CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » O Romeo OTT Release : थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’

O Romeo OTT Release : थिएटर के बाद इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
O Romeo OTT Release
O Romeo OTT Release

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। शाहिद कपूर की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘ओ रोमियो’ रिलीज (O Romeo OTT Release) से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में रिलीज हुए टीजर को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। इसी बीच फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।

Contents
  • टीजर में दिखा शाहिद का इंटेंस अवतार
  • थिएटर के बाद कहां देख सकेंगे ‘ओ रोमियो’
  • शाहिद और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म
  • सच्ची कहानी से प्रेरित है फिल्म
  • बॉक्स ऑफिस पर होगी सीधी टक्कर

टीजर में दिखा शाहिद का इंटेंस अवतार

‘ओ रोमियो’ के टीजर में शाहिद कपूर का दमदार और गंभीर लुक नजर आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी की झलक भी दिखाई गई है।

थिएटर के बाद कहां देख सकेंगे ‘ओ रोमियो’

मिली जानकारी के अनुसार, ‘ओ रोमियो’ थिएटर रिलीज के करीब 45 से 60 दिनों बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम (O Romeo OTT Release) की जाएगी। फिल्म के ऑफिशियल पोस्टर से संकेत मिले हैं कि इसके पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो के पास हैं।

शाहिद और विशाल भारद्वाज की चौथी फिल्म

‘ओ रोमियो’ शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की साथ में चौथी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

सच्ची कहानी से प्रेरित है फिल्म

बताया जा रहा है कि ‘ओ रोमियो’ लंबे समय से अटकी ‘सपना दीदी’ बायोपिक से प्रेरित है। फिल्म में शाहिद कपूर मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर हुसैन उस्तरा का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर होगी सीधी टक्कर

‘ओ रोमियो’ की रिलीज 13 फरवरी को होने (O Romeo OTT Release) जा रही है। उसी दिन शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।

Prabhas OTT Release : प्रभास की ‘द राजा साब’ ओटीटी पर 6 फरवरी से, एक्सटेंडेड कट होगा स्ट्रीम
Bollywood Controversy : ‘मैं काम कर रही हूं, वो नहीं’, बिपाशा बसु के बाद मृणाल ठाकुर ने अनुष्का शर्मा पर किया कमेंट? पीछे पड़े ट्रोल्स
Dharmendra Last Movie : धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के डिस्क्लेमर पर छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
NCW Notice : मंच पर कही गई बात ने बढ़ाया विवाद, अब दोनों को देना होगा जवाब
The Bengal Files Teaser : “कश्मीर फाइल्स ने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया,  ‘बंगाल फाइल्स’ दर्शकों को डराने का काम करेगी, देखें ट्रेलर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Collector: अमृत विकास तोपनो ने संभाली जिले की कमान, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : मुंगेली जिले में…

TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस
TMC Rebel MPs : 20 बागी सांसदों की सदस्यता पर संकट, SC ने भेजा नोटिस

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC)…

Chhattisgarh Education News: दुर्ग समेत 5 जिलों के स्कूलों में शिक्षकों की पढ़ाई की जांच, मिलेगा लाल-हरा फीडबैक

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ के सरकारी…

Suhela Bhatapara Road: नदी-नाले उफान पर, सुहेला-भाटापारा मार्ग पर थमा आवागमन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : लगातार बारिश के…

Chhattisgarh Ration: सितंबर में मिलेगा दो महीने का राशन, दुकानदारों का कमीशन बढ़ा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ के राशन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?