CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार

By Newsdesk Admin
31/08/2025
Share
Silver Jubilee Celebration
Silver Jubilee Celebration

सीजी भास्कर​, 31 अगस्त​। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ (Man ki baat) कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया। आज इस कार्यक्रम का 125वां एपिसोड प्रसारित हुआ, पीएम ने मन की बात में हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र किया।

Contents
  • लिबरेशन डे का जिक्र
  • निजाम और रजाकारों के बढ़े रहे थे अत्याचार
  • सरदार पटेल ने किया अहम रोल अदा
  • ऑपरेशन पोलो क्या है?

साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे निजाम और रजाकार लोगों पर अत्याचार किया करते थे।

पीएम मोदी ने मन की बात में कई अहम बातों पर चर्चा की। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं का जिक्र किया। साथ ही पीएम ने बताया कि UPSC में सफल न होने वालों को भी नौकरी मिलेगी। इसी बीच पीएम ने ऑपरेशन पोलो का जिक्र किया।

लिबरेशन डे का जिक्र

पीएम मोदी ने ऑपरेशन पोलो का जिक्र करते हुए कहा कि अगले महीने हम हैदराबाद लिब्रेशन डे भी मनाएंगे। हैदराबाद लिब्रेशन डे 17 सितंबर को मनाया जाता है।

लौह पुरुष सरदार पटेल ने सरकार को ऑपरेशन पोलो शुरू करने का आग्रह किया और रिकॉर्ड समय में सेना ने हैदराबाद को निजाम के अत्याचारों से मुक्त करवा इसे देश का हिस्सा बनाया।

पीएम ने कहा, सितंबर में हम हैदराबाद लिबरेशन डे मनाएंगे।

ये वही महीना है जब हम उन सभी वीरों के साहस को याद करते हैं, जिन्होंने ऑपरेशन पोलो में हिस्सा लिया था।

निजाम और रजाकारों के बढ़े रहे थे अत्याचार

पीएम ने इतिहास के पन्नों को याद करते हुए कहा, जब अगस्त 1947 में भारत को आजादी मिली, तो हैदराबाद अलग ही हालात में था। निजाम और रजाकारों के अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे थे।

तिरंगा फहराने या ‘वंदे मातरम्’ कहने पर भी मौत के घाट उतार दिया जाता था। महिलाओं और गरीबों पर अत्याचार किए जाते थे। उस समय बाबा साहेब आंबेडकर ने भी चेतावनी दी थी कि ये समस्या बहुत बड़ी बनती जा रही है।

सरदार पटेल ने किया अहम रोल अदा

पीएम ने सरदार पटेल को याद करते हुए कहा, सरदार पटेल ने इस मामले को अपने हाथ में लिया था।

उन्होंने सरकार को ऑपरेशन पोलो शुरू करने के लिए तैयार किया।

पीएम ने आगे कहा, रिकॉर्ड समय में हमारी सेनाओं ने हैदराबाद को निजाम की तानाशाही से आजाद कराया और उसे भारत का हिस्सा बनाया। पूरे देश ने इस सफलता का उत्सव मनाया।

जब भारत को स्वतंत्रता मिली, तो रजाकारों ने हैदराबाद राज्य से पाकिस्तान में शामिल होने या मुस्लिम डोमिनियन बनने की मांग की और भारत संघ में विलय का विरोध किया।

इस क्षेत्र के लोगों ने रजाकारों के अत्याचारों के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी और इस क्षेत्र को भारतीय संघ में मिलाने के लिए संघर्ष किया।

रजाकारों ने अत्याचार किए और हैदराबाद में तत्कालीन निजाम शासन का समर्थन किया। 17 सितंबर 1948 को, तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की ओर से शुरू की गई सैन्य कार्रवाई के बाद, निजामों के शासन वाला हैदराबाद राज्य भारतीय संघ में मिला लिया गया।

ऑपरेशन पोलो क्या है?

1947 में आजादी के बाद ज्यादातर रियासतें भारत में शामिल हो गईं, लेकिन हैदराबाद के निजाम भारत में विलय नहीं चाहते थे।

निजाम की फौज और उसकी मददगार निजी मिलिशिया रजाकार आम जनता पर अत्याचार कर रही थी। 

इसके चलते हालात बिगड़ते गए और पाकिस्तान में शामिल होने की कोशिशें भी होने लगीं।

13 सितंबर 1948 को भारत सरकार ने सेना भेजकर “पुलिस एक्शन” शुरू किया, जिसे आधिकारिक नाम ऑपरेशन पोलो दिया गया। यह अभियान सिर्फ 5 दिन चला और 17 सितंबर 1948 को निजाम ने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद हैदराबाद रियासत का विलय भारत संघ में हो गया।

बिजली खंभे में आग से मचा हड़कंप, विभाग की लापरवाही पर लोगों में आक्रोश
Indore Youth Suicide Case: रिश्ते के दबाव में टूट गया युवक, वायरल वीडियो ने बदल दी जांच की दिशा
Delhi Blast Accused: पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी, NIA को 10 दिनों की रिमांड – जांच का दायरा कई राज्यों तक फैला
दर्दनाक सड़क हादसा, बारात जा रही कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत, 2 गंभीर
Weather Update : लौटा नहीं, वापस आ गया मानसून… अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CRPF job with fake residence certificate : बर्खास्त आरक्षक गिरफ्तार

CRPF job with fake residence certificate

Biggest action against fertilizer mafia : 2300 बोरी खाद जब्त, गोदाम सील

Biggest action against fertilizer mafia

Congress leader suffers heart attack in swimming pool : दोस्तों के साथ गए थे कान्हा किसली

Congress leader suffers heart attack in swimming pool

The big question of privacy on ChatGPT ! यूजर्स का निजी डाटा Google-Meta से शेयर करने के आरोप

The big question of privacy on ChatGPT

Work From Home
Work From Home : सरकारी दफ्तरों में घर से काम की मांग तेज, ईंधन बचाने को लेकर सरकार से की गई बड़ी अपील

सीजी भास्कर, 15 मई। छत्तीसगढ़ में बढ़ती ईंधन…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिक

The incidents raised concerns : दुर्ग की दो अलग-अलग घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

26/04/2026
Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Manipur Attack Chhattisgarh Soldier Martyred: मणिपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी में छत्तीसगढ़ का बेटा शहीद, तीन बेटियों से छिना पिता का साया

20/09/2025
खेलट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गशिक्षा

वैशाली नगर स्कूल की आंचल और अंजना की उपलब्धि पर शाला विकास समिति ने दी बधाई

17/09/2024
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

“अभी भद्रा है” ✅ कह कर बिना राखी बंधाए चला गया, बहन को लगा Ignore कर रहा भाई तो कर लिया Suicide 🛑 लौटने पर नहीं रूक रहे आंसू

20/08/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?