CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Awas Yojana Review : पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश

PM Awas Yojana Review : पीएम आवास निर्माण में लापरवाही पर तकनीकी सहायक को नोटिस जारी करने के निर्देश

By Newsdesk Admin
07/12/2025
Share
PM Awas Yojana Review
PM Awas Yojana Review

सीजी भास्कर, 7 दिसंबर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने शनिवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Review) सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की विस्तृत मॉनिटरिंग की और फिल्ड स्तर पर क्रियान्वयन को और कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास निर्माण में धीमी प्रगति देखकर उन्होंने कसडोल विकासखंड के दो तकनीकी सहायकों को नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि देरी या लापरवाही को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से योजनाओं का असली लाभ तभी मिलेगा जब अधिकारी–कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PM Awas Yojana Review) वर्ष 2024-25 में 48,114 आवास का लक्ष्य निर्धारित था, जिनमें से 42,650 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।

निर्देश दिए गए कि सभी आवास मार्च 2025 तक पूर्ण होने चाहिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ वनांचलों में आवास निर्माण हेतु ईंट, रेत, सीमेंट, गिट्टी सहित निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। आवास मित्र सक्रिय न होने पर रोजगार सहायकों को जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश भी दिए। जिन हितग्राहियों को पहली किस्त मिल चुकी है, उनके आवास एक सप्ताह के अंदर निर्माण आरंभ (PM Awas Yojana Rural Progress) कराना अनिवार्य होगा।

मनरेगा समीक्षा में कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकाधिक कार्य सृजित कर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। अमृत सरोवर कार्य तय मानकों के अनुरूप करने और ग्राम पंचायत कार्यालय संचालन हेतु पीडीएस भवन व गोदाम निर्माण प्रस्ताव भेजने को कहा। उन्होंने एनआरएलएम के तहत महिला स्व–सहायता समूहों के लिए सीमेंट प्लांट परिसर में बिक्री स्टॉल स्थापित करने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय निर्माण, घर–घर कचरा संग्रहण और अपशिष्ट प्रबंधन की स्थिति पर भी संपूर्ण समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, जनपद सीईओ, पीओ मनरेगा, तकनीकी सहायक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तरुण हथेल सहित चार को 5 साल की सजा, सरकारी कर्मचारी की खुदकुशी मामले में न्यायालय का कठोर निर्णय
Raipur Woman Thief Caught on CCTV: रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी, महिला चोर ने दिखाया दुस्साहस
बच्ची के अपहरण, रेप और मर्डर में चाचा ही…., DNA मैच, मददगार की तलाश जारी
Chitrotpala International Film City : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने नया रायपुर में चित्रोत्पला अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी की आधारशिला रखी
Peepal For People Campaign : 15 एकड़ में लगाएंगे 2500 से ज्यादा पीपल के पौधे, मुख्यमंत्री ने शुरू किया अभियान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Knife Reel Case
Knife Reel Case : बिलासपुर में चाकू लहराकर बनाई रील, 2 आरोपी गिरफ्तार

Knife Reel Case :सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : बाइक चोरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 4 एक्टिवा बरामद

Raigarh Bike Theft Gang : पुलिस के अनुसार,…

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?