CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » इटावा कथावाचक विवाद पर BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- ‘क्या यह रोहिंग्या है या आतंकवादी…’

इटावा कथावाचक विवाद पर BJP सांसद साक्षी महाराज बोले- ‘क्या यह रोहिंग्या है या आतंकवादी…’

By Newsdesk Admin 28/06/2025
Share

UP News: इटावा कथावाचक विवाद पर सियासी दलों के बयान रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में विपक्षी नेता राहुल गांधी और इटावा कथावाचक विवाद को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जातिवाद और देश के विभाजन का आरोप लगाया.

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने इटावा के कथावाचक कांड पर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के दिमाग में जातिवाद का जहर भरा है. छद्म वेश में धोखा देना और भ्रमित करना बड़ा अपराध है.  उन्होंने कथावाचक मुकुट मणि यादव पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक आधार कार्ड में ब्राह्मण, दूसरे में यादव. क्या यह रोहिंग्या है या आतंकवादी, जो छिपकर रह रहा है? यादव बनकर कथा करो, कोई मना नहीं कर रहा, लेकिन भ्रमित करके नहीं.

बीजेपी सांसद ने पौराणिक प्रसंग का जिक्र करते हुए कहा कि रावण ब्राह्मण था राम ठाकुर थे. राम ने रावण का वध किया, क्योंकि उसने वेश बदलकर सीता का हरण किया. देश में गुणों से पूजा होती है जाति से नहीं.

राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार

राहुल गांधी को राजनीति में पप्पू करार देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश बर्बाद किया, जबकि PM मोदी ने 11 साल में विकास का कीर्तिमान रचा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं और कश्मीर समस्या को जन्म दिया. साक्षी ने कहा कि राहुल गांधी के दादा-दादी देश के दुश्मन थे, इन्होंने ही देश का विभाजन कराया. वोट बैंक की राजनीति और हिंदू-मुस्लिम भेदभाव की शुरुआत भी कांग्रेस ने की.

ये था इटावा कथावाचक काण्ड

इटावा के दांदरपुर गांव में 21 जून  को भागवत कथा के दौरान कथावाचक मुकुट मणि यादव और संत सिंह यादव के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया. आरोप है कि कथावाचकों ने अपनी यादव जाति छिपाकर ब्राह्मण बनकर कथा की, जिससे ग्रामीण नाराज हुए. यजमान रेनू तिवारी ने मुकुट मणि पर छेड़खानी का भी आरोप लगाया. वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया, और कथावाचकों पर फर्जी आधार कार्ड और धोखाधड़ी की FIR दर्ज की गई.

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Newsdesk Admin 28/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

सीजी भास्कर, 28 मार्च। सड़क 19 सेक्टर 2…

Vitamin B12 Deficiency Symptoms
Vitamin B12 Deficiency Symptoms : हर वक्त थकान रहती है? हो सकती है विटामिन B12 की कमी, जानें कैसे करें पूरी

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आज की भागदौड़ भरी…

Indian Railways Advertisement Ban
Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  यात्रियों के सफर को…

MI vs KKR 2026
MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आईपीएल 2026 के शुरुआती…

Mahavir Jayanti Non Veg Ban
Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 28 मार्च। राजधानी रायपुर में 31…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?