CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं…❗😳 पुलिस वाले की कार पर बदमाशों ने पटक दिया बोल्डर 🛑 घटना सीसीटीवी में कैद‌ 🟢 पड़ोसियों ने फोन कर दी जानकारी

भिलाई में अब पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं…❗😳 पुलिस वाले की कार पर बदमाशों ने पटक दिया बोल्डर 🛑 घटना सीसीटीवी में कैद‌ 🟢 पड़ोसियों ने फोन कर दी जानकारी

By Newsdesk Admin 17/07/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। कल ही हमने एक वरिष्ठ अधिवक्ता की स्कूटर जिला न्यायालय से दिनदहाड़े चोरी होने की खबर आपको दी थी और आज ऐसी ही एक और घटना बताने जा रहे हैं जिसमें पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था, पुलिस गश्त और बदमाशों पर अंकुश की बातों पर सवालिया निशान लगा रही है।

आपको बता दें कि भिलाई में आपराधिक तत्वों की सक्रियता और बुलंद हौसले की एक और घटना प्रकाश‌ में आई है जिसका केंद्र जामुल थाने का एक सिपाही बना है। सिपाही दीपक सिंह की कार पर बदमाशों ने पत्थर बरसाते हुए तोड़ फोड़ की है।‌ रात के अंधेरे में कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर के पास खड़ी सिपाही की कार कुछ अराजक तत्वों के हौसलों का शिकार हुई है।

सिपाही दीपक सिंह ने बताया कि उसकी बलेनो कार पर किसी ने बड़ा सा पत्थर पटक दिया है। यह घटना आज तड़के पौने 4 बजे घटी है। सीसीटीवी में देखा गया कि 3 बजकर 45 मिनट पर दो युवक बाइक से आए और कार के पीछे के शीशे को तोड़ने के बाद वहां से फरार हो गए। मोहल्ले के लोगों ने जब आवाज सुनी तो उन्होंने दीपक के परिवार को इसकी सूचना दी। घटना के बाद दीपक ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जांच के दौरान मोहल्ले में लगे एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई।

फुटेज में देखा जा सकता है कि दो लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे हुए बाइक पर आए और पत्थर से हमला किया। जब मोहल्ले के लोग जागे, तो वे भाग खड़े हुए। दीपक की पत्नी बबली ने बताया कि घटना के वक्त वे लोग सो रहे थे। पड़ोसियों के फोन से उन्हें घटना की जानकारी मिली। कार का शीशा टूट जाने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

CG Bhaskar

You Might Also Like

‘Trump को पता चला तो डांटेंगे’ कथावाचक की पिटाई पर अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

ड्रग्स केस में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व मंत्री 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, 540 करोड़ के लेनदेन का आरोप

जाति पूछ कर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े, यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर बवाल

नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे

छत्तीसगढ़ के हास्य सम्राट पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन, हार्ट अटैक से ली अंतिम सांस

TAGGED: bhilai breaking, Bhilai Breaking News, Bhilai Durg Breaking News, Bhilai ki badi khabar, Chhattisgarh, Durg police
Newsdesk Admin 17/07/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai Breaking 🛑 टाउनशिप में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत पर बीएसपी फिल्टर प्लांट पानी जांचने पहुंचे निगम कमिश्नर, सैम्पल लैब भिजवाया
Next Article CG Breaking : धमतरी के नगरी में राशन लेकर जा रहा ट्रैक्टर बाढ़ में बहा, देखते ही देखते ले ली “जल समाधि” सवार दो तीन लोगों ने कूद तैरते हुए बचाई जान, देखिए विडियो

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

‘Trump को पता चला तो डांटेंगे’ कथावाचक की पिटाई पर अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

26/06/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

ड्रग्स केस में मजीठिया की मुश्किलें बढ़ीं, पूर्व मंत्री 7 दिन की पुलिस रिमांड पर, 540 करोड़ के लेनदेन का आरोप

26/06/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

जाति पूछ कर एंट्री, फिर पुलिस से भिड़े, यादव समाज का उग्र प्रदर्शन, हाईवे पर बवाल

26/06/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्यशिक्षासांस्कृतिक

नहीं रहे छत्तीसगढ़ हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे

26/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?