CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Three big thugs arrested : नकली डाक टिकट बना बेचते, खाते में मिले 8 करोड़…पुलिस ने तीन ठगों को किया अरेस्ट

Three big thugs arrested : नकली डाक टिकट बना बेचते, खाते में मिले 8 करोड़…पुलिस ने तीन ठगों को किया अरेस्ट

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। नकली डाक टिकट बनाने और बेचने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) की शिकायत के बाद तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। (Three big thugs arrested)

महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने इस बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह दिल्ली और बिहार से अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। वह देश भर में नकली डाक टिकटों की आपूर्ति करता रहा है।

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह असली डाक टिकटों की हूबहू नकली प्रतियां तैयार करता। उन्हें आधे दामों पर बाजार में बेच देता था।

कई सरकारी विभागों और निजी संस्थानों को भी ये जाली टिकट बेचे गए थे। आरोपियों ने इस अवैध कारोबार से भारी मुनाफा कमाया और उनके बैंक खातों में अब तक करीब आठ करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है।

एमआरए मार्ग पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 178 (धोखाधड़ी से संबंधित अपराध), 179 (फर्जी दस्तावेज बनाना), 180 (जालसाजी), 181 (फर्जी माल की बिक्री), 186 (सरकारी विभाग को नुकसान पहुंचाना) और 318 (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि –

यह रैकेट काफी समय से सक्रिय था और इसके तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश बिंद, शम्सुद्दीन अहमद और शाहिद रज़ा के रूप में की गई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद 23 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।

पूछताछ के दौरान पुलिस (Mumbai police) को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।

Three big thugs arrested : कैेसे खुली पोल?

यह मामला तब सामने आया जब डाक विभाग के अधिकारियों ने कुछ संदिग्ध डाक लिफाफों की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि उन पर लगे टिकट असली नहीं, बल्कि जाली टिकट थे।

इस पर विभाग ने तुरंत पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि नकली टिकटों की प्रिंटिंग के लिए किस तकनीक और मशीनों का उपयोग किया गया और यह नेटवर्क किन शहरों में फैला हुआ है।

अधिकारियों का कहना है कि –

यदि समय रहते इस गिरोह को नहीं पकड़ा जाता, तो सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता था। पुलिस अब डाक विभाग और साइबर टीम की मदद से इस फर्जी नेटवर्क के डिजिटल ट्रांजैक्शन और ग्राहकों की जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके।

खेत में बहस के बाद पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश
US Sanctions on Iran Oil Trade : 50 से अधिक कंपनियों पर प्रतिबंध, अमेरिका के विदेश और वित्त मंत्रालय ने ईरान के तेल व्यापार में मदद करने वालों पर की सख्त कार्रवाई
Solar Dimming in India : देश में घट रही धूप की अवधि, 30 वर्षों में इतने घंटे कम हुआ सूर्य का प्रकाश, पढ़े पूरी खबर
तालाब खुदाई में मिला रहस्यमयी कंकाल, वैज्ञानिक जांच में खुलेंगे “राज”
Republic Day Bastar Villages: बस्तर के 41 गांवों में पहली बार लहराएगा तिरंगा, गणतंत्र दिवस बनेगा नई शुरुआत का प्रतीक

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lakhpati Didi Ashwani Rajwade : डेढ़ लाख का कर्ज लेकर शुरू की खीरे की खेती, अब बिहार तक पहुंच रही उपज
Lakhpati Didi Ashwani Rajwade : डेढ़ लाख का कर्ज लेकर शुरू की खीरे की खेती, अब बिहार तक पहुंच रही उपज

महिला स्व-सहायता समूह (Lakhpati Didi Ashwani Rajwade) से…

Surajpur Naib Tehsildar Suspended : ट्रैक्टर हादसे के बाद बिगड़े हालात, प्रशासनिक लापरवाही पर बिहारपुर तहसीलदार निलंबित
Surajpur Naib Tehsildar Suspended : ट्रैक्टर हादसे के बाद बिगड़े हालात, प्रशासनिक लापरवाही पर बिहारपुर तहसीलदार निलंबित

सूरजपुर जिले के बिहारपुर में प्रशासनिक लापरवाही (Surajpur…

Digital Census 2027 : अब घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार की जानकारी, रायपुर में अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू
Digital Census 2027 : अब घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार की जानकारी, रायपुर में अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू

देश में जनगणना (Digital Census 2027) की तैयारी…

Dongargarh Railway Station : मां बम्लेश्वरी मंदिर की तर्ज पर संवरा स्टेशन, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव
Dongargarh Railway Station : मां बम्लेश्वरी मंदिर की तर्ज पर संवरा स्टेशन, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ (Dongargarh…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : कत्लखाने ले जाए जा रहे बैल मामले में फरार चालक राजनांदगांव से गिरफ्तार

मामले में लंबे समय से फरार चल रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?