CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र में इन लाडकी बहनों को अब सिर्फ 500 रुपये! संजय राउत बोले, ‘अजित पवार चुप हैं क्योंकि शिंदे ने…’

महाराष्ट्र में इन लाडकी बहनों को अब सिर्फ 500 रुपये! संजय राउत बोले, ‘अजित पवार चुप हैं क्योंकि शिंदे ने…’

By Newsdesk Admin
15/04/2025
Share

महाराष्ट्र , 15 अप्रैल 2025 :

Ladki Bahin Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र में लाडली बहन योजना (लाडकी बहिन योजना) की लाखों लाभार्थियों को बड़ा झटका लगा है. बड़ी संख्या में यहां की महिलाओं को अब 500 रुपये प्रतिमाह ही मिलेंगे. दिलचस्प है कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले महायुति सरकार ने 2100 रुपये देने की घोषणा की थी.

नियम के सख्ती से लागू होने के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी सरकार पर निशाना साधा है. शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि कंगाल सरकार ने बहनों धोखा दिया है.

अजित पवार और एकनाथ शिंदे का जिक्र

उन्होंने कहा, ”लाडली बहनों को सरकार से सवाल पूछना चाहिए कि जिन बहनों को 1500 रुपये देकर उनका वोट खरीदा, उनके वोट की कीमत अब 500 रुपये पर आ गई है? राज्य की स्थिति बेहद गंभीर है. कर्मचारियों का वेतन देने के लिए भी सरकार के पास पैसे नहीं हैं.”

संजय राउत ने कहा, ”देवेंद्र फडणवीस कितनी भी बड़ी बातें करें, लेकिन राज्य के आर्थिक हालात बिगड़ चुके हैं. पिछले ढाई तीन वर्षों में आर्थिक अनुशासन के कमी के कारण आर्थिक अराजकता की खाई में ये राज्य गिर गया है. अजित पवार खामोश हैं क्योंकि राज्य के आर्थिक हालात ख़राब हैं. अमित शाह के पास एकनाथ शिंदे ने शिकायत की है कि हमारी फाइलें मंजूर नहीं करते और फंड नहीं देते.” बता दें कि शिंदे और वित्त मंत्री अजित पवार में अनबन की ख़बरें आती रही है.

नाना पटोले का निशाना

कांग्रेस नेता नाना पटोले ने भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमने पहले भी इस योजना पर सवाल उठाए थे, फिर भी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बिहार, उपचुनाव समेत हर जगह यही खेल खेला गया. महिलाओं से 2100 देने का वादा किया गया, लेकिन अब सरकार बहुमत में आकर उन्हें सिर्फ 500 रुपये दे रही है. यह सीधे-सीधे लाडकी बहनों से विश्वासघात है.

क्यों कम हुई रकम?

लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आते थे और सीएम किसान योजना की तहत से 1000 रुपये मिलते थे, पर अब जो दोनों योजनाओं का लाभ ले रही हैं, उसे सीएम किसान योजना के तहत 1000 रुपये मिलेंगे, पर लाडली बहन योजना के तहत सिर्फ 500 रुपयों का लाभ मिलेगा.

महाराष्ट्र सरकार पिछले कुछ महीनों से लाडली बहनों का स्क्रूटनी कर रही थी, उसमें तीन करोड़ महिलाओं में से 8 लाख महिला ऐसी थी जो दोनों योजनाओं का लाभ ले रही थी. अब सरकार ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है.

मंत्री ने क्या कहा?

वित्त राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने योजना को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने किसी भी अवैध लाभार्थी महिलाओं से वसूली नहीं की, न उनपर कोई कार्रवाई की है, कई महिलाओं ने खुद ही इस योजना को छोड़ दिया.

जो महिलाएं सीएम किसान सम्मान योजना, संजय गांधी निराधार योजना का लाभ ले रही थी, उनकी भी संख्या अब घट चुकी है. अन्य योजनाओं के साथ लाडली बहन योजना का लाभ कई महिलाओं को आज भी मिल रहा है. सरकार अपना चुनावी वादा पूरा कर रही है.

सो रहा था मरीज, शरीर पर घूम रहे थे चूहे, पेशेंट के हर सामान की ली ‘तलाशी’
चंपई सोरेन के बाद इस वरिष्ठ नेता ने भी छोड़ा JMM का साथ, थामा भाजपा का दामन
राजीव शुक्ला बने BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष, रॉजर बिन्नी देंगे इस्तीफा?
जमीन घोटाला: रॉबर्ट वाड्रा ने ED पूछताछ से बनाई दूरी, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
MP Teacher Recruitment Delay: अधूरी भर्तियां, नई टाइमलाइन ने बढ़ाया उम्मीदवारों का इंतजार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?