CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ओडिशा: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में शिशु को जन्म देने का मामला, लेडी मैट्रन बर्खास्त और एएनएम निलंबित

ओडिशा: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में शिशु को जन्म देने का मामला, लेडी मैट्रन बर्खास्त और एएनएम निलंबित

By Newsdesk Admin
26/02/2025
Share

मलकानगिरी: ओडिशा के मलकानगिरी जिले के चित्रकोंडा में 24 फरवरी को कक्षा 10वीं की छात्रा के सरकारी बालिका उच्च विद्यालय के छात्रावास परिसर में बच्चे को जन्म दिए जाने के मामले पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.बता दें कि, चित्रकोंडा में एससी और एसटी के छात्रों के लिए संचालित सरकारी स्कूल से यह बड़ा मामला सामने आया है.

जिला प्रशासन ने सोमवार को इस पर कार्रवाई करते हुए लेडी मैट्रन सुचित्रा चर्ची को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. वहीं, सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी (एएनएम) कबिता कुमारी पात्रा को निलंबित कर दिया गया है. दूसरी ओर, जिला कल्याण अधिकारी (डीडब्ल्यूओ) श्रीनिवास आचार्य ने मीडिया को बताया कि प्रधानाध्यापक अजीत कुमार मडकामी के निलंबन की अनुशंसा सरकार से की गई है.

मलकानगिरी डीडब्ल्यूओ श्रीनिवास आचार्य के मुताबिक, उन्हें सूचना मिली थी कि, 24 फरवरी को कक्षा 10 की छात्रा ने सरकारी बालिका उच्च विद्यालय के छात्रावास परिसर में बच्चे को जन्म दिया था. स्थानीय पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची. लड़की को तुरंत चित्रकोंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया. बाद में उसे मलकानगिरी जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया.

खबर के मुताबिक, मां और बच्चा दोनों सुरक्षित है.आरोपी हिरासत मेंमलकानगिरी डीडब्लूओ ने यह भी कहा, “चित्रकोंडा पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है. पुलिस उसके खिलाफ पोक्सो मामले में कार्रवाई करेगी. जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर जिला जांच समिति मौके पर गई थी. समिति ने मेट्रन के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है. जिला मजिस्ट्रेट ने मैट्रन को बर्खास्त और एएनएम को निलंबित कर दिया है. वहीं, स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित करने की सिफारिश सरकार से की गई है.

Child marriage prevention : बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बारात लौटी, शादी रुकी
Haldwani High Alert: हल्द्वानी में तनावपूर्ण सन्नाटा, बनभूलपुरा पर SC की अहम सुनवाई से पहले सुरक्षा घेराबंदी और कड़ी
Stern action against 205 cows crammed into a cowshed : हाईकोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
ACB Balod Trap : छत्तीसगढ़ एन्टी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर दो बाबू को किया गिरफ्तार
Residence Certificate Fraud : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फोटो लगाकर बनवाना चाहा निवास प्रमाण पत्र, आवेदन हुआ रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Knife Attack
Dhamtari Knife Attack : पुरानी रंजिश का बदला लेने खूनी हमला

Dhamtari Knife Attack :घटना की सूचना मिलते ही…

Janjgir Cyber Fraud 
Janjgir Cyber Fraud : पुलिसकर्मी ही निकला साथी का ठग, मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से निकाले लाखों रुपए

Janjgir Cyber Fraud :पुलिस ने लोगों से अपील की…

Kiran Singh Deo Accident
Kiran Singh Deo Accident : सड़क हादसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घायल

Kiran Singh Deo Accident :घटना की सूचना मिलते…

Raipur Gold Scam
Raipur Gold Scam : सोने के नाम पर बेचते थे पीतल के हार, यूपी के 3 ठग पुलिस की गिरफ्त में

Raipur Gold Scam :आरोपी खुद को दिहाड़ी मजदूर या…

Minor Rape Accused Arrested
Minor Rape Accused Arrested : पुलिस की फुर्ती, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Minor Rape Accused Arrested :पूछताछ के बाद आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?