CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » OnePlus 15 Launch Date : भारत में जल्द दिखेगा OnePlus का नया फ्लैगशिप, जानिए फीचर्स और डिजाइन

OnePlus 15 Launch Date : भारत में जल्द दिखेगा OnePlus का नया फ्लैगशिप, जानिए फीचर्स और डिजाइन

By Newsdesk Admin 05/10/2025
Share
OnePlus 15 Launch Date
OnePlus 15 Launch Date

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। OnePlus (OnePlus 15 Launch Date) अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज का इंतजार खत्म करने वाला है। ताज़ा लीक में खुलासा हुआ है कि कंपनी अगले महीने भारत में OnePlus 15 लॉन्च कर सकती है। चीन में यह फोन 27 अक्टूबर को पहले पेश किया जाएगा और इसके कुछ हफ्तों बाद भारतीय यूज़र्स के लिए भी उपलब्ध होगा।

मिलेगा पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर

OnePlus 15 कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा, जो इसे अल्ट्रा-फास्ट परफॉर्मेंस देने में मदद करेगा। टीज़र पोस्टर में Coming Soon टैगलाइन के साथ इसका डिजाइन सामने आया है। फोन (OnePlus 15 Launch Date) का लुक OnePlus 13s से मिलता-जुलता लेकिन और ज्यादा कॉम्पैक्ट नजर आता है।

ग्लोबल लॉन्चिंग और वेरिएंट्स

OnePlus 15 को ग्लोबली 13 नवंबर को लॉन्च किए जाने की चर्चा है। भारत सहित कई मार्केट्स में इसके साथ OnePlus 15R भी उतारा जाएगा। वहीं, OnePlus 15s को अगले साल पेश किए जाने की संभावना है। पिछले ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार कंपनी दो महीने पहले ही नया मॉडल (OnePlus 15 Launch Date) पेश करने की तैयारी कर रही है।

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

लीक हुई जानकारी के मुताबिक फोन में 6.78 इंच का 1.5K BOE X3 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 120Hz LTPO डायनैमिक रिफ्रेश रेट, HDR और डॉल्बी विजन सपोर्ट होगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो चीन में यह ColorOS 16 के साथ आएगा जबकि ग्लोबल मार्केट में OxygenOS 16 पर बेस्ड होगा।

बैटरी और चार्जिंग फीचर

OnePlus 15 में 7,300mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 120W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। इसका मतलब है कि फोन को कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज किया जा सकेगा।

कैमरा सेटअप

इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP Sony LYT-700 प्राइमरी कैमरा होगा, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ आएगा। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस भी मिलेंगे। टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा।

खास फीचर्स और डिजाइन

OnePlus 15 को ब्लैक, पर्पल और सैंड ड्यूम कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है। इसमें नेक्स्ट-जनरेशन कूलिंग सिस्टम, NFC, IR ब्लास्टर और USB Type-C पोर्ट जैसे एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे। फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा, यानी यह पानी और डस्ट से पूरी तरह सुरक्षित होगा।

You Might Also Like

SIM Binding Postponed : बिना सिम के भी चलते रहेंगे WhatsApp और Telegram, सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ नियम की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ाई, यूजर्स को बड़ी राहत

Samsung Galaxy A57 5G First Impressions : प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-रेंज में एंट्री, पहली नजर में कैसा लगा फोन

Fake WhatsApp Scam : फर्जी WhatsApp से खतरा, Meta का अलर्ट, सावधान नहीं हुए तो बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

Arattai New Features: देसी चैट ऐप ने बढ़ाया गेम, इमेज से स्टिकर तक—यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

Newsdesk Admin 05/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Assam Fake Passport Controversy : असम में कथित…

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

भिलाई नगर: Chhattisgarh Crime : दुर्ग पुलिस ने…

IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

भिलाई नगर: IPL Betting Arrest : आईपीएल (IPL)…

Indian Army Recruitment 2026 : युवाओं के पास सेना में जाने का एक और मौका, अग्निवीर और अन्य पदों के लिए अब 10 अप्रैल तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | भारतीय सेना का…

Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | सरकारी नौकरी की…

You Might Also Like

टेक्नोलॉजी

SIM Binding Postponed : बिना सिम के भी चलते रहेंगे WhatsApp और Telegram, सरकार ने ‘सिम बाइंडिंग’ नियम की डेडलाइन 31 दिसंबर तक बढ़ाई, यूजर्स को बड़ी राहत

03/04/2026
टेक्नोलॉजी

Samsung Galaxy A57 5G First Impressions : प्रीमियम डिजाइन के साथ मिड-रेंज में एंट्री, पहली नजर में कैसा लगा फोन

03/04/2026
टेक्नोलॉजीदेश-दुनिया

Fake WhatsApp Scam : फर्जी WhatsApp से खतरा, Meta का अलर्ट, सावधान नहीं हुए तो बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

02/04/2026
टेक्नोलॉजी

Arattai New Features: देसी चैट ऐप ने बढ़ाया गेम, इमेज से स्टिकर तक—यूजर्स को मिलेगा नया एक्सपीरियंस

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?