CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाकुंभ में 3 फरवरी तक नो-VIP, नो-व्हीकल, मौनी अमावस्या पर जाने वाले हैं तो जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

महाकुंभ में 3 फरवरी तक नो-VIP, नो-व्हीकल, मौनी अमावस्या पर जाने वाले हैं तो जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

By Newsdesk Admin 26/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 जनवरी। महाकुंभ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना आ रहे हैं। 29 जनवरी को ‘मौनी अमावस्या’ पर महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। आने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

पुलिस ने बताया कि महाकुंभ में आने वाले लोगों के लिए विशेष यातायात और पार्किंग व्यवस्था की गई है। महाकुंभ क्षेत्र में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक महाकुंभ क्षेत्र में सभी वाहन पास अमान्य होंगे। इस अवधि के दौरान महाकुंभ क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया जाएगा। पुलिस प्रयागराज ट्रैफिक पुलिस के द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक मीडिया सेंटर या अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर तक पहुंचने के लिए अपना वाहन निकटतम पार्किंग सुविधा पर पार्क करेंगे और आगे बढ़ने के लिए जीपीएस स्थान का पालन करेंगे। भारी भीड़ और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक रूट डायवर्जन लागू किया है। महाकुंभ क्षेत्र में 25 जनवरी से 3 फरवरी तक सभी वाहन पास निष्प्रभावी रहेंगे, जैसा कि वाहन पास पर स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है। इस अवधि के दौरान महाकुंभ क्षेत्र को नो व्हीकल जो न घोषित किया गया है।

भारी भीड़ और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्रबंधन के तहत आवश्यक रूट डायवर्जन भी किए हैं। कुंभ प्रशासन की ओर से कहा गया है कि महाकुंभ क्षेत्र में आने वाले लोग अपनी गाड़ियों को किसी निकटवर्ती पार्किंग स्थल पर पार्क करें फिर इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर और मीडिया सेंटर तक पहुंचने के लिए जीपीएस लोकेशन का पालन करें। सभी से यह अपेक्षाएं हैं कि वे इन दिशानिर्देशों का पालन करते हुए महाकुंभ क्षेत्र में बिना किसी असुविधा के अपना अनुभव सुखद बनाएंगे।

नागावासुकी पार्किंग (बक्शी बांध) : बालसन चौराहे से हासिमपुर पुल होते हुए नागावासुकी रैम्प से नीचे पार्किंग में वाहन पार्क कर सकते हैं।

काली-2 पार्किंग : ओल्ड जीटी रोड से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु अलोपी देवी मंदिर के बगल होते हुए बाघम्बरी रोड के माध्यम से अलोपी देवी मंदिर के पास बने अस्थाई थाना क्षेत्र में अपना गाड़ी पार्क करें।

बघाड़ा पार्किंग : बालसन चौराहे से हासिमपुर पुल होकर बक्शी बांध से उतरकर पानी की टंकी के पास वाहन को खड़ा कर सकते हैं।

कर्नलगंज इंटर कॉलेज और मुस्लिम हॉस्टल ग्राउंड पार्किंग : अशोक नगर और कटरा क्षेत्र से आने वाले लोग कर्नलगंज इंटर कॉलेज व मुस्लिम हॉस्टल ग्राउंड में अपनी गाड़ी खड़ी कर सकते हैं।

ईसीसी डिग्री कॉलेज व जमुना क्रिश्चियन स्कूल पार्किंग : पुराने शहर से यमुना बैंक रोड के रास्ते आने वाले श्रद्धालु ईसीसी डिग्री कॉलेज और जमुना क्रिश्चियन स्कूल की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर सकेंगे।

गंगेश्वर महादेव पार्किंग : तेलियरगंज, शिवकुटी और गोविंदपुर से अप्ट्रॉन चौराहा होकर गंगेश्वर मंदिर के पास वाहन को पार्क किया जा सकता है।

प्लॉट नं. 17 पार्किंग : जवाहर चौराहा, जीटी रोड, हर्षवर्धन चौराहा और बांगड़ चौराहा होते हुए।

सीएमपी डिग्री कॉलेज व केपी ग्राउंड पार्किंग : एमजी मार्ग से आने वाले श्रद्धालु सीएमपी डिग्री कॉलेज व केपी ग्राउंड में अपनी गाड़ी खड़ी कर सकेंगे।

आईईआरटी ग्राउंड पार्किंग : मम्फोर्डगंज से मजार चौराहे के माध्यम से ईईआरटी ओवर ब्रिज पार करके लोग आईईआरटी ग्राउंड में पार्किंग कर सकते हैं।

You Might Also Like

Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई

Bharat Taxi Launch: सहकार से सड़क तक—देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ ने बदला खेल

Raipur Traffic Accident: ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने छीनी मासूम की सांस, एक बच्ची गंभीर

Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति

Maoist Surrender Bijapur: बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 12 सशस्त्र माओवादियों ने हथियार छोड़ चुनी मुख्यधारा

Newsdesk Admin 26/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kidnapping Case Raigarh
Kidnapping Case Raigarh : दिनदहाड़े उठा ले गए युवक को, गांव के बाहर बेरहमी से पीटा, मोबाइल लूटकर छोड़ गए – पुलिस ने दबोचे आरोपी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। जिले के घरघोड़ा थाना…

Car Driving Training CG
Car Driving Training CG : ग्रामीण युवाओं के लिए ड्रायविंग से रोजगार का मौका, कार चलाना सीखने के लिए 12 फरवरी तक आवेदन

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर…

Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई

सीजी भास्कर, 06 फरवरी | कोरबा Car Accident…

Chhattisgarh Rajbhasha Aayog
Chhattisgarh Rajbhasha Aayog : राजभाषा को नई धार देने की तैयारी, सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, आया नियुक्ति आदेश

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। छत्तीसगढ़ शासन ने छत्तीसगढ़…

Chhattisgarh Government Order
Chhattisgarh Government Order : सरकार का सख्त मैसेज, हफ्ते के दो दिन दफ्तर में अफसरों की मौजूदगी अनिवार्य, लापरवाही पर सीधे कार्रवाई

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई

06/02/2026
देश-दुनिया

Bharat Taxi Launch: सहकार से सड़क तक—देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ ने बदला खेल

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Traffic Accident: ट्रैफिक पुलिस की टोइंग गाड़ी ने छीनी मासूम की सांस, एक बच्ची गंभीर

06/02/2026
खेलदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति

05/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?