CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Guest Teachers Protest : संविलियन और समान वेतन की मांग पर अड़े अतिथि शिक्षक, 28 घंटे से मंत्री आवास के बाहर डटे

Guest Teachers Protest : संविलियन और समान वेतन की मांग पर अड़े अतिथि शिक्षक, 28 घंटे से मंत्री आवास के बाहर डटे

By Newsdesk Admin
21/07/2026
Share
Guest Teachers Protest
Guest Teachers Protest

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के एक हजार से अधिक अतिथि शिक्षक संविलियन, सेवा सुरक्षा, समान वेतन और मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन (Guest Teachers Protest) पर डटे हुए हैं। दुर्ग में हिंदी भवन के सामने पिछले 20 दिनों से धरना दे रहे शिक्षकों ने सोमवार को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास का घेराव करने की कोशिश की। मंत्री से मुलाकात नहीं होने पर प्रदर्शनकारी पिछले 28 घंटे से उनके बंगले के बाहर डटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें : PM Fasal Bima Yojana  : 31 तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 खरीफ फसलें योजना में शामिल

बारिश में रैली, रातभर सड़क पर किया प्रदर्शन

अतिथि शिक्षकों ने बारिश के बीच रैली निकाली (Guest Teachers Protest)  और शाम को फ्लैशलाइट जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक शिक्षक शिक्षा मंत्री के बंगले के बाहर सड़क पर ही बैठे रहे। प्रदर्शन के दौरान कई शिक्षक रेनकोट और छाता लेकर डटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंत्री आवास के आसपास बैरिकेडिंग भी की गई।

यह भी पढ़ें : Takhatpur Murder Case : शराब के नशे में विवाद के बाद पिता ने बेटे को डंडे से पीटकर मार डाला

11 साल से पढ़ा रहे, फिर भी सिर्फ मानदेय पर सेवा

राज्य अतिथि शिक्षक संघ के हड़ताल प्रमुख एवं मुख्य संरक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव ने कहा कि प्रदेश के कई अतिथि शिक्षक पिछले 11 वर्षों से दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज भी वे केवल मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें हर महीने लगभग 20 हजार रुपये मानदेय मिलता है, जिससे परिवार का खर्च, किराया, बिजली-पानी और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो जाता है।

यह भी पढ़ें : BJP Absence Controversy : सांसद-विधायक के कार्यक्रम से भाजपा पदाधिकारी गायब

संविलियन या समायोजन पर ठोस निर्णय की मांग

धर्मेंद्र दास वैष्णव ने बताया कि उनकी पदस्थापना कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में है, जहां वे पिछले 11 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षक अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि संविलियन या समायोजन (Guest Teachers Regularization) पर ठोस निर्णय चाहते हैं। उनका कहना है कि वे बच्चों का भविष्य संवार रहे हैं, लेकिन उनके अपने भविष्य को लेकर अब तक कोई स्पष्ट नीति नहीं बनाई गई है।

यह भी पढ़ें : Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग

प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि वर्षों से सेवाएं देने वाले विद्यामितान और अतिथि शिक्षकों के लिए भी समान कार्य के बदले समान वेतन और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उनका कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे, बल्कि नियमित सेवाओं के अनुरूप सम्मानजनक वेतन और भविष्य की सुरक्षा चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : Fake Caste Certificate Complaint : देवनगर उप तहसील में प्रमाण-पत्रों पर सवाल, कांग्रेस ने जांच की मांग की

पहले खून से लिखा था पत्र Guest Teachers Protest

इससे पहले भी अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की थी। अब आंदोलन के 20 दिन पूरे होने के बाद शिक्षक सीधे मंत्री आवास पहुंचकर सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं। इधर, दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यामितान और अतिथि शिक्षकों के मामले में कहा कि इस संबंध में जो उचित होगा, वह निर्णय लिया जाएगा।

Republic Day Raipur Parade : 77वें गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रमेन डेका ने फहराया तिरंगा
Health Revolution : जशपुर में स्वास्थ्य क्रांति, दो वर्षों में बदली स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर
Missionary Illegal Ashram Case : मिशनरी के अवैध आश्रम के बच्चे अब प्रशासन के संरक्षण में
Patalpani Kund Dead Body : तीन दिन की तलाश के बाद टूटी उम्मीद, पातालपानी कुंड ने उजागर की दर्दनाक सच्चाई
Bhilai Overbridge Proposal Approved: विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर नितिन गडकरी की सहमति, भिलाई को मिल सकती है ट्रैफिक से बड़ी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?