CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार इंटर परीक्षा में बेतिया के निशांत राज ने किया कमाल, कॉमर्स में 471 अंक लाकर टॉपर बना किसान का बेटा

बिहार इंटर परीक्षा में बेतिया के निशांत राज ने किया कमाल, कॉमर्स में 471 अंक लाकर टॉपर बना किसान का बेटा

By Newsdesk Admin
25/03/2025
Share

बिहार , 25 मार्च 2025 :

Bihar Intermediate Exam: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया है. बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनिल कुमार और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने पटना स्थित बिहार विद्यालय के सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की घोषणा की. इस मौके पर तीनों संकाय- आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस का परिणाम एक साथ घोषित किया गया.

वाणिज्य संकाय में 471 अंक प्राप्त किए

इस परीक्षा में पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया के लाल निशांत राज ने शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने वाणिज्य संकाय में 471 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी चंपारण में भी पहला स्थान हासिल किया है, जिससे उन्होंने न सिर्फ अपने जिले का बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है.

सबसे बड़ी बात यह है कि निशांत राज का परिवार एक सामान्य किसान परिवार है. उनके पिता वृजेश्वर प्रसाद पेशे से किसान हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं. निशांत ने अपनी शिक्षा अपने गांव में स्थित राजकीय उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मठिया से प्राप्त की है.

निशांत का सपना है कि वह भविष्य में एक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) बने. उनके इस शानदार प्रदर्शन ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है. चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों. निशांत राज ने बताया कि इसका श्रेय माता-पिता और गुरु विवेक और विनय सर हैं, जिन्होंने समय-समय पर इनको अच्छी शिक्षा और प्रेणा दी है.

इस साल 86.5 % छात्र-छात्राएं हुए सफलता

बिहार बोर्ड के जरिए जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल 86.5 % छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. छात्र-छात्राओं के पास का प्रतिशत पिछले साल से बेहतर रहा है और लड़कियों ने ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. विज्ञान में 91.39% छात्रा और 88.63% छात्र सफल हुए. आर्टस (कला संकाय) में 85.04% छात्रा और 78.94% छात्रों ने सफलात हासिल की. वहीं कॉमर्स में 97% छात्रा और 93.62% छात्रों को कामयाबी मिली. टॉपर्स को बिहार सरकार के जरिए प्रोत्साहन राशि और अन्य लाभ दिए जाएंगे. पिछले साल टॉपर्स को दी जाने वाली पुरस्कार राशि इस बार दोगुनी कर दी गई है.

Chhattisgarh Medical Education : मेडिकल छात्रों को बड़ी सौगात, सीएम साय करेंगे 200 सीटर छात्रावास और कैंसर भवन का भूमिपूजन
Education Loan Accessibility Crisis : उच्च शिक्षा महंगी हो रही है, गरीब लोगों तक एजुकेशन लोन पहुंच नहीं रहा
WB शिक्षक भर्ती : ममता सरकार को SC से झटका, 25000 भर्ती रद्द करने का कोलकाता हाई कोर्ट का फैसला बरकरार
School Exam Timetable : नवरात्रि में तिमाही परीक्षा पर बवाल, शिक्षा विभाग बैकफुट पर, अब बदलेगा टाइम टेबल
Teacher Recruitment Scam : 16 साल की बड़ी साजिश का भंडाफोड़, फर्जी शिक्षाकर्मी भर्ती में तीन गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sambit Patra WhatsApp hacked : बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने लोगों से मांगे गए ₹55 हजार, बढ़ा साइबर ठगी का खतरा

Sambit Patra WhatsApp hacked

Bilaspur Municipal Corporation : लगातार बारिश के बीच बिलासपुर निगम अलर्ट, कमिश्नर ने किया निरीक्षण

Bilaspur Municipal Corporation

Bilaspur social boycott : रामायण के लिए चंदा नहीं देने पर सामाजिक बहिष्कार का आरोप

Bilaspur social boycott

Durg robbery case : पूर्व केयरटेकर ने चाकू दिखाकर दंपती को लूटा, गिरफ्तार

Durg robbery case

Minor rescued safely : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

Minor rescued safely

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?