CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जम्मू में पाकिस्तान की ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश, BJP नेता रविंदर रैना बोले- ‘सीमा के उस पार…’

जम्मू में पाकिस्तान की ड्रोन अटैक की नाकाम कोशिश, BJP नेता रविंदर रैना बोले- ‘सीमा के उस पार…’

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

09 मई 2025 :

Ravinder Raina On India Pakistan Tension: जम्मू और पश्चिमी सीमा के पास कई सैन्य स्टेशनों को निशाना बनाकर पाकिस्तान ने हवाई हमले किए, जिसे गुरुवार रात भारत की वायु रक्षा प्रणालियों ने सफलतापूर्वक विफल कर दिया. सशस्त्र बलों ने कहा कि कोई नुकसान नहीं हुआ है. वहीं अब इसको लेकर जम्मू बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

बीजेपी नेता रविंदर रैना ने कहा, “पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके जम्मू और कश्मीर के कई शहरों को निशाना बनाने का प्रयास किया. हालांकि, इन हमलों को भारतीय रक्षा बलों और भारतीय वायु सेना द्वारा सफलतापूर्वक रोक दिया गया.”

‘पाकिस्तान की चौकियों को किया बर्बाद’

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय सेना के जवाब के बाद कायर पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर सीमा और एलओसी पर आम नागरिकों को निशाना बनाने की कोशिश की. इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान की कई चौकियों को बर्बाद कर दिया. नौशेरा, राजौर और पुंछ में एलओसी पर सीमा के उस पार पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा.”

‘पाकिस्तान को पहुंचा भारी नुकसान’

रैना ने ये भी कहा, “पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल हमलों के जवाब में, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के अंदर जवाबी हमला किया, जिससे पाकिस्तानी सेना को काफी नुकसान पहुंचा.”

जम्मू हवाई अड्डे के पास ड्रोन को किया बेअसर

बता दें कि भारतीय वायु रक्षा ने जम्मू हवाई अड्डे के पास लॉन्च किए गए कई ड्रोन को बेअसर कर दिया, जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इसके अलावा, मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जम्मू के पास आठ मिसाइलों को रोका गया उन सभी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया. हमले के कारण रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर में भी अस्थायी ब्लैकआउट हुआ और सुरक्षा उपायों के बावजूद श्रीनगर में भी इसी तरह की बिजली कटौती की सूचना मिली.

Surat Businessman Help 21000 Girls: सूरत के कारोबारी का बड़ा ऐलान, 21 हजार बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे, देंगे 15 करोड़ रुपये
SBI Clerk Prelims Result : एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट घोषित , जल्द जारी होंगे मेन्स एडमिट कार्ड
बाईक पर घूम कर 100-100 रूपये में नशीला इंजेक्शन बेच रहा आरोपी हनुमान मंदिर के पास गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को दिल्ली कोर्ट से बड़ी राहत, धोखाधड़ी मामले में CBI की अर्जी खारिज
Rajasthan Gold Reserve : बांसवाड़ा की जमीन के नीचे छिपा 1.20 टन सोना, GSI रिपोर्ट से मचा हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Party changed in 18 days
Party changed in 18 days : उत्तम जायसवाल ने ज्वाइन की जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, AAP से दिया था इस्तीफा

Party changed in 18 days : अब जोहार…

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?