CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pensioners Demand : प्रधानमंत्री मोदी के नाम रमन सिंह को सौंपा गया ज्ञापन, 7 लाख लोगों को राहत देने की मांग, जानिए क्या है मामला

Pensioners Demand : प्रधानमंत्री मोदी के नाम रमन सिंह को सौंपा गया ज्ञापन, 7 लाख लोगों को राहत देने की मांग, जानिए क्या है मामला

By Newsdesk Admin 28/10/2025
Share
Pensioners Demand
Pensioners Demand

सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ (Pensioners Demand) छत्तीसगढ़ प्रदेश ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने आग्रह किया कि प्रधानमंत्री के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास (1 नवंबर) के दौरान यह ज्ञापन उन्हें व्यक्तिगत रूप से सौंपा जाए।

Contents
Pensioners Demand मोदी की गारंटी लागू करने की मांग7 लाख पेंशनर्स को समय पर नहीं मिल रही राहतमहासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला विधानसभा अध्यक्ष से

यह ज्ञापन लंबे समय से लंबित पड़े महंगाई राहत (डीआर) के भुगतान और मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को विलोपित करने की मांग से जुड़ा है, जिससे दोनों राज्यों के पेंशनर्स को राहत मिल सके।

Pensioners Demand मोदी की गारंटी लागू करने की मांग

महासंघ ने प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि “मोदी की गारंटी” में किया गया वादा कि “डीए-डीआर केंद्र सरकार द्वारा देय तिथि और दर से दिया जाएगा” अभी तक लागू नहीं किया गया है।

दोनों राज्यों के बीच सहमति न बनने के कारण पिछले 6 वर्षों में 71 माह का एरियर भुगतान अटका हुआ है। ज्ञापन के मुताबिक, यह समस्या केवल केंद्र सरकार के स्तर पर ही हल हो सकती है क्योंकि यह अधिनियम केंद्रीय गृह मंत्रालय (Pensioners Demand) के अधीन है।

7 लाख पेंशनर्स को समय पर नहीं मिल रही राहत

महासंघ के मुताबिक, मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत दोनों राज्यों के बीच 74:26 अनुपात में पेंशन देयता तय की गई थी। इस अधिनियम की धारा 49 के अनुसार, दोनों राज्य महंगाई राहत (डीआर) के भुगतान हेतु आपसी सहमति से आदेश जारी करते हैं। परंतु पिछले कई वर्षों से सहमति न बनने के कारण लगभग 7 लाख बुजुर्ग पेंशनर्स (Pensioners Demand) जिनमें मध्यप्रदेश के 5.30 लाख और छत्तीसगढ़ के 1.30 लाख शामिल हैं — समय पर राहत राशि से वंचित हैं।

महासंघ का प्रतिनिधिमंडल मिला विधानसभा अध्यक्ष से

पेंशनर्स महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने यह ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी मिश्रा, महामंत्री अनिल गोल्हानी, कोषाध्यक्ष बीएस दसमेर, संभागीय अध्यक्ष प्रवीण त्रिवेदी, रायपुर जिला अध्यक्ष आरजी बोहरे और दैनिक वेतनभोगी प्रकोष्ठ के संयोजक अनिल पाठक शामिल थे। डॉ. रमन सिंह ने ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह ज्ञापन छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान (Pensioners Demand) अवश्य पहुंचाया जाएगा।

महासंघ ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि मध्य प्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को विलोपित किया जाए ताकि दोनों राज्यों के बीच महंगाई राहत के भुगतान को लेकर चल रही सहमति की अनिवार्यता समाप्त हो सके। ऐसा होने पर, दोनों राज्यों के पेंशनर्स को सीधे केंद्र के आदेशों के अनुसार डीए-डीआर मिल सकेगा।

You Might Also Like

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Janjgir Champa : डंडे से पीटकर हत्या करने वाले 3 आरोपियों को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला, जेल के साथ जुर्माना भी

Newsdesk Admin 28/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एक युग का अंत, आवाज़ अमर रहेगी विनम्र श्रद्धांजलि

सीजी भास्कर, 12। अप्रैल आशा भोंसले जी का…

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

Raigarh Crime News : रायगढ़ की शिव शक्ति…

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर के पॉश…

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

Kanan Pendari Bilaspur News : बिलासपुर के कानन…

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

Sakti Police Raid :छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Raigarh Crime News : 11 लाख का गबन कर भागा ऑटोमोबाइल मैनेजर सिंगरौली से गिरफ्तार, फर्जी बिल्टी बनाकर डकार लिए कंपनी के पैसे

11/04/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Municipal Corporation Action : बिलासपुर में निगम का ‘बुलडोजर’ एक्शन, 2 मंजिल की अनुमति पर तान दी 4 मंजिला इमारत; रामा मैग्नेटो के पास बिल्डिंग सील

11/04/2026
छत्तीसगढ़

Kanan Pendari Bilaspur News : कानन पेंडारी में टला बर्ड फ्लू का साया, 17 दिन बाद वन्यप्राणियों को परोसा गया चिकन और अंडा; सांपों ने खाए चूजे

11/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Sakti Police Raid : सक्ती पुलिस की ‘फिल्मी’ रेड, बाराती बनकर जुआ फड़ पर दी दबिश; 8 सटोरिए गिरफ्तार, ₹31 लाख का माल बरामद

11/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?