CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NEET 2025 Success Story : झारखंड के एक सरकारी विद्यालय की 11 छात्राओं ने नीट में लिखीं सफलता की कहानी…

NEET 2025 Success Story : झारखंड के एक सरकारी विद्यालय की 11 छात्राओं ने नीट में लिखीं सफलता की कहानी…

By Newsdesk Admin 20/06/2025
Share

खूंटी, 20 जून। NEET 2025 Success Story : झारखंड के खूंटी जिले में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 11 छात्राओं ने नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस विद्यालय की 12वीं कक्षा की कुल 28 छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11 छात्राएं दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्ग से हैं। यह उपलब्धि विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विद्यालय दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है और यहां 2023 में ही साइंस स्ट्रीम की शुरुआत हुई थी।

जिला प्रशासन के सहयोग से विद्यालय में छात्राओं को नीट और जेईई की तैयारी करवाई जा रही है। इस पहल के परिणामस्वरूप, विद्यालय की गरीब छात्राएं लगातार सफलता प्राप्त कर रही हैं। रोशनी तिग्गा और रूपांजलि कुमारी जैसी छात्राओं ने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की (NEET 2025 Success Story)है।

हालांकि, नीट में सफलता प्राप्त करने वाली छात्राओं का रैंक अपेक्षाकृत कम है, जिससे सरकारी मेडिकल कालेजों में नामांकन संभव नहीं है। दूसरी ओर, प्राइवेट मेडिकल कालेजों की फीस अत्यधिक होने के कारण छात्राओं के परिवारों के लिए इसे दे पाना मुश्किल है। छात्राएं कहती हैं कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं हैं कि लाखों की फीस चुका सकें। रोशनी का कहना है कि यदि सरकार से मदद नहीं मिली, तो उन्हें बीएससी नर्सिंग जैसे विकल्प अपनाने पड़ेंगे।

झारखंड एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल के अनुसार, राज्य में 203 कस्तूरबा गांधी विद्यालय चल रहे हैं, जहां छात्राओं की शिक्षा और रहने-खाने की व्यवस्था सरकार करती है। लेकिन 12वीं के बाद की पढ़ाई के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही (NEET 2025 Success Story)है। खूंटी की जिला शिक्षा पदाधिकारी अपरूपा पाल चौधरी ने बताया कि कोचिंग की व्यवस्था जिला प्रशासन के फंड से होती है, लेकिन कालेज की फीस के लिए फिलहाल कोई प्रविधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सीएसआर और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से सहयोग मांगा गया है, ताकि इन प्रतिभाशाली बच्चियों का भविष्य संवर सके।

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

UPSC Civil Services Result : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

Newsdesk Admin 20/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur LPG Black Marketing: राजधानी में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-दुकानों से सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त

Raipur LPG Black Marketing : राजधानी Raipur में…

Stock Market Crash India
Stock Market Crash India : शेयर बाजार में भारी गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 1470 और निफ्टी 488 अंक लुढ़के

सीजी भास्कर, 13 मार्च। वैश्विक तनाव और निवेशकों…

Illegal Opium Farming Case
Illegal Opium Farming Case : बलरामपुर में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, 1.47 एकड़ खेत से 2 करोड़ की फसल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 13 मार्च। छत्तीसगढ़ के Balrampur-Ramanujganj जिले…

Iran Tech Companies Target: मिडिल ईस्ट जंग में नई ‘हिट लिस्ट’, ईरान के निशाने पर अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियां

सीजी भास्कर 13 मार्च Iran Tech Companies Target…

Jaat 2 Director: सनी देओल की ‘जाट 2’ के लिए नए डायरेक्टर की एंट्री? एक्शन फ्रेंचाइजी को मिल सकता है नया अंदाज

सीजी भास्कर 13 मार्च साल 2025 में रिलीज…

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East
शिक्षा

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

07/03/2026
Sanjay Dahriya UPSC Story
देश-दुनियाशिक्षा

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

07/03/2026
देश-दुनियाशिक्षा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

07/03/2026
Surajpur School Closed Case
छत्तीसगढ़शिक्षा

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?