CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब कुणाल कामरा की कुंडली खंगालेगी सरकार, CDR से लेकर खाते तक की जांच, ‘मास्टरमाइंड’ की भी तलाश

अब कुणाल कामरा की कुंडली खंगालेगी सरकार, CDR से लेकर खाते तक की जांच, ‘मास्टरमाइंड’ की भी तलाश

By Newsdesk Admin
24/03/2025
Share

सीजी भास्कर 24 मार्च उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ कॉमेडियन कुणाल कामरा की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में आज दिनभर सियासी पारा हाई रहा. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि शिंदे का अपमान करने के लिए कामरा को माफी मांगनी चाहिए. जबकि गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने ऐलान किया कि कुणाल कामरा के सभी CDR की जांच की जाएगी.

साथ ही इस घटनाक्रम के पीछे असली मास्टरमाइंड को भी तलाशा जा रहा है और सरकार इसका भी खुलासा करेगी.गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विवाद बढ़ने पर विधान परिषद में ऐलान किया कि स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के सभी कॉल डिटेल रिकॉर्ड (Call Detail Record, CDR) की जांच की जाएगी. CDR के साथ-साथ कॉल रिकॉर्डिंग और उनके बैंक खातों की भी जांच की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन है, इसकी जांच करेंगे. घटना को लेकर असली मास्टरमाइंड की तलाश कर रहे हैं. इस मामले में जल्द ही खुलासा किया जाएगा.नाराज लोगों ने की द हैबिटेट सेंटर में तोड़फोड़कामरा की टिप्पणी के बाद जिन लोगों ने द हैबिटेट सेंटर में तोड़फोड़ की उनमें से 11 आरोपियों को खार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और फिर उन्हें बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया. साथ ही एकनाथ शिंदे गुट के नेता राहुल कनाल को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया.

इस तरह से कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इनके ऊपर BNS की दो धाराएं 132 और 333 (नॉन बेलेबल) सहित कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.विपक्ष ने कामरा के कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की कड़ी निंदा की. हालांकि बाद में तोड़फोड़ मामले में खार पुलिस की ओर से गिरफ्तार सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया. इस बीच हैबिटेट सेंटर के अंदर अवैध हिस्से को तोड़ दिया गया.कामरा की लोकेशन का पता लगा रही सरकारइससे पहले मंत्री योगेश कदम ने कहा कि उपमुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. सरकार इस मामले में कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई करेगी. शिवसेना नेता कदम ने यह भी कहा कि कानून सबके लिए समान है और वह कामरा की टिप्पणी के बाद मुंबई के स्टूडियो में तोड़फोड़ करने वाले अपने पार्टी कार्यकर्ताओं की कार्रवाई का समर्थन नहीं करते.

हालांकि शिवसैनिकों की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि शिवसैनिकों के गुस्से को भी समझना चाहिए. उन्होंने कहा, “कामरा की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है. कानून के मुताबिक उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सिक्के के दोनों पहलुओं को समझना चाहिए.”क्यों हो गया विवादइससे पहले मुंबई के खार इलाके में यूनिकॉन्टिनेंटल होटल के ‘द हैबिटेट स्टूडियो’ में अपने कार्यक्रम के दौरान कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर गद्दार कहा और उन पर तीखे व्यंग्य भी किए थे. साथ ही कामरा ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ साल 2022 में शिंदे के बगावत को बयां करने के लिए दिल तो पागल है फिल्म के एक गीत के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल भी किया.हालांकि इसके बाद महाराष्ट्र में शिवसेना के कार्यकर्ता भड़क गए. वो सड़कों पर उतर आए. कई जगहों पर तोड़फोड़ भी की.

स्थानीय पुलिस के अनुसार, कल रविवार रात शिवसेना के कई कार्यकर्ता स्टूडियो में घुस गए फिर उन लोगों ने कथित तौर पर वहां और होटल में तोड़फोड़ की. शिंदे पर कमेंट के लिए मुंबई पुलिस ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली.क्या बोले CM फडणवीस और DyCM पवारपूरे मसले पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि कुणाल कामरा को उपमुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे निंदनीय कृत्यों का समर्थन करने वाले अर्बन नक्सलियों और वामपंथी उदारवादियों को भी सबक सिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कामरा का यह कृत्य निंदनीय है.उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी को भी कानून और संविधान का उल्लंघन नहीं करना चाहिए. उन्हें अपनी बातों पर नियंत्रण रखना चाहिए.

इस बीच शिवसेना विधायक मुरजी पटेल ने यहां तक कहा कि अगर कामरा ने 2 दिन में शिंदे से माफी नहीं मांगी तो पार्टी कार्यकर्ता उन्हें सड़कों पर नहीं निकलने देंगे.जबकि पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि कुणाल कामरा ने कुछ भी गलत नहीं किया. ठाकरे ने विधानभवन परिसर में कहा, “कामरा ने सिर्फ अपने विचार जाहिर किए. उन्होंने तथ्य बताए और जनता की राय बताई.”हालांकि कॉमेडियन कामरा के उपमुख्यमंत्री शिंदे पर किए गए कटाक्ष को लेकर महाराष्ट्र विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ. हंगामे की वजह से कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी.,

CG Breaking Today : दो बहनों ने प्रेमियों को मिलने चोरी छिपे घर बुलाया, पकड़े गए तो दोनों युवतियों ने कर लिया जहर सेवन, एक की मौत दूसरी जिंदगी के लिए कर रही संघर्ष
Placement Camp Surajpur : 26 मई को रोजगार मेले का आयोजन, 150 इंजीनियरिंग पदों पर होगी भर्ती
किसान आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च के बाद करेगा मामले की सुनवाई
Raipur Literature Festival Closing Day : रायपुर साहित्य महोत्सव का आज समापन, संविधान और भारतीय मूल्यों पर केंद्रित रहेगा संवाद
SECL कर्मचारी की बेटी ने की आत्महत्या: कमरे में पंखे से लटका मिला शव, कोरबा में दो साल से रह रही थी मायके…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?