CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Play School Notice Issued : प्ले स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्ती, 625 संचालकों को नोटिस जारी

Play School Notice Issued : प्ले स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सख्ती, 625 संचालकों को नोटिस जारी

By Newsdesk Admin 15/12/2025
Share
Play School Notice Issued
Play School Notice Issued

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। निजी प्ले स्कूलों (Play School Notice Issued) के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के 625 प्ले स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अनदेखी करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Contents
ये नियम होंगे लागूक्या होता है प्ले स्कूलअब तक सिर्फ 10 स्कूलों ने किया आवेदन

बिलासपुर जिले में बड़ी संख्या में निजी प्ले स्कूल (Play School Notice Issued) संचालित हो रहे हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश स्कूलों ने अब तक स्कूल शिक्षा विभाग में अपना पंजीयन नहीं कराया है। पंजीयन नहीं होने के कारण इन स्कूलों पर विभागीय नियंत्रण नहीं रह पाता, जिससे मनमानी फीस वसूली और नियमों के उल्लंघन की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं।

इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने सभी 625 निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए पंजीयन अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पंजीयन प्रक्रिया में लापरवाही या टालमटोल करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ये नियम होंगे लागू

नए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक प्री-प्राइमरी स्कूल को अपने नाम में अनिवार्य रूप से ‘प्ले स्कूल’ शब्द जोड़ना होगा। साथ ही 3 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी प्ले स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विभाग का मानना है कि कम उम्र में बच्चों को स्कूल भेजना शारीरिक और मानसिक रूप से उचित नहीं है। इसके अलावा शिक्षकों और केयर टेकरों की संख्या को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

क्या होता है प्ले स्कूल

प्ले स्कूल (Play School Notice Issued) वे निजी स्कूल होते हैं, जो सरकार या नगर निगम अथवा स्थानीय निकाय से किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता या अनुदान नहीं लेते। इन स्कूलों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा दी जाती है।

अब तक सिर्फ 10 स्कूलों ने किया आवेदन

डीईओ ने जिले के चारों ब्लॉकों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संचालित निजी प्ले स्कूलों से संपर्क कर पंजीयन सुनिश्चित कराएं। बताया जा रहा है कि पहले भी निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक केवल 10 स्कूलों ने ही पंजीयन के लिए आवेदन किया है।

You Might Also Like

Jashpur Incharge DEO Order : परीक्षा के बीच DEO रिटायर, फिर कलेक्टर को संभालनी पड़ी कमान… जशपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

CM Program Clash: बिलासपुर के रहंगी में सीएम कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और सुरक्षा बलों में नोकझोंक

PTRSU jaundice outbreak probe: नवीन कन्या छात्रावास में पीलिया, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

Nurse Bribery in Bilaspur Hospital: मातृ-शिशु अस्पताल में ‘धन्यवाद से काम नहीं चलेगा’ वाला वीडियो वायरल, दो नर्स सस्पेंड

Collector Public Hearing Bilaspur : जनदर्शन में उमड़ा दर्द, मुआवजा–मजदूरी अटकी; कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

Newsdesk Admin 15/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PM Modi Bahrain Call
PM Modi Bahrain Call : Israel-Iran जंग के बीच PM मोदी की कूटनीतिक पहल, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से की बातचीत

सीजी भास्कर, 2 मार्च। मिडिल ईस्ट में बढ़ते…

Pollution Control Crackdown: प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर सख्ती, 15 यूनिट्स की बिजली कटी

सीजी भास्कर 2 मार्च Pollution Control Crackdown: राज्य…

Kendra Trikon Rajyog March
Kendra Trikon Rajyog March : 26 मार्च तक इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, प्रमोशन और धन लाभ के प्रबल योग

सीजी भास्कर, 2 मार्च। 2 मार्च 2026 को…

BSNL Holi Bonus Validity
BSNL Holi Bonus Validity : होली 2026 पर BSNL का धमाकेदार ऑफर, 997 रुपये वाले प्लान में 14 दिन एक्स्ट्रा वैलिडिटी और रोज 2GB डेटा

सीजी भास्कर, 2 मार्च। होली के मौके पर…

BSP Truck Strike: भिलाई स्टील प्लांट पर वादाखिलाफी का आरोप, नारायणपुर–अंतागढ़ मार्ग पर चक्काजाम

सीजी भास्कर 2 मार्च BSP Truck Strike: नारायणपुर…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़शिक्षा

Jashpur Incharge DEO Order : परीक्षा के बीच DEO रिटायर, फिर कलेक्टर को संभालनी पड़ी कमान… जशपुर में शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

02/03/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

PTRSU jaundice outbreak probe: नवीन कन्या छात्रावास में पीलिया, तीन सदस्यीय कमेटी गठित

26/02/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

Class 9th 11th Exam Time Table Chhattisgarh: सरकारी स्कूलों में अचानक आया वार्षिक परीक्षा शेड्यूल, छात्रों की बढ़ी टेंशन

25/02/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

CG Transfer News : प्राचार्य और सहायक प्राध्यापकों का तबादला आदेश जारी, 9 अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

23/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?