CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘ASI किसके कहने पर काम करती है?’, जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की अनुमति नहीं मिलने पर बोले सांसद बर्क

‘ASI किसके कहने पर काम करती है?’, जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की अनुमति नहीं मिलने पर बोले सांसद बर्क

By Newsdesk Admin
01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च। जामा मस्जिद की रंगाई पुताई की अनुमति हाईकोर्ट से नहीं मिलने पर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मस्जिद में रंगाई-पुताई की बात कोई बड़ी चीज नहीं है. मस्जिद या किसी भी दूसरे धार्मिक स्थल पर एक रुटीन के अनुसार रंगाई पुताई होती है. हम कानून और कोर्ट को मानने वाले लोग हैं. हाईकोर्ट द्वारा जो कमेटी बनाई गई थी, अगर उसमें हाईकोर्ट ने अपना प्रतिनिधि भेजा होता तो रिपोर्ट इस तरह आने के बजाय सही आती. सभी लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि ASI किसके कहने पर करती है काम?

आपको बता दें कि संभल जामा-मस्जिद की रंगाई-पुताई को लेकर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. लेकिन हाईकोर्ट ने मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए रंगाई-पुताई की अनुमति नहीं दी. हालांकि कोर्ट ने साफ-सफाई की अनुमति जरूर दी है.

बर्क ने यूपी सरकार के हलफनामे पर भी उठाया सवाल

यूपी सरकार द्वारा संभल की जामा मस्जिद को लेकर दिए गए हलफनामे में मस्जिद सरकारी जमीन पर बने होने का दावा किया है. बर्क ने सरकार के हलफनामे पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि ये बेवकूफी की बात है. हमारे धर्म में साफ कहा गया है कि जमीन को खरीद कर ही मस्जिद बनाई जा सकती है. सरकार के पास इसके कोई सबूत नहीं हैं. लेकिन इस तरह की बात कह कर लोगों को गुमराह करना ठीक नहीं है. जामा मस्जिद अपनी जगह पर बिल्कुल ठीक है.

पिछले साल नवंबर में भड़की थी हिंसा

पिछले साल नवंबर में संभल की शाही जामा मस्जिद में सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई थी. इस मामले में दर्जनों लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. हालांकि, अभी भी कई लोग फरार हैं. पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश में जुटी है. बीते दिनों पुलिस ने फरार उपद्रवियों की फोटो सार्वजनिक जगहों पर चस्पा करते हुए, लोगों से उनके बारे में जानकारी मांगी थी.

अभी तक संभल हिंसा में शामिल 76 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऐसे उपद्रवियों की पहचान में जुटी हुई है जो कि 24 नवंबर 2024 की हिंसा में शामिल थे. हिंसा की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम के द्वारा संभल शहर के कई इलाकों में उपद्रवियों के पोस्टर फोटो के साथ चस्पा किए गए हैं.

सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है कि 24 नवंबर 2024 की हिंसा में यह व्यक्ति शामिल था जिसकी पहचान नहीं हो पाई है. इनका नाम और पता बताने वाले को इनाम दिया जाएगा. जिस किसी व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी मिले तो वह संभल पुलिस के नंबरों पर सूचित करें.

CG News : बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई MLA देवेंद्र यादव से पुलिस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ 🛑 ASP बोले – “जरूरत पड़ी तो फिर बुलाएंगे”
Sonam Raghuvanshi : बेगुनाही का दावा कर अदालत पहुंची सोनम रघुवंशी, अब अगले हफ्ते क्या होगा सबकी नजर
Dharmendra Health Live Update: पूरी तरह स्वस्थ हैं धर्मेंद्र, निधन की अफवाहों पर ईशा देओल का कड़ा जवाब – ‘पापा बिल्कुल ठीक हैं’
UP: मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, युवक ने खाया जहर; हालत गंभीर
Supreme Court Adult Consent : रिश्तों और व्यक्तिगत आजादी पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा हर संबंध शादी तक पहुंचे यह जरूरी नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Ganja Seizure
Pendra Ganja Seizure : 1.26 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Pendra Ganja Seizure : अधिकारियों का कहना है…

Chhattisgarh School Games 2026
Chhattisgarh School Games 2026 : 26वीं शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जीपीएम

Chhattisgarh School Games 2026 : इस आयोजन से…

RPF Train Fire
RPF Train Fire : दौड़ती एक्सप्रेस ट्रेन में उठा धुआं, आरपीएफ जवानों की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

एक एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक धुआं उठने से…

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?