सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi News) को बुधवार (17 दिसंबर) को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया है। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मानित होने के बाद सरकार और वहां के लोगों को आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा है कि ये सम्मान भारत और इथियोपिया के बीच लंबे समय से चल रहे मजबूत और स्थायी रिश्तों का प्रतीक है। साथ ही पीएम मोदी इथियोपिया की संसद को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने इथियोपिया को ‘लैंड ऑफ लायंस’ कहा और बताया कि उनकी होम स्टेट गुजरात भी शेरों का घर है, इसलिए उनको यहां पर घर जैसा ही महसूस होता है।
पीएम मोदी ने इथियोपिया की संसद को किया संबोधित
पीएम मोदी (PM Modi News) ने इथियोपिया की संसद में भाषण दिया है। उन्होंने कहा है कि आज आपके सामने खड़ा होना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। इथियोपिया, लैंड ऑफ लायंस पर आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
मुझे यहां बहुत अपनापन महसूस हो रहा है क्योंकि मेरा गृह राज्य गुजरात भी शेरों का घर है। इसके बाद उन्होंने दोनों देशों की दोस्ती पर कहा है कि हमारी सांस्कृतिक विरासत एक ही जैसी है। लोकतंत्र के मंदिर में आना मेरे लिए एक बहुत ही गर्व की बात है। साथ ही उन्होंने कहा है कि मैं 140 करोड़ लोगों का संदेश लाया हूं।
(PM Modi News) सम्मान मिलने पर क्या बोले पीएम मोदी
इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान ‘निशां ऑफ इथियोपिया’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया है। इस पर उन्होंने धन्यवाद दिया और इसे भारत के लोगों की तरफ से स्वीकार किया। पीएम मोदी ने कहा है कि इथियोपिया आज ऊंचाई पर है क्योंकि उसकी जड़ें गहरी हैं और वो भविष्य को भी खुले दिल से स्वीकार कर रहा है। भारत भी अपनी प्राचीन सभ्यता को संभालता है।


