CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नीरज चोपड़ा ने दोहा में 90.23 मीटर भाला फेंककर रचा नया इतिहास..

नीरज चोपड़ा ने दोहा में 90.23 मीटर भाला फेंककर रचा नया इतिहास..

By Newsdesk Admin
16/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 16 मई |

Contents
  • नए कोच के आते ही नीरज ने रचा इतिहास
    • मगर आखिरी थ्रो में जीत से चूके
    • ऐसे रहे बाकी के नतीजे

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने आखिरकार वो मुकाम हासिल कर लिया, जिसका लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने आखिरकार 90 मीटर का आंकड़ा छूते हुए इतिहास रच दिया है. नीरज चोपड़ा ऐसा करने वाले भारत के पहले जैवलिन थ्रोअर बन गए. इस साल अपने पहले कम्पटीशन में हिस्सा ले रहे दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज ने दोहा डायमंड लीग मीट में 90.23 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.

नए कोच के आते ही नीरज ने रचा इतिहास

कतर की राजधानी दोहा शुक्रवार 16 मई की रात डायमंड लीग मीट में नीरज ने ये कमाल किया. पिछले साल डायमंड लीग फाइनल में खिताब से चूकने के बाद नीरज का ये पहला ही कम्पटीशन था. सिर्फ इतना ही नहीं, जैवलिन थ्रो इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी और सबसे लंबे थ्रो का रिकॉर्ड रखने वाले चेक रिपब्लिक के पूर्व ओलंपिक चैंपियन यान जैलेज्नी की कोचिंग में भी उनका ये पहला ही इवेंट था. आखिरकार दिग्गज खिलाड़ी का मार्गदर्शन काम आया और नीरज ने अपने तीसरे ही थ्रो में पहली बार 90 मीटर की मुश्किल बाधा को पार कर दिया. इससे पहले नीरज का बेस्ट थ्रो 89.94 मीटर का था, जो 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग में आया था.

नीरज ने पिछला सीजन खत्म होने के बाद अपने कोच में बदलाव का फैसला किया था. इससे पहले वो जर्मनी के बायोमैकेनिक एक्सपर्ट क्लॉस बार्टोनीट्ज के साथ काम कर रहे थे, जिन्होंने उन्हें ओलंपिक गोल्ड और सिल्वर मेडल जितवाया था. साथ ही वर्ल्ड चैंपियन और डायमंड लीग चैंपियन बनने में भी मदद की थी. फिर उन्होंने जेलेज्नी के साथ जुड़ने का फैसला किया, जिनके नाम 98.48 मीटर के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. तीन बार ओलंपिक और 3 बार ही वर्ल्ड चैंपियन रह चुके जेलेज्नी का असर तुरंत ही देखने को मिला है और नीरज ने 90 मीटर का आंकड़ा भेद दिया, जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

मगर आखिरी थ्रो में जीत से चूके

भारत-पाकिस्तान के तनाव और उस बीच अरशद नदीम को अपने इवेंट में बुलावे के कारण फैंस का गुस्सा झेलने के बाद नीरज पहली बार किसी इवेंट में उतरे थे. इतना ही नहीं, पिछले साल के डाइमंड लीग फाइनल के बाद ये उनका पहला बड़ा इवेंट था. मगर न तो नीरज किसी तरह के विवाद से परेशान नजर आए और न ही लय के लिए संघर्ष करते दिखे. इसका नजारा उनके पहले ही थ्रो में देखने को मिला. हमेशा की तरह नीरज का पहला ही प्रयास शानदार रहा और सीधे 88.44 मीटर का थ्रो किया.

इस थ्रो से ही नीरज ने बढ़त बनाते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया था. वहीं पिछले साल के डायमंड लीग चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स का पहला थ्रो 85.64 का रहा और दूसरे स्थान पर रहे. नीरज का दूसरा थ्रो हालांकि रजिस्टर नहीं हुआ. मगर तीसरे थ्रो के साथ ही नीरज ने 3 साल से चले आ रहे इंतजार को भी खत्म कर दिया. नीरज 2022 में 90 मीटर को भेदने के करीब आए थे लेकिन चूक गए थे. इसके बाद से ही वो बार-बार नाकाम हो रहे थे. मगर इस बार उन्होंने ये कमाल भी कर दिया.

हालांकि, अपने आखिरी 3 थ्रो में नीरज इससे आगे नहीं निकल सके और इसके चलते वो दोहा लीग जीतने से चूक गए. ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय से नीरज के करीबी कम्पटीटर जर्मनी के जूलियन वेबर ने बिल्कुल आखिरी वक्त पर बाजी मार ली. जर्मन स्टार ने अपने छठे और आखिरी थ्रो पर 91.06 मीटर की दूरी हासिल करते हुए नीरज से पहला स्थान छीन लिया और मीट जीत ली. संयोग से वेबर ने भी अपने करियर में पहली बार ही 90 मीटर का आंकड़ा पार किया था. नीरज का आखिरी थ्रो 88.20 मीटर का रहा.

ऐसे रहे बाकी के नतीजे

वहीं नीरज के साथ भारत के दूसरे थ्रोअर किशोर जेना की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने सिर्फ 68.07 मीटर के साथ शुरू की. दूसरे थ्रो में सुधार करते हुए 78.60 मीटर की दूसरी हासिल की. किशोर अपने अगले 2 थ्रो में भी इसे सुधार नहीं सके और 8वें स्थान पर रहे. दूसरी ओर पुरुषों की 5000 मीटर रेस में भारत की ओर से डाइमंड लीग में अपना डेब्यू कर रहे गुलवीर सिंह कुछ खास नहीं कर सके. गुलवीर ने शुरुआत दमदार की थी और कुछ देर तक चौथे स्थान पर रहे. मगर फिर अनुभव की कमी और दमदार प्रतिद्वंद्वियों की मौजूदगी में वो पिछड़ते गए और अंत में 13:24.32 मिनट के समय के साथ 18 खिलाड़ियों में 9वें स्थान पर रहे.

दुर्ग पुलिस का ‘ऑपरेशन तलाश’ सफल: 24 दिन में 541 गुमशुदा लोग बरामद
NEET PG Rule Change: ₹25 लाख की NOC शर्त पर बढ़ा विवाद, छात्रों की आवाज़ के बाद सरकार झुकी…
Indian Coach Resigns : श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया के कोच ने दिया इस्तीफा!
Debt on US: बुरे फंसे ट्रंप… संकट में अमेरिका, कर्ज 37 ट्रिलियन डॉलर के पार, भारत का भी है कर्जदार!
मां वैष्णो देवी दर्शन 🟠 18 जून से शुरू होंगी नई सुविधाएं 🟢 ऐसे करें हेलीकॉप्‍टर बुकिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक
Meta Muse AI : अब AI सिर्फ जवाब नहीं देगा, आपके लिए करेगा काम! ईमेल से टिकट बुकिंग तक सब ऑटोमेटिक

कंपनी के इस नए सिस्टम में पर्सनल एआई…

Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?
Rahul Gandhi Raebareli : राहुल गांधी ने DM को दिखाई गड्ढों वाली सड़कें, पूछा- इतनी खराब हालत क्यों?

रायबरेली में सड़कों की खराब स्थिति को लेकर…

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep Trophy) जारी रखा और साउथ जोन के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उनकी इस पारी ने एक बार
Ishan Kishan Duleep Trophy : 9 चौके, 3 छक्के… फिर गरजा ईशान का बल्ला, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

ईशान किशन का तूफानी प्रदर्शन (Ishan Kishan Duleep…

India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी
India A Squad Australia A : ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पडिक्कल-गायकवाड़ को मिली कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए इंडिया-A…

MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज
MS Dhoni IPL 2027 : धोनी खेलेंगे या नहीं! CSK के युवा खिलाड़ी ने खोल दिया बड़ा राज

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2027 (MS Dhoni…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?