CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NSL Jagdalpur Scam : एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में 120 करोड़ की ठगी का प्रयास विफल, तीन अधिकारी निलंबित

NSL Jagdalpur Scam : एनएमडीसी स्टील लिमिटेड में 120 करोड़ की ठगी का प्रयास विफल, तीन अधिकारी निलंबित

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
NSL Jagdalpur Scam
NSL Jagdalpur Scam

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। बस्तर स्थित एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL Jagdalpur Scam) नगरनार स्टील प्लांट से 120 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का बड़ा प्रयास किया गया, लेकिन समय रहते अधिकारियों की सतर्कता से यह धोखाधड़ी विफल हो गई। ठगों ने कंपनी को झांसा देकर अमेरिका की फर्जी बैंक अकाउंट डिटेल्स भेजीं और रकम को ट्रांसफर कराने की कोशिश की।

Contents
  • जांच में खुला फर्जी ईमेल का राज
  • (NSL Jagdalpur Scam) कंपनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
  • करोड़ों की साइबर ठगी से बची सरकारी कंपनी

यह ठगी 31 अक्टूबर को हुई थी, जब एनएसएल को अपने अमेरिकी वेंडर कंपनी को कोयला आयात भुगतान भेजना था। इसी दौरान ठगों ने वेंडर कंपनी की ईमेल आइडी की नकल कर (फर्जी ईमेल बनाकर) एनएसएल (NSL Jagdalpur Scam) को नया बैंक अकाउंट नंबर भेजा। अधिकारियों ने उसी अकाउंट में कुछ राशि ट्रांसफर भी कर दी, जो अमेरिका के रीजन बैंक (Regions Bank) में एसबीआई के माध्यम से भेजी गई थी।

जांच में खुला फर्जी ईमेल का राज

वित्तीय लेन-देन के दौरान जब अकाउंट बदलाव पर संदेह हुआ, तो एनएसएल अधिकारियों ने विदेशी कंपनी से सीधे संपर्क किया। कंपनी ने साफ किया कि उन्होंने कोई नया बैंक अकाउंट साझा नहीं किया था। शंका की पुष्टि होते ही एनएसएल, एसबीआई और अमेरिकी बैंक ने तत्काल भुगतान रोक (Hold) दिया, जिससे साइबर ठग राशि नहीं निकाल सके।

(NSL Jagdalpur Scam) कंपनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

मामले की आंतरिक जांच के बाद एनएसएल ने 5 नवंबर को जगदलपुर साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराई। साइबर टीम और बैंक की त्वरित कार्रवाई से पूरी राशि एनएसएल के बैंक खाते में वापस लौटा दी गई। कंपनी जांच में यह पाया गया कि वित्तीय सत्यापन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही हुई थी। एनएसएल प्रबंधन ने महाप्रबंधक ललित दास, जुगनू ठाकुर, और एक्जीक्यूटिव किरण कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके अलावा सतीश कुमार चौधरी, साम्या भोकिया, और दीपेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

करोड़ों की साइबर ठगी से बची सरकारी कंपनी

यह घटना सरकारी कंपनियों में साइबर फ्रॉड के बढ़ते खतरे की ओर संकेत करती है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कुछ घंटे की देरी होती, तो ठग पूरी राशि निकाल सकते थे। एनएसएल ने एसबीआई और अमेरिकी बैंक का सहयोग मिलने पर आभार जताया। दोनों संस्थानों ने अंतरराष्ट्रीय ट्रांजैक्शन को होल्ड कर, भारत और अमेरिका की साइबर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया।

अश्लील डांस पर बवाल: मंत्री नेताम के बयान से गरमाई सियासत, बैज का पलटवार
Chhattisgarh State Sports Award  :  82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण
School Children Washing Utensils Surajpur: नाले के पानी से बच्चों से धुलवाए मिड-डे मील के बर्तन, वीडियो वायरल होते ही हेडमास्टर सस्पेंड
Cows Death Case: अधूरी रिपोर्ट देख भड़के चीफ जस्टिस, हाईकोर्ट ने कहा – सरकार का शपथपत्र सिर्फ दिखावा, न मवेशियों का ब्योरा न व्यवस्था की जानकारी
Bribe Scandal in CG :  50 हजार का चढ़ावा लेते हुए एसीबी के हाथों रंगे हाथों धरा गया स्वास्थ्य विभाग का बाबू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

Foreign Woman Rickshaw Driver Story
Foreign Woman Rickshaw Driver Story : एक छोटी सी सवारी, एक बड़ी याद… रिक्शा ड्राइवर की दरियादिली पर विदेशी महिला ने दिया सरप्राइज

Foreign Woman Rickshaw Driver Story :कई यूजर्स का…

Vivo V80 Price Leak
Vivo V80 Price Leak : Vivo V80 की लॉन्च डेट कन्फर्म, कीमत हुई लीक! जानें कितने में आ सकता है नया फोन

Vivo V80 Price Leak : कुल मिलाकर Vivo…

CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता
CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बैठक (CEC Gyanesh…

Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी में गोल्ड (Asian Games 2026) जीतकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?