CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई नहीं कर पाएगा जमीनों की डकैती, लूट-खसोट पर लगेगी लगाम’, बोले CM योगी

‘वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई नहीं कर पाएगा जमीनों की डकैती, लूट-खसोट पर लगेगी लगाम’, बोले CM योगी

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संसद से वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने की सराहना करते हुए कहा कि अब कोई भी वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीन नहीं लूट सकेगा और सार्वजनिक संपत्ति का उपयोग स्कूल, कॉलेज, अस्पताल या गरीबों के लिए आवास बनाने के लिए होगा. उन्होंने कहा, ‘पिछली सरकारों के पास अपने परिवार का पेट भरने के अलावा किसी चीज के लिए फुर्सत ही नहीं थी. जमीन लुटवाने से फुर्सत मिलती तब तो विकास करते. देश की संसद ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया है. अब वक्फ बोर्ड के नाम पर जमीनों पर कोई डकैती नहीं डाल सकता है. लूट-खसोट नहीं हो सकती है.’

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘अब चौराहे की जमीनों पर कोई कब्जा नहीं कर सकता है. अब जो भी सार्वजनिक जमीन होगी, राजस्व की जमीन होगी, उसका उपयोग विद्यालय बनाने में, चिकित्सालय बनाने में, महाविद्यालय बनाने में गरीबों के लिए आवास बनाने में होगा. केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड के नाम पर होने वाली लूट-खसोट पर हमेशा के लिए लगाम लगाने का काम किया है.’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. क्योंकि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखों एकड़ लैंड पर नाजायज कब्जा करने का काम किया गया था. इसमें किसी गरीब का कल्याण नहीं हो रहा था बल्कि चंद लोगों के लिए लूट का एक माध्यम बन गया था. इस लूट पर अब सख्ती से लगाम लगेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महराजगंज जिले के रतनपुर में 654 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने उपरोक्त टिप्पणियां कीं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है. दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल-जल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है. यूपी के सीएम ने कहा कि महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है. विकास व विरासत का समन्वय कैसे होना चाहिए काशी व अयोध्या इसके उदाहरण हैं. महाकुंभ का आयोजन देखकर तो पूरी दुनिया भौचक्की रह गई.

सीएम योगी ने कहा कि अब यूपी में कोई भूखा नहीं मरता है. नौजवाओं के लिए शिक्षा, बेटी की सुरक्षा, व्यापारियों का सम्मान व अन्नदाता की खुशहली के लिए सरकार कार्य कर रही है. रोहिन बैराज इसका उदाहरण है, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा. केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, सिसवां विधायक प्रेम सागर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित थे.

Atal Parisar Chowk Durg : दुर्ग का जेल तिराहा अब कहलाएगा अटल परिसर चौक
Gold Silver Rate  : सोना फ्लैट, चांदी टूटी… हाई से अब भी ₹1.85 लाख सस्ती सिल्वर
PoK में पाक की सख्त नाकाबंदी, होटल-मदरसे बंद, अजान पर भी लगाई रोक..
हाथ में कैमरा, सामने शेर… गिर नेशनल पार्क में दिखा लॉयन सफारी करते PM मोदी का अलग अंदाज
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की सिफारिश: CM रेखा गुप्ता ने मांगा ‘महाराजा अग्रसेन’ के नाम पर स्टेशन!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

Noida Flat Ceiling Collapse 
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल

Noida Flat Ceiling Collapse : वीडियो सामने आने…

Raipur Ganja Smuggling Case
Raipur Ganja Smuggling Case : मामले में दो और गिरफ्तारी, 191 किलो खेप से जुड़े हैं आरोपी

Raipur Ganja Smuggling Case : पुलिस का मुख्य…

Raipur Garage Fraud Case
Raipur Garage Fraud Case : गैराज में इनोवा का इंजन बदलने का आरोप, दो लोगों पर दर्ज हुई FIR

Raipur Garage Fraud Case : आरोपी न्यायालय के…

Raipur Murder
Raipur Murder : चार दिन से लापता युवक की पाइप में मिली लाश, मौत की वजह पर पुलिस की जांच तेज

राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में युवक का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?