CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम का पलटवार: भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी ‘ताकत’, 5 देशों ने मानी श्रेष्ठता!

पहलगाम का पलटवार: भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी ‘ताकत’, 5 देशों ने मानी श्रेष्ठता!

By Newsdesk Admin 05/06/2025
Share

सीजी भास्कर 5 जून पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया. इस अभियान के बाद भारत ने दुनिया के अलग-अलग देशों में अपने प्रतिनिधिमंडल को भेजा और आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब किया. इस एक्शन का मकसद सिर्फ पाकिस्तान को सबक सिखाना ही नहीं था, बल्कि पूरी दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराना भी था. दुनिया इस बात की गवाह हो गई कि कोई भी आंख उठाकर भारत की ओर देखा तो उसको क्या हाल होगा.

यही वजह है कि इस ऑपरेशन के बाद पूरे विश्व में भारत का मान और बढ़ गया है. ताकतवर मुल्क उसे अपनी ओर खींचने में लगे हैं.5 देशों ने 7 दिनों में भारत को लेकर जो अपना रुख दिखाया वो उसकी बढ़ती ताकत को दिखाता है. इस लिस्ट में एक देश तो ऐसा है जिसने 360 डिग्री का टर्न लिया है. उसने अपने बयान को ही वापस ले लिया और भारत के साथ खड़े होने की बात कही.अब आते हैं उन देशों पर जिन्होंने भारत का मान बढ़ाया है. ये हैं रूस, ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, मलेशिया और कोलंबिया. सबसे पहले बात रूस की. यहां के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हाल ही में कहा कि रूस-भारत-चीन (RIC) त्रिपक्षीय मंच को दोबारा सक्रिय किया जाए. रूसी विदेश मंत्री ने बयान ऐसे समय दिया जब अमेरिका की अगुवाई वाला QUAD समूह एशिया में तेजी से सैन्य गतिविधियों को बढ़ा रहा है.

रूस का मानना है कि भारत इस मंच में केवल व्यापार और शांतिपूर्ण सहयोग की मंशा से जुड़ा है, जबकि बाकी देश इसे सैन्य गठबंधन में बदलना चाहते हैंRIC को अगर दोबारा एक्टिव किया जाता है तो यह ना सिर्फ अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधनों के असर को संतुलित करेगा, बल्कि एशिया में बिजनेस, सुरक्षा के नए रास्ते भी खोलेगा. भारत के लिए यह एक संतुलित रणनीति का हिस्सा हो सकता है, जहां वह पश्चिम और पूर्व दोनों के साथ अपने हित साध सके.ऑस्ट्रेलियाई उपप्रधानमंत्री का भारत दौराRIC पर रूसी विदेश मंत्री के बयान की चर्चा के बीच ही ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस दो दिवसीय दौरे पर भारत आए. ऑस्ट्रेलिया QUAD समूह का सदस्य देश है.

QUAD पर उठते सवाल के बीच उनका ये दौरा हो रहा है. मार्लेस ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की.मार्लेस का ये पहला भारत दौरा है. उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदन प्रकट की. ऑस्ट्रेलिया डिप्टी पीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम भारत के साथ खड़े हैं.भारत आए पराग्वे के राष्ट्रपतिभारत को आजाद हुए 78 साल हो गए, लेकिन दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे का कोई राष्ट्रपति सिर्फ एक बार भारत दौरे पर आया. इस लिस्ट में दूसरा नाम सैंटियागो पेना पलासियोस का जुड़ गया. वो इसी हफ्ते तीन दिन के दौरे पर भारत आए थे. उनकी मुलाकात पीएम मोदी से हुई थी.

उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़े होने की बात कही.उन्होंने कहा कि पैराग्वे एक ऐसा देश था जो बहुत अलग-थलग था और सिर्फ़ हमारे क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में. सैंटियागो ने कहा कि अपने राष्ट्रपति काल के दौरान, मैंने ब्रिज बनाने में बहुत समय बिताया है…मैं भारत और दक्षिण अमेरिका के बीच ब्रिज बनाने के लिए फिर से नई दिल्ली आया हूं.पीएम मोदी से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि पिछले साल ब्राजील में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान मुझे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का मौका मिला था…यहां दिल्ली में मैंने उन्हें बताया कि भारत ने न केवल विश्व मंच पर, बल्कि पूरी सभ्यता में बहुत योगदान दिया है.

मैं भारत को एक देश, एक महाद्वीप के रूप में नहीं, बल्कि एक सभ्यता के रूप में देखता हूं.पाकिस्तान पर मलेशिया का मूडभारतीय प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए हाल में मुस्लिम देश मलेशिया गया था. भारतीय सांसदों के दौरे को लेकर पाकिस्तानी दूतावास ने धर्म का कार्ड खेलने की कोशिश की. उसने मलेशियाई सरकारी अधिकारियों से संजय झा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के सभी 10 कार्यक्रमों को रद्द करने का आग्रह किया और कहा, हम एक इस्लामी देश हैं, आप भी एक इस्लामी देश हैं…

भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बात न सुनें, मलेशिया में उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दें.पाकिस्तान की अपील को मलेशिया ने जरा भी भाव नहीं दिया. मलेशियाई सरकार ने नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को सभी 10 प्रस्तावित कार्यक्रमों के आयोजन की मंजूरी दे दी. दौरे पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का शानदार स्वागत किया गया. प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया की पीपुल्स जस्टिस पार्टी (पीकेआर) से मुलाकात की, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री महाथिर मोहम्मद के मंत्रिमंडल के पूर्व मंत्री वाईबी सिम त्ज़े त्जिन कर रहे थे.

You Might Also Like

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

Mainpat Festival CM Sai : मैनपाट की वादियों से बदला विकास का संदेश, सीएम साय का बड़ा ऐलान, हर साल होगा महोत्सव

Chhattisgarh Wildlife Board Meeting : वन्यजीव संरक्षण पर बड़ा फैसला, सीएम साय की अध्यक्षता में राज्य वन्यजीव बोर्ड की 16वीं बैठक में अहम प्रस्तावों पर सहमति

Newsdesk Admin 05/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Urban Local Bodies Alderman Delay: निकायों में नियुक्ति लटकी, 23 करोड़ के अतिरिक्त खर्च की आशंका

राज्य के नगर निगम, नगर पालिका और नगर…

Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू

शहर में बिजली उपभोक्ताओं के लिए नियमों का…

Bilaspur Police Walkie Talkie: 12 साल पुराने सेटों पर टिका वायरलेस सिस्टम

शहर की गश्त हो या फील्ड ऑपरेशन, पुलिस…

Civic Defense Maternity Leave: नगर सेना की महिलाएं मातृत्व अधिकार से वंचित

राज्य गठन के ढाई दशक बाद भी नगर…

Ram Van Gaman Path Development: 97 करोड़ खर्च, फिर भी अधूरे कामों की तस्वीर

प्रदेश में पर्यटन विस्तार के दावों के बीच…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

BJP IT Cell Chhattisgarh : भाजपा आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, 28 सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां

14/02/2026
देश-दुनिया

Rahul Gandhi Farmers Issue : ट्रेड समझौते पर सियासी टकराव तेज, पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर हमला—किसानों को भ्रमित करने का आरोप

14/02/2026
World Radio Day
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

World Radio Day : विश्व रेडियो दिवस पर CM साय का बड़ा ऐलान, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर, छत्तीसगढ़ में रेडियो कवरेज होगा मजबूत

13/02/2026
Mainpat Festival CM Sai
छत्तीसगढ़राज्य

Mainpat Festival CM Sai : मैनपाट की वादियों से बदला विकास का संदेश, सीएम साय का बड़ा ऐलान, हर साल होगा महोत्सव

13/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?