CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हे भगवान..! ये कैसी परीक्षा..? : हादसे में तीसरी बेटी खोने वाले मां-बाप का दर्द

हे भगवान..! ये कैसी परीक्षा..? : हादसे में तीसरी बेटी खोने वाले मां-बाप का दर्द

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 07 जुलाई। अब किसके लिए हम सब जिएं, पहले भी दो बच्चों को कंधा दे चुका हैं, हे भगवान ! ये कैसी परीक्षा ले रहे हो तुम…’. यह दर्द भरी आवाज है लखनऊ के रहने वाले विनोद कुमार और उनकी पत्नी मंजू की, जिन्होंने राजस्थान में हुए सड़क हादसे में अपनी तीसरी बेटी जया शर्मा को खो दिया।

विनोद कुमार लखनऊ के अमीनाबाद में कॉस्मेटिक की दुकान चलाते हैं। एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार वाले विनोद और गृहिणी मंजू के पांच बच्चे थे।

पिंकी, सोनाली, अभिषेक, जया और हर्षित. किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। 17 अप्रैल 2014 को बड़ी बेटी सोनाली की एक हादसे में मौत हो गई. समय के साथ जख्म थोड़ा भरने लगे थे, तभी 22 अगस्त 2022 को बेटे अभिषेक की भी एक सड़क हादसे में जान चली गई।

अब, जब तीसरी संतान जया की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर घर पहुंची, तो मां-बाप जैसे फिर से टूट गए। मां मंजू का बस एक ही सवाल था। हे भगवान, आखिर क्यों ? क्यों हमसे ही तीन-तीन बच्चे छीन लिए।

राजस्थान के बारां में शनिवार रात तेज रफ्तार कार पिकअप से टकरा गई थी। हादसे में लखनऊ के कैसरबाग में शिवाजी मार्ग निवासी नमन चतुर्वेदी (25), उनकी साथी लखनऊ की जया शर्मा, गोरखपुर की अंशिका मिश्रा और दिल्ली के राहुल प्रकाश (30) की मौत हो गई थी।

सभी देर रात राजस्थान के कोटा जा रहे थे। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। बारां के गजनपुरा में हाईवे पर कार बेकाबू हो गई और आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार चारों लोग बुरी तरह से फंस गए। चीख पुकार मच गई।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने कार के अगले हिस्से को काट कर चारों को निकला। मगर तब तक नमन, अंशिका और राहुल की मौत हो चुकी थी। जबकि जया की हालत गंभीर होने पर उन्हें कोटा स्थित अस्पताल भेजा गया जहां उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

नमन चलाता था कैंटीन

इस हादसे में जया के साथ अमीनाबाद निवासी नमन चतुर्वेदी की भी जान चली गई।

वह कैंटीन चलाता था। नमन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। नमन के पिता राम कुमार चतुर्वेदी एलडीए से बाबू के पद से रिटायर हुए हैं। दो भाई बहनों में नमन छोटा था। बड़ी बहन विदम है।

नमन के चाचा मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था। उसने घर पर मां से कानपुर दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कही थी, वहां से सभी राजस्थान निकल गए।

बीच रास्ते में यह दु:खद हादसा हो गया। नमन के मां-पिता की को किसी तरह इस हादसे की जानकारी दी गई। जैसे ही उन्हें पता चला मां तो बेहोश हो गईं। पिता भी सुध बुध खो बैठे हैं।

उज्जैन में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प : CM का पुतला फूंकने के दौरान हंगामा, पुलिस पर सरपंच से मारपीट का आरोप…
विधायक पुरंदर मिश्रा से ठगी की कोशिश, फर्जी PA चढ़ा पुलिस के हत्थे
गाली से भड़का ITBP जवान: पहले माथे पर मारी गोली, फिर 15 सीने में उतारी…
सनसनीखेज मामला: पहचान छुपाकर छात्रा से संबंध, निकाह के लिए धमकी, तस्वीरें वायरल करने की चेतावनी
Chhattisgarh Lecturer Counselling : 1106 पदोन्नत व्याख्याताओं की ओपन काउंसिलिंग आज से, 28 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?