CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM-Aasha Scheme : किसानों की आय बढ़ाने का नया अध्याय, दलहन–तिलहन आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल

PM-Aasha Scheme : किसानों की आय बढ़ाने का नया अध्याय, दलहन–तिलहन आत्मनिर्भरता की बड़ी पहल

By Newsdesk Admin
30/11/2025
Share
PM-Aasha Scheme
PM-Aasha Scheme

सीजी भास्कर, 30 नवम्बर। किसानों के लिए आय में वृद्धि का नया अध्याय पीएम-आशा योजना (PM-Aasha Scheme) देश में दलहन–तिलहन उत्पादन को सशक्त बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभर रही है। प्रधानमंत्री-अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दलहन एवं तिलहन आत्मनिर्भरता मिशन की शुरुआत की है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ देश को दाल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।

Contents
  • किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत बनाएगी योजना
  • बलौदाबाजार जिले में 5 उपार्जन केंद्र
  • पंजीयन अनिवार्य

सरकार का उद्देश्य है कि किसानों से दलहनी और तिलहनी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें अपनी उपज का लाभकारी मूल्य मिल सके (PM-Aasha Scheme)। योजना तीन मुख्य घटकों मूल्य समर्थन योजना (PSS), मूल्य स्थिरीकरण कोष (PSF) और मूल्य घाटा भुगतान योजना (PDPS)—के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है।

इस योजनांतर्गत राज्य में उत्पादित अरहर, उड़द एवं मसूर का शत-प्रतिशत उपार्जन किया जाएगा, जबकि मूंग, मूंगफली, सोयाबीन, चना और सरसों का 25 प्रतिशत उपार्जन नाफेड एवं एनसीसीएफ जैसी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य न केवल दाल उत्पादन बढ़ाना है बल्कि किसानों की आमदनी को मजबूत करना भी है (PM-Aasha Scheme)।

किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत बनाएगी योजना

योजना किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है। सरकार चाहती है कि दाल उत्पादन में लगे किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले और उनकी फसल का समय पर उपार्जन सुनिश्चित हो।

बलौदाबाजार जिले में 5 उपार्जन केंद्र

पीएम-आशा के तहत प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के लिए बलौदाबाजार जिले में पांच उपार्जन केंद्र अधिसूचित किए गए हैं—बलौदाबाजार, अमेरा, धुर्राबांधा, कसडोल और सिमगा।

पंजीयन अनिवार्य

योजना का लाभ पाने के लिए किसान को एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन कराना होगा तथा निकटतम उपार्जन केंद्र का चयन करना होगा। प्रत्येक फसल के लिए 90 दिनों की उपार्जन अवधि निर्धारित की गई है। इस व्यवस्था से किसानों को न केवल एमएसपी पर अपनी उपज बेचने का अवसर मिलेगा, बल्कि बाजार प्रतिस्पर्धा के कारण बेहतर मूल्य भी प्राप्त हो सकेगा।

Land Acquisition Scam : अधिग्रहित जमीन में हेरफेर, 18 साल बाद तत्कालीन पटवारी निलंबित
बिलासपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सरकारी जमीन से 50 दुकानें हटाईं, चौक होगा विकसित..
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : अंबिकापुर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन, 10 फरवरी को 260 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे
Raipur Jail : जेल के थिएटर में कैदियों को दिखाई गई बॉर्डर फिल्म, सिर्फ इन फिल्मों का होगा प्रसारण
Crime News Balrampur: जंगल में फांसी पर लटकाया शव, पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का नाटक, पति समेत दो गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BSP Accident: करंट से श्रमिक की मौत
BSP Accident : भिलाई इस्पात संयंत्र में बड़ा हादसा, करंट लगने से JEA कर्मचारी की मौत, जांच शुरू

BSP Accident: भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम में…

Dantewada Police Naxal Dump
Dantewada Police Naxal Dump : जंगल से 16 लाख का सोना, 2 लाख नकद और भारी मात्रा में हथियार बरामद

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बस्तर…

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana
Kanya Bhavishya Suraksha Yojana : भाजपा कार्यकर्ताओं की बेटियों के लिए रिकेश सेन की नई पहल

Kanya Bhavishya Suraksha Yojana

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : “3 साल पूरे होने पर बोले- जनता की लड़ाई जारी, भाजपा की दोहरी नीति बेनकाब करेंगे

Deepak Baij Statement

Raipur PNB Bank Fire
Raipur PNB Bank Fire : दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Raipur PNB Bank Fire

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?