सीजी भास्कर, 10 मार्च। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद अब एशिया की दो बड़ी टीमें पाकिस्तान और बांग्लादेश वनडे क्रिकेट में आमने-सामने होने (PAK vs BAN) जा रही हैं। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 मार्च से खेला जाएगा। टी20 विश्व कप में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद दोनों टीमें इस सीरीज में नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेंगी।
सीरीज के सभी मुकाबले ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। पहला वनडे मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:15 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 1:45 बजे से देखा जा सकेगा।
भारत में कहां देख सकते हैं लाइव मैच
भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले इस ODI सीरीज का टीवी पर सीधा प्रसारण नहीं होगा। हालांकि क्रिकेट प्रशंसक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।
पाकिस्तान की कमान शाहीन अफरीदी के हाथ में
इस सीरीज में पाकिस्तान टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को सौंपी गई है। टीम में कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया (PAK vs BAN) गया है। इनमें साहिबजादा फरहान, अब्दुल समद, माज सदाकत, मुहम्मद गाजी गोरी, साद मसूद और शमील हुसैन जैसे नाम शामिल हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम में बाबर आजम, फखर जमान और सैम अयूब जैसे प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
बांग्लादेश टीम में अफिफ हुसैन की वापसी
बांग्लादेश की टीम में ऑलराउंडर अफिफ हुसैन की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार दिसंबर 2024 में वनडे मैच खेला था। हालांकि इस सीरीज के लिए नूरुल हसन, जकर अली अनिक और शमीम हुसैन को टीम में जगह नहीं मिली है।
PAK vs BAN ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 11 मार्च, ढाका
दूसरा वनडे: 13 मार्च, ढाका
तीसरा वनडे: 15 मार्च, ढाका
क्रिकेट प्रशंसकों को इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल (PAK vs BAN) सकता है, क्योंकि दोनों ही टीमें टी20 विश्व कप के बाद अपनी लय वापस पाने की कोशिश करेंगी।





