट्री की, कॉमेडी शो किए.

यह प्लेटफॉर्म नवजोत सिंह सिद्धू की लाइफस्टाइल दिखाएगा.सिद्धू ने कहा कि अपने पहनावे पर भी बात करूंगा. मेरी बेटी इस चैनल की क्रिएटिव डायरेक्टर होगी. उन्होंने कहा कि मेरे चैनल पर लाइफस्टाइल, क्रिकेट, क्लॉदिंग और मोटिवेशनल कंटेंट होगा. नवजोत सिंह सिद्धू ने इस दौरान यह भी स्पष्ट कहा कि कमेंट्री मेरी जिंदगी है. उन्होंने पंजाब की राजनीति से लेकर राजनीति में अपनी वापसी तक, सियासत से जुड़े सवालों के जवाब भी दिए.पंजाब की राजनीति की दिशा को लेकर सवाल पर सिद्धू ने कहा कि

पंजाब की जनता तय करेगी कि यह सही दिशा में है या नहीं. उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि बहुत से लोग राजनीति को प्रोफेशन बना रहे हैं. एक सवाल के जवाब में सिद्धू ने कहा कि राजनीति में वापसी करूंगा या नहीं, यह समय बताएगा. पहलगाम के बर्बर आतंकी हमले को लेकर उन्होंने कहा कि जनता ने सरकार चुनी है. आंतरिक और बाह्य सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है.

गोपाल खेमका हत्याकांड में शामिल बदमाश राजा का एनकाउंटर… मर्डर के लिए इसी ने शूटर को भेजे थे हथियार
रायपुर में फ्रॉड के पैसों के लिए बैंक अकाउंट खुलवाए : 3 बैंक के अधिकारी गिरफ्तार, पैसों के बदले ब्रोकरों की मदद
मनचले से तंग आकर 18 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द..!
Medicine Factory : एक दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो श्रमिकों की मौत 20 घायल
Rajab Butt blasphemy case: सिद्धू मूसेवाला से कनेक्शन, 295 सेक्शन, Perfume लॉन्च कर कैसे ब्लासफेमी में फंस गया, उमराह पर गया पाकिस्तानी यूट्यूबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप
UPI Fees Rahul Gandhi : क्या अमेरिकी दबाव के आगे झुकी मोदी सरकार? राहुल गांधी का बड़ा आरोप

यूपीआई पर फीस का मुद्दा (UPI Fees Rahul…

Girlfriend Dispute
Girlfriend Dispute : गर्लफ्रेंड से बात करने पर भड़का युवक, दूसरे लड़के पर कैंची से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड से दूसरे युवक की बातचीत को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?