CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Three big thugs arrested : नकली डाक टिकट बना बेचते, खाते में मिले 8 करोड़…पुलिस ने तीन ठगों को किया अरेस्ट

Three big thugs arrested : नकली डाक टिकट बना बेचते, खाते में मिले 8 करोड़…पुलिस ने तीन ठगों को किया अरेस्ट

By Newsdesk Admin 22/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। नकली डाक टिकट बनाने और बेचने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) की शिकायत के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। (Three big thugs arrested)

महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली और बिहार से अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। वह देश भर में नकली डाक टिकटों की आपूर्ति करता रहा है।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह असली डाक टिकटों की हूबहू नकली प्रतियां तैयार करता। उन्हें आधे दामों पर बाजार में बेच देता था।

कई सरकारी विभागों और निजी संस्थानों को भी ये जाली टिकट बेचे गए थे। आरोपियों ने इस अवैध कारोबार से भारी मुनाफा कमाया और उनके बैंक खातों में अब तक करीब आठ करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।

एमआरए मार्ग पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 178 (धोखाधड़ी से संबंधित अपराध), 179 (फर्जी दस्तावेज बनाना), 180 (जालसाजी), 181 (फर्जी माल की बिक्री), 186 (सरकारी विभाग को नुकसान पहुंचाना) और 318 (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि –

यह रैकेट काफी समय से सक्रिय था और इसके तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश बिंद, शम्सुद्दीन अहमद और शाहिद रज़ा के रूप में की गई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 23 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस (Mumbai police) को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

Three big thugs arrested : कैेसे खुली पोल?

यह मामला तब सामने आया जब डाक विभाग के अधिकारियों ने कुछ संदिग्ध डाक लिफाफों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि उन पर लगे टिकट असली नहीं, बल्कि जाली टिकट थे।

इस पर विभाग ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नकली टिकटों की प्रिंटिंग के लिए किस तकनीक और मशीनों का उपयोग किया गया और यह नेटवर्क किन शहरों में फैला हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि –

यदि समय रहते इस गिरोह को नहीं पकड़ा जाता, तो सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था। पुलिस अब डाक विभाग और साइबर टीम की मदद से इस फर्जी नेटवर्क के डिजिटल ट्रांजैक्शन और ग्राहकों की जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके।

You Might Also Like

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Body Found In Pond : सरगुजा में दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर शव डबरी में फेंका, आरोपी हिरासत में

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

Arang Solvent Plant Incident : आरंग के सॉल्वेंट प्लांट में सहकर्मी पर जानलेवा हमला, एयर ब्लोअर से हवा भरने के आरोप में मामला दर्ज

Bilaspur gas cylinder Shortage : बिलासपुर में गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’ देकर कांग्रेस का विरोध, 17 मार्च के विधानसभा घेराव को धार

Newsdesk Admin 22/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Assaulted
BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले…

Body Found In Pond
Body Found In Pond : सरगुजा में दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर शव डबरी में फेंका, आरोपी हिरासत में

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले…

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

सीजी भास्कर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले…

Arang Solvent Plant Incident
Arang Solvent Plant Incident : आरंग के सॉल्वेंट प्लांट में सहकर्मी पर जानलेवा हमला, एयर ब्लोअर से हवा भरने के आरोप में मामला दर्ज

सीजी भास्कर, 16 मार्च। रायपुर जिले के आरंग…

Bilaspur gas cylinder Shortage : बिलासपुर में गैस सिलेंडर को ‘श्रद्धांजलि’ देकर कांग्रेस का विरोध, 17 मार्च के विधानसभा घेराव को धार

सीजी भास्कर, 15 मार्च। शहर में घरेलू और…

You Might Also Like

BJP Councillor Assaulted
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

BJP Councillor Assaulted : बालोद में भाजपा पार्षद पर जानलेवा हमला, वार्ड की समस्या को लेकर रास्ता रोककर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार

16/03/2026
Body Found In Pond
अपराधछत्तीसगढ़

Body Found In Pond : सरगुजा में दोस्ती का खौफनाक अंत, युवक ने दोस्त की हत्या कर शव डबरी में फेंका, आरोपी हिरासत में

16/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CCTV Analysis : कवर्धा में डांस टीचर की हत्या का खुलासा, नाबालिग छात्र हिरासत में, ब्लैकमेल और दबाव का आरोप

16/03/2026
Arang Solvent Plant Incident
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Arang Solvent Plant Incident : आरंग के सॉल्वेंट प्लांट में सहकर्मी पर जानलेवा हमला, एयर ब्लोअर से हवा भरने के आरोप में मामला दर्ज

16/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?