CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Modi Jordan Visit : दो दिवसीय दौरे पर जॉर्डन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, अम्मान में हुआ भव्य स्वागत, देखें VIDEO

PM Modi Jordan Visit : दो दिवसीय दौरे पर जॉर्डन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, अम्मान में हुआ भव्य स्वागत, देखें VIDEO

By Newsdesk Admin 16/12/2025
Share
PM Modi Jordan Visit
PM Modi Jordan Visit

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय (PM Modi Jordan Visit) आधिकारिक दौरे पर जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के विशेष आमंत्रण पर इस आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं।

Contents
(PM Modi Jordan Visit) भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागतपीएम रहते दूसरी बार जॉर्डन पहुंचे मोदी

जॉर्डन पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi Jordan Visit) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह जॉर्डन पहुंचकर बेहद प्रसन्न हैं और एयरपोर्ट पर मिले आत्मीय स्वागत के लिए प्रधानमंत्री जाफर हसन के आभारी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी यह यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जॉर्डन के अम्मान पहुंचे। जॉर्डन के प्रधानमंत्री जाफर हसन ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला II बिन अल हुसैन के आमंत्रण पर जॉर्डन की 2 दिन की यात्रा पर हैं।

(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/JkkEvOYSn6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2025

प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय के साथ उनकी महत्वपूर्ण मुलाकात प्रस्तावित है। यह मुलाकात राजधानी अम्मान स्थित हुसैनिया पैलेस में होगी, जहां प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक राजकीय स्वागत किया जाएगा। इस बैठक में दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक सहयोग को लेकर व्यापक चर्चा होने की संभावना है।

(PM Modi Jordan Visit) भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

राजधानी अम्मान के होटल में पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय समुदाय के कलाकारों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी प्रवासी भारतीयों से आत्मीय संवाद किया और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के अम्मान में एक होटल में पहुंचने पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा।

(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/jtftrojXKP

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2025

उल्लेखनीय है कि जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय को पैगंबर मोहम्मद साहब का वंशज माना जाता है, जिससे जॉर्डन का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है।

पीएम रहते दूसरी बार जॉर्डन पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत-जॉर्डन राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। यह उनके कार्यकाल के दौरान जॉर्डन की दूसरी यात्रा है। इससे पहले वे वर्ष 2018 में जॉर्डन का दौरा कर चुके हैं।

You Might Also Like

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

BJP 47th Foundation Day Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शक्ति प्रदर्शन, CM साय करेंगे ध्वजारोहण, आज से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

IIM Raipur Convocation 2026 : IIM के दीक्षांत समारोह में पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर; मैनेजमेंट के छात्रों को दिया ‘ग्लोबल लीडरशिप’ का मंत्र

Newsdesk Admin 16/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Assam Fake Passport Controversy : असम में कथित…

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

भिलाई नगर: Chhattisgarh Crime : दुर्ग पुलिस ने…

IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

भिलाई नगर: IPL Betting Arrest : आईपीएल (IPL)…

Indian Army Recruitment 2026 : युवाओं के पास सेना में जाने का एक और मौका, अग्निवीर और अन्य पदों के लिए अब 10 अप्रैल तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | भारतीय सेना का…

Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | सरकारी नौकरी की…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

06/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

06/04/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

BJP 47th Foundation Day Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शक्ति प्रदर्शन, CM साय करेंगे ध्वजारोहण, आज से 12 अप्रैल तक ‘सेवा सप्ताह’

06/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?