CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ ED की चार्जशीट पर कुमारी सैलजा बोलीं, ‘पूरे परिवार के खिलाफ…’

राहुल-सोनिया गांधी के खिलाफ ED की चार्जशीट पर कुमारी सैलजा बोलीं, ‘पूरे परिवार के खिलाफ…’

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

16 अप्रैल 2025 :

Kumari Selja On Rahul Gandhi: नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस चार्जशीट को स्वीकार नहीं करेगी.

कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ”यह सिर्फ राजनीतिक भावना से प्रेरित है. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी की सच्चाई से डरकर वो इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं. आपने देखा कि इनके पूरे परिवार के खिलाफ किस तरह से कार्रवाई की जा रही है. सोनिया गांधी, राहुल गांधी जी पर झूठे इल्जाम लगाकर आज चार्जशीट फाइल की गई है, इस बात को कांग्रेस पार्टी कतई स्वीकार नहीं करेगी.”

बीजेपी की दमनकारी नीतियों से हम दबने वाले नहीं-सैलजा

उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा, ”हमको सड़कों पर उतरना होगा, जिस भी फोरम पर ये लड़ाई लड़नी होगी, हम सच्चाई की लड़ाई लड़ेंगे. राहुल और सोनिया गांधी जी की आवाज दबने वाली नहीं है. यह वही परिवार है और ये वही कांग्रेस पार्टी है, जिसने देश को आजादी दिलाई. अंग्रेजों से हम नहीं दबे थे तो इनकी दमनकारी नीतियों से भी हम नहीं दबने वाले हैं. देखते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस पर क्या व्यूज देता है.”

नेशनल हेराल्ड केस को लेकर अनिल विज ने क्या कहा?

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की चार्जशीट पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “ईडी अपनी जांच में जो पाया है उसके आधार पर कार्रवाई कर रही है. उन्हें अपनी बात रखने के लिए पूरा मौका दिया गया है. आगे की कार्रवाई कानून के मुताबिक की जाएगी.”

UPI International Payments : अब 9 देशों में भारतीय कर रहे हैं आसान डिजिटल पेमेंट
Vande Mataram Debate: वंदे मातरम् विवाद पर सुन्नी–शिया धर्मगुरुओं की अलग राह, तर्कों ने नई बहस जन्म दी
बेंगलुरु में दिल दहला देनी वाली घटना: प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की, दो दिन बाद होटल में मिली लाश
Fog Road Safety Advisory : घने कोहरे में सड़क पर जान बचाने की अपील, परिवहन आयुक्त की एडवाइजरी जारी, बस-ट्रक चालकों को विशेष सतर्कता के निर्देश
और बर्दाश्त नहीं कर सकती, कई महीनों से…’, मनचले से परेशान लड़की ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा दर्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mahasamund Murder Mystery
Mahasamund Murder Mystery : रेत में दबी मिली युवती की लाश, आधा शव बाहर मिलने से हत्या की आशंका

सीजी भास्कर, 23 जून :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद…

India vs Ireland T20 Series
India vs Ireland T20 Series : 72 घंटे में होगा सीरीज का फैसला, नए कप्तानों के साथ आमने-सामने भारत और आयरलैंड

सीजी भास्कर, 23 जून :  भारत और आयरलैंड…

Tilda Thana Gherao
Tilda Thana Gherao : भूपेश बघेल की अगुवाई में तिल्दा थाना घेराव, किसानों और ग्रामीणों के दबाव में दर्ज हुई FIR

सीजी भास्कर, 23 जून : अल्दा-देवरी क्षेत्र के…

Mission Jan Mitra
Mission Jan Mitra : बारूका ग्राम पंचायत में जनजागरूकता अभियान, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा पर दिया संदेश

सीजी भास्कर, 23 जून : गरियाबंद पुलिस अधीक्षक…

Navya Malik Drugs Case
Navya Malik Drugs Case : ड्रग्स क्वीन नाव्या मलिक केस में ED की एंट्री, मनी ट्रेल और नेटवर्क की होगी जांच

सीजी भास्कर, 23 जून :  राजधानी रायपुर के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?