CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » New Hyundai Verna : मिड वेरिएंट में टॉप वाले स्मार्ट फीचर्स! लॉन्च हुई नई सेडान कार, इतनी है कीमत

New Hyundai Verna : मिड वेरिएंट में टॉप वाले स्मार्ट फीचर्स! लॉन्च हुई नई सेडान कार, इतनी है कीमत

By Newsdesk Admin 05/06/2025
Share
New Hyundai Verna
New Hyundai Verna

सीजी भास्कर, 05 जून : दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई (New Hyundai Verna) ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान कार Hyundai Verna का नया SX+ वेरिएंट लॉन्च किया है। इस नए वेरिएंट को आकर्षक डिजाइन और शक्तिशाली इंजन के साथ पेश किया गया है, और यह मैनुअल तथा ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के विकल्पों में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमशः 13.79 लाख रुपये और 15.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी का कहना है कि इस सेडान में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल किए गए हैं।

Contents
कैसा है Hyundai Verna का नया वेरिएंटमिलते हैं ये फीचर्स

कैसा है Hyundai Verna का नया वेरिएंट

इस नए वेरिएंट में कई उन्नत फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो पहले केवल टॉप SX(O) वेरिएंट में उपलब्ध थे। इसका मतलब है कि यह वेरिएंट कम कीमत में अधिक सुविधाएं प्रदान करता है। हुंडई इंडिया मिडसाइज़ सेडान के कुछ वेरिएंट के लिए वायर्ड-टू-वायरलेस एडॉप्टर भी उपलब्ध करा रही है, जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का समर्थन करता है। वेरना के अलावा, हुंडई ग्रैंड i10 निओस, एक्सटर, ऑरा, वेन्यू (एन लाइन सहित) और अल्काज़र मॉडल के साथ भी यह एडॉप्टर प्रदान कर रही है।

New Hyundai Verna SX Plus Variant

नए वायर्ड-टू-वायरलेस एडाप्टर की कीमत 4,500 रुपये है। यह केवल Verna के SX(O), SX Turbo और SX(O) Turbo वेरिएंट के साथ संगत है, जो 10.25-इंच टचस्क्रीन के साथ आते हैं। जबकि बेस Verna E ट्रिम में टचस्क्रीन नहीं दिया गया है। इसके अलावा, S, SX, SX+ और S(O) Turbo वेरिएंट में 8-इंच का छोटा डिस्प्ले है, जो पहले से ही एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो का समर्थन करता है।

पावर, परफॉर्मेंस और माइलेज

Hyundai Verna SX+ केवल एक इंजन विकल्प में उपलब्ध है, जिसमें 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर नैचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन शामिल है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। यह इंजन 115hp की पावर और 143.8Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 18-19 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।

New Hyundai Verna SX Plus Variant

मिलते हैं ये फीचर्स

Verna SX+ में कंपनी ने कुछ ख़ास फीचर्स को शामिल किया है. इसमें LED हेडलाइट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, 16-इंच एलॉय व्हील और रियर स्पॉइलर जैसी खूबियाँ हैं. हालाँकि, इसमें टॉप-स्पेक SX(O) वेरिएंट से लिए गए 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, हीटेड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री भी दी गई है.

सेफ्टी के तौर पर इसमें 6 एयरबैग (सभी हुंडई मॉडल में स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है.

You Might Also Like

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

Iran Israel Conflict 2026 : ईरान ने दी 8 रणनीतिक पुलों को उड़ाने की धमकी; इजराइल-अमेरिका के हमले का बदला लेने की तैयारी

Property Tax Collection 2026 : प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में फिसला नगर निगम, ₹475 करोड़ के लक्ष्य से ₹120 करोड़ पीछे, समय-सीमा बढ़ने से करदाताओं ने मोड़ा मुंह

HDFC Bank Employee Fraud : बिलासपुर में कैंसर अस्पताल के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, बैंककर्मी दोस्त ही निकला ‘विदेशी महिला’, 103 करोड़ के फर्जी DD का दिखाया लालच

Newsdesk Admin 05/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Assam Fake Passport Controversy : असम में कथित…

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

भिलाई नगर: Chhattisgarh Crime : दुर्ग पुलिस ने…

IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

भिलाई नगर: IPL Betting Arrest : आईपीएल (IPL)…

Indian Army Recruitment 2026 : युवाओं के पास सेना में जाने का एक और मौका, अग्निवीर और अन्य पदों के लिए अब 10 अप्रैल तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | भारतीय सेना का…

Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | सरकारी नौकरी की…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

03/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

03/04/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Israel Conflict 2026 : ईरान ने दी 8 रणनीतिक पुलों को उड़ाने की धमकी; इजराइल-अमेरिका के हमले का बदला लेने की तैयारी

03/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Property Tax Collection 2026 : प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में फिसला नगर निगम, ₹475 करोड़ के लक्ष्य से ₹120 करोड़ पीछे, समय-सीमा बढ़ने से करदाताओं ने मोड़ा मुंह

03/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?