सीजी भास्कर, 26 जुलाई : पांच बच्चों के पिता को अपनी चाची से इश्क हो गया। दोनों छुप-छुपकर मिलने लगे। परिवार को जब इसका पता लगा तो दोनों को बहुत समझाया, लेकिन वे नहीं माने। एक रात चाची ने अपने पति को नशे की गोलियां खिला दी और भतीजे को बुला लिया। पति को होश आया तो दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। पंचायत बैठी। भरी पंचायत में चाचा ने पत्नी को भतीजे को सौंप दिया और पत्नी से नाता तोड़ लिया। भतीजा भी अपना भरा पूरा परिवार छोड़कर चाची को लेकर चला गया।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में राजमिस्त्री 42 वर्षीय उस्मान की पहली पत्नी का निधन हो गया है। तीन साल पहले उन्होंने बिहार की एक युवती से निकाह कर लिया था। पहली पत्नी से छह बच्चे और दूसरी पत्नी से आठ माह की बेटी है। उनका भतीजा 40 वर्षीय अज्बे अली भी अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसकी पत्नी आसमा और पांच बच्चे हैं। दो साल से अजबे का अपनी चाची छोटी से प्रेम प्रसंग हो गया। 22 जुलाई को उस्मान ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पंचायत में उस्मान ने साफ कह दिया कि अब वह पत्नी को नहीं रखेगा और उसे भतीजे के हवाले कर दिया।
उस्मान का कहना था कि वह दोनों से परेशान हो चुका है। वह मेहनत मजदूरी करके पैसे कमाता है और पत्नी चोरी से भतीजे को उसकी कमाई के पैसे दे देती है। उसे बहुत समझा चुका हूं। भतीजे को टोकता हूं तो वह मारपीट करता है। उधर, भतीजे अजबे अली की पत्नी आसमा का कहना है कि पति को बहुत मना किया। बच्चों का वास्ता भी दिया, लेकिन वह नहीं माना। ज्यादा जोर देने पर मारपीट करने लगता है। पांच बच्चे हैं। बेटी जवान हो गई है। पति अपनी चाची को लेकर चला गया है। अब मैं कहां जाऊं। उधर, अजीमनगर थानाप्रभारी कर्मपाल सिंह का कहना है कि महिला का अपने प्रेमी के साथ जाने का मामला सामने आया था, लेकिन महिला का पति कोई कार्रवाई करना नहीं चाहता है।