CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Kisan-Samman Nidhi : छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को कल मिलेगी 494 करोड़ की राशि

PM Kisan-Samman Nidhi : छत्तीसगढ़ के 24.17 लाख किसानों को कल मिलेगी 494 करोड़ की राशि

By Newsdesk Admin
18/11/2025
Share
PM Kisan-Samman Nidhi
PM Kisan-Samman Nidhi

सीजी भास्कर, 18 नवम्बर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan-Samman Nidhi) योजनान्तर्गत प्रदेश के किसानों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 19 नवम्बर को देशभर के किसानों को पीएम सम्मान निधि योजना की 21 वीं किश्त की राशि ऑनलाईन जारी करेंगे। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों को उनके बैंक खातों में 494 करोड़ रूपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan-Samman Nidhi) के राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन धमतरी में कल 19 नवम्बर को किया जा रहा है। इस समारोह में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। यह कार्यक्रम धमतरी के डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में 12.30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनान्तर्गत 100 से अधिक आबादी वाले 780 बसाहटों को जोड़ने हेतु प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 4-क के तहत 2242 करोड़ रूपयों से अधिक लागत की लगभग 2442 किलोमीटर लंबी 774 सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) योजना के अंतर्गत 17,357 स्वसहायता समूहों को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि, बैंक क्रेडिट लिंकेज निधि के 286 करोड़ रूपयों का वितरण करेंगे।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान वॉटरशेड कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय वॉटरशेड महोत्सव का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वे विभिन्न कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी करेंगे।

Summons to Pandit Dhirendra Shastri: पंडित धीरेंद्र शास्त्री को कोर्ट ने जारी किया समन, 20 मई को कोर्ट में पेश होने का आदेश, जानें पूरा मामला
Anti-Naxal Operation Gadchiroli: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 44 स्मारक ढहाकर नक्सली प्रचार पर ब्रेक
Chhattisgarh MBBS PG Reservation: हाईकोर्ट का संशोधित फैसला, राज्य के मेडिकल छात्रों को मिली बड़ी राहत
Wildlife Poaching in Chhattisgarh : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चीतल मांस सहित दो शिकारी गिरफ्तार, एक फरार
CG Naxal Muthabhed : जंगल में अचानक बरसी गोलियां, अभियान के बीच शहीद हुआ जवान, 3 माओवादी मारे गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

IPL Rain
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

अन्यखेलछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

CG Good News : छत्तीसगढ़ के दो जिलों को जल्द मिलेगी खेलो इंडिया सेंटर की स्वीकृति : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया

27/07/2024
अपराधछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

होली से पहले रायपुर में दुकानों की जांच शुरू, मिठाई के 50 सैंपल में से दो मिले अमानक

12/03/2025
अन्यघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

CG News : तेज रफ्तार पिकअप पलटी, छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत, डेढ़ दर्जन घायल पहुंचाए गए अस्पताल

16/07/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

UDID कार्ड अनिवार्य: रेलवे ने SLRD कोच के नियम किए सख्त, उल्लंघन पर कार्रवाई तय

21/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?