CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ohh my God….उड़े महिला के होश, बाएं पैर में लगी चोट, OT में डाक्टर ने दाहिने का कर दिया ऑपरेशन, परिजनों ने गलती बताई तो फिर ले गए OT और दूसरे पैर का…..!

Ohh my God….उड़े महिला के होश, बाएं पैर में लगी चोट, OT में डाक्टर ने दाहिने का कर दिया ऑपरेशन, परिजनों ने गलती बताई तो फिर ले गए OT और दूसरे पैर का…..!

By Newsdesk Admin
28/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर‌। महिला के एक पैर में चोट लगी थी लेकिन डॉक्टर ने दोनों पैरों का ऑपरेशन कर दिया। यह मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का है जहां एक डॉक्टर की करतूत देखकर मरीज और परिजनों के होश उड़ गए। जब परिजनों ने सवाल पूछना शुरू किया तो डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गया और अस्पताल प्रशासन अब सफाई देते नहीं थक रहा है। आइये जानते हैं कि क्या है मामला?

आपको बता दें कि सुल्तानपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि वृद्ध महिला के टूटे पैर का ऑपरेशन करने के बजाय डॉक्टर ने दूसरे पैर का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन रूम से वृद्ध महिला बाहर निकली तो परिजनों के होश उड़ गए, जिसके बाद दूसरे टूटे पैर का ऑपरेशन किया गया। मामला उजागर हुआ तो हंगामा मच गया। प्रतापगढ़ जिले के कन्हई थानाक्षेत्र के सिकरी कानूपूर गांव की रहने वाली भुईला देवी के बाएं पैर में चोट लग गई थी, इससे उन्हें चलने में परेशानी हो रही थी। परिजन डॉक्टर के पास ले गए और एक्सरे हुआ तो पता लगा कि बाएं पैर में फ्रैक्चर है। इसके बाद डॉक्टर ने उसे ऑपरेशन करने की सलाह दी। परिजन महिला को लेकर सुल्तानपुर के नगर कोतवाली स्थित सुल्तानपुर हॉस्पिटल पहुंच गए, जहां महिला को भर्ती कर लिया गया। महिला के बाएं पैर का ऑपरेशन करने के लिए उसे ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया और ऑपरेशन होने के बाद जब वहां का स्टाफ वृद्ध महिला को बाहर लाया तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों का आरोप है कि फ्रैक्चर बाएं पैर में था और ऑपरेशन दाएं पैर में किया गया। जिसके बाद दोबारा भुईला को ऑपरेशन रूम में ले जाया गया जहां बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया। करतूत पता लगी तो ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पी के पांडेय मौके से फरार हो गए। परिजनों के आरोप पर अस्पताल प्रशासन इस मामले में कुछ अलग ही सफाई दे रहा है।

हास्पिटल संचालक डॉ आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि बाएं पैर की कटोरी टूटी हुई थी जिसका ऑपरेशन किया गया जबकि दाहिने पैर में सूजन थी और खून जमा हुआ था, इसलिए उसका भी ऑपरेशन किया गया है।

Mumbai Water Crisis: सावधान! नवी मुंबई के इन इलाकों में 14 और 15 मई को नहीं होगी वाटर सप्लाई,
CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit : दिल्ली से लौटे CM साय का बस्तर के लिए बड़ा ‘ब्लूप्रिंट’, PM मोदी को दिया धन्यवाद, मानसून के बाद बस्तर आने का दिया न्योता
PM Research Innovation Fund : शोध में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पीएम मोदी ने किया एक लाख करोड़ के कोष का शुभारंभ
Beauty News 🟧 “चांद जैसा चमकेगा चेहरा” किचन में रखीं इन चीजों का करें इस्तेमाल, Three steps करें Follow “मुड़-मुड़कर देखेंगे लोग”
Sambal Yojna : 27,523 श्रमिक परिवारों को आज मिलेगी 600 करोड़ की आर्थिक राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Narayanpur Conversion Controversy
Narayanpur Conversion Controversy : धर्मांतरण के आरोप से बवाल, दो पक्षों में झड़प, कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात

सीजी भास्कर, 09 जून :  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर…

Korba Corporation program controversy : सभापति जमीन पर बैठे, प्रभारी सचिव को नोटिस

सीजी भास्कर, 09 जून। कोरबा नगर पालिक निगम…

Heroin worth Rs 10 lakh seized in Chhattisgarh : महिला तस्कर गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 09 जून। भिलाई में नशीले पदार्थों…

Vaibhav Suryavanshi Debut Flop
Vaibhav Suryavanshi Debut Flop : पहली बड़ी परीक्षा में फेल हो गए बेबी बास!

सीजी भास्कर, 09 जून : भारतीय क्रिकेट के उभरते…

DSR Paddy Farming
DSR Paddy Farming : कम लागत, कम पानी और ज्यादा पैदावार… धान खेती में DSR तकनीक बदल रही किसानों की तस्वीर

सीजी भास्कर, 09 जून :  धान की खेती…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

राजनांदगांव पुलिस भर्ती घोटाले में एक और गिरफ्तारी:कवर्धा की महिला आरक्षक गिरफ्तार, अब तक 16 आरोपी जेल में..

02/03/2025
अन्यट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

सलमान खान को मिल सकती है माफी, विश्नोई समाज ने रख दी ये शर्त, 26 साल पुरानी दुश्मनी हो सकती है खत्म

16/10/2024
अपराधदेश-दुनियाराज्य

दीदी के देवर पर आया Dil… जिसके नाम का लगाती थी सिंदूर, उसी की जान की बन बैठी प्यासी, सदमे में पति और तीन बच्चे

26/03/2025
खेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियामनोरंजन

SRH vs DC : दिल्ली ने चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की दमदार बैटिंग

21/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?